Jun 18, 2017

सोना लई जा रे-मेरा गांव मेरा देश १९७१

समीक्षकों का एक प्रिय जुमला था जिसे हम आज भी
इस्तेमाल करते हैं-डाकुओं की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म.
मेरा गांव मेरा देश का ये गीत एक बारगी सुनने पर
लगेगा किसी चोर या डाकू को कहा जा रहा हो-सोना ले
जा रे, चांदी ले जा रे.

ये तो रोमांटिक गीत है जिसमें नायिका जोगी का भेस
धरे नायक से अपने मन की बात कर रही है. बाकी के
गीतों की तरह फिल्म का ये गीत भी पोपुलर हुआ था.

आशा पारेख और धर्मेन्द्र पर फिल्माए गए इस गीत को
गाया है लता मंगेशकर ने. आनंद बक्षी के बोल हैं और
लक्ष्मी प्यारे का संगीत.



गीत के बोल:

सोना लई जा रे चांदी लई जा रे
पैसा लई जा रे
हो ओ ओ ओ दिल कैसे दे दूं मैं जोगी के बड़ी बदनामी होगी
सोना लई जा रे चांदी लई जा रे
पैसा लई जा रे
दिल कैसे दे दूं मैं जोगी के बड़ी बदनामी होगी
सोना लई जा रे चांदी लई जा रे

मांगे तू महले दो महले फिर सोचूँ दे दूं मैं पहले
मांगे तू महले दो महले फिर सोचूँ दे दूं मैं पहले
ये मुश्किल है मेरा दिल है नाहीं कोई खिलौना
सोना लई जा रे चांदी लई जा रे
ओ पैसा लई जा रे
हो ओ ओ ओ दिल कैसे दे दूं मैं जोगी के बड़ी बदनामी होगी
सोना लई जा रे चांदी लई जा रे

हाय हाय हाय रे हाय जी घबराए ना मेरी हाँ ना बन जाये
हाय हाय हाय रे हाय जी घबराए ना मेरी हाँ ना बन जाये
मेरे मन पे तू ना कर दे जादू टोना
सोना लई जा रे चांदी लई जा रे
ओ पैसा लई जा रे
दिल कैसे दे दूं मैं जोगी के बड़ी बदनामी होगी
सोना लई जा रे चांदी लई जा रे

मतलब तेरा है बन के जोगन साथ फिरूं में तेरे बन बन
मतलब तेरा है बन के जोगन साथ फिरूं में तेरे बन बन
मैं फूलों पे सोने वाली कांटे तेरा बिछौना
सोना लई जा रे चांदी लई जा रे
ओ पैसा लई जा रे
हो ओ ओ ओ ओ दिल कैसे दे दूं मैं जोगी के बड़ी बदनामी होगी
सोना लई जा रे चांदी लई जा रे
सोना.... ओ चांदी......
.............................................................
Sona lai ja re-Mera gaon mera desh 1971

Artists: Dharmendra, Asha Parekh

1 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP