छोड़ो छोड़ो मोरी बैयाँ-मियाँ बीबी राज़ी १९६०
कहावत के ऊपर फिल्म का नाम है. फिल्म से एक गीत
सुनते हैं. विवरण निम्नानुसार है.
फिल्म: मियाँ बीबी राज़ी
वर्ष: १९६०
गीतकार: शैलेन्द्र
गायिका : सुमन कल्याणपुर
संगीत : एस.डी.बर्मन
गीत के बोल:
सुन ले मुरलिया आई मैं चुपके
यही अपराध क्या कम है
सच कहती थी सखियाँ मोरी
बड़ा छलिया किशन मोहन है
सच कहती थी सखियाँ मोरी
सुन ले मुरलिया
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
लाज के मारे मैं तो पानी पानी हुई जाऊँ
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
नार नवेली मैं गाँव की ग्वालन
जानूँ ना ये प्रीत की पहेली
हो नार नवेली मैं गाँव की ग्वालन
जानूँ ना ये प्रीत की पहेली
मोहे डर लागे मोहे डर लागे
झूठ मूठ मैं कहीं बदनाम ना हो जाऊँ
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
ओ मितवा ओ मितवा
नीर भरन के रोज़ बहाने करूँ
चोरी चोरी आऊँ तोसे मिलने
हो नीर भरन के रोज़ बहाने करूँ
चोरी चोरी आऊँ तोसे मिलने
तोसे नित जाने क्या तोसे नित जाने क्या
कहने को आऊँ बिना कहे चली जाऊँ
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
आज नहीं तो कल भेद खुलेगा जब
आते जाते दुनिया देगी ताने
हो आज नहीं तो कल भेद खुलेगा जब
आते जाते दुनिया देगी ताने
मोरे मन भाये मोरे मन भाये
काहे तोहे दिल दिया मैं बड़ी पछताऊँ
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
लाज के मारे मैं तो पानी पानी हुई जाऊँ
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
छोड़ो छोड़ो मोरी बैयां सांवरे
………………………………………………..
Chhodo chhodo mori baiyan-Miyan biwi razi 1960
Artist:
0 comments:
Post a Comment