Jul 27, 2017

राजा को रानी से-अकेले हम अकेले तुम १९९५

राजा रानी की कहानी वाला एक गीत सुनते हैं जिसमें
उन्हें पहली नज़र में ही प्यार हो जाता है.

फिल्म: अकेले हम अकेले तुम
वर्ष: १९९५
गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी
गायक: उदित नारायण, अलका याग्निक
संगीत: अन्नू मलिक



गीत के बोल:

राजा को रानी से प्यार हो गया
पहली नज़र में पहला प्यार हो गया
दिल जिगर दोनों घायल हुए
तीर-ए-नज़र दिल के पार हो गया
राजा को रानी से प्यार हो गया
पहली नज़र में पहला प्यार हो गया
दिल जिगर दोनों घायल हुए
तीर-ए-नज़र दिल के पार हो गया
राजा को रानी से प्यार हो गया

राहों से राहें बाहों से बाहें
मिलके भी मिलती नहीं
होता है अक्सर अरमां की कलियां
खिल के भी खिलती नहीं
फिर भी न जाने क्यूं नहीं माने
दीवाना दिल बेकरार हो गया
राजा को रानी से प्यार हो गया

रानी को देखो नज़रें मिलीं तो
आँखें चुराने लगी
करती भी क्या वो सर को झुका के
कंगना घुमाने लगी
राजा ने ऐसा जादू चलाया
ना करते करते इकरार हो गया
राजा को रानी से प्यार हो गया
……………………………………………………..
Raja ko rani se pyar-Akele hum akele tum 1995

Artists: Aamir Khan, Manisha Koirala

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP