Jul 22, 2017

जमुना किनारे आ जा-महबूबा १९७६

फिल्म भर्तृहरि के गीत से एक और गाना याद आ गया वो है
सन १९७६ की महबूबा से लता मंगेशकर का गाया हुआ. इसे
आनंद बक्षी ने लिखा है और इसका संगीत तैयार किया है
आर डी बर्मन ने. परदे पर इसे हेमा मालिनी पर फिल्माया
गया है.

इस फिल्म का संगीत बेहतर होने के बावजूद ये फिल्म कम
चली सिनेमाघरों में. इसका एक गीत अलबत्ता काफी बजता है
आज भी-मेरे नैना सावन भादो.



गीत के बोल:

आ आ आ
जमुना किनारे आ जा
छलिया पुकारे आ जा
राधा जाये ना
जमुना किनारे आ जा
छलिया पुकारे आ जा
राधा जाये ना
हो पनिया भरन पनघट पे आये ना
राधा जाये ना जाये ना
राधा जाये ना

हो ओ ओ ओ
हो ओ ओ ओ ओ ओ
चार क़दम चले और रुक जाये
चार क़दम चले और रुक जाये
बैरन आँख निगोड़ी झुक जाये
बैरन आँख निगोड़ी झुक जाये
लाज के पहरे को तोड़ वो पाये ना
राधा जाये ना जाये ना
राधा जाये ना

मन डोले जग बोले बावरिया
प म ग म ग, सा रे नि सा, प म ग म ग
नि सा ध नि ध नि रे नि रे ग
नि रे ग म प म प ग म रे नि ध नि रे सा
मन डोले जग बोले बावरिया
तोड़ न लाये कहीं ख़ाली गगरिया
तोड़ न लाये कहीं ख़ाली गगरिया
अँखियों में जमुना जल भर लाये ना
राधा जाये ना

जमुना किनारे आ जा
छलिया पुकारे आ जा
राधा जाये ना
हो पनिया भरन पनघट पे आये ना
राधा जाये ना जाये ना
राधा जाये ना
......................................................................................
Jamuna kinare aa ja-Mehbooba 1976

Artists: Hema Malini, Rajesh Khanna

2 comments:

नेपाल का गोपाल,  July 22, 2017 at 7:47 PM  

महबूबा के दूसरे गाने भी पोस्ट करें

गांव की चौपाल,  July 23, 2017 at 11:26 AM  

मुझे भी सुनना है

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP