हाथ आया है जबसे तेरा-दिल और मोहब्बत १९६८
गीत सुनवाया था अब हैण्ड हैण्ड वाला गीत सुनते हैं.
इसे गाया है आशा भोंसले और महेंद्र कपूर ने.
शेवान रिज़वी का गीत है और नैयर का संगीत. समुद्र
का किनारा, खजूर के पेड़ और सुन्दर हीरोईन गीत को
भी सुन्दर बना रहे हैं. गौरतलब है जब खजूर के पेड़
दिखलाई देते हैं गीत में उसी समय आसमान ज्यादा
नीला दिखलाई देता है.
गीत के बोल:
हाथ आया है
हाथ आया है जबसे तेरा हाथ में
आ गया है नया रंग जज़्बात में
मैं कहाँ हूँ मुझे ये खबर ही नहीं
तेरे कदमों पे ही गिर न जाऊँ कहीं
हाथ आया है जबसे तेरा हाथ में
आ गया है नया रंग जज़्बात में
मैं कहाँ हूँ मुझे ये खबर ही नहीं
तेरे कदमों पे ही गिर न जाऊँ कहीं
हाथ आया है
दिल में नज़रों से छुप-छुप के आया है तू
दिल में नज़रों से छुप-छुप के आया है तू
दिल चुरा कर मेरा मुस्कुराया है तू
तू कहे तो मैं
तू कहे तो मैं एक बात तुझसे कहूँ
मेरा साथी नहीं बल्कि साया है तू
मेरा साथी नहीं बल्कि साया है तू
उंगलियाँ जब ज़माने की मुझ पर उठें
खो न जाना कहीं ऐसे हालात में
रोशनी ज़िंदगी में मोहब्बत से है
वरना रखा है क्या चाँदनी रात में
हाथ आया है
दिल के जज़बात को मैं न ठुकराऊँगा
दिल के जज़बात को मैं न ठुकराऊँगा
बल्कि तसवीर-ए-जज़बात बन जाऊँगा
हक़ मोहब्बत का
हक़ मोहब्बत का होता है कैसे अदा
वक़्त आया तो मैं ये भी दिखलाऊँगा
वक़्त आया तो मैं ये भी दिखलाऊँगा
प्यार के देवता के कदम चूमकर
ज़िंदगी नज़र कर दूँगी सौग़ात में
अब न घबराओ मंज़िल की दूरी से तुम
तुम अकेले नहीं मैं भी हूँ साथ में
हाथ आया है जबसे तेरा हाथ में
आ गया है नया रंग जज़्बात में
मैं कहाँ हूँ मुझे ये खबर ही नहीं
तेरे कदमों पे ही गिर न जाऊँ कहीं
हाथ आया है
...................................................................
Haath aaya hai jabse-Dil aur mohabbat 1968
Artists: Joy Mukherji, Sharmila Tagore

0 comments:
Post a Comment