मैं बांगाली छोकरा-रागिनी १९५८
संग आशा भोंसले ने गाया है.
बंगाली भाषा की अगर बात हो तो किशोर कुमार से बढ़िया
और स्पष्ट उच्चारण वाला गायक कौन मिलेगा भला? इसे
किशोर कुमार और पद्मिनी पर फिल्माया गया है.
कमर जलालाबादी के बोल हैं और ओ पी नैयर का संगीत.
गौरतलब है पद्मिनी, रागिनी और ललिता कुल जमा तीन बहनें
थीं और ये बहनें ट्रावनकोर सिस्टर्स के नाम से विख्यात हैं.
ट्रावनकोर केरल राज्य में है. पद्मिनी तमिल सिनेमा में काफी
सक्रिय रहीं अतः इस गीत को हम ऑथेंटिक गीत के सकते
हैं. किशोर तो मूल बंगाल के ही थे.
गीत के बोल:
मैं बांगाली छोकरा कोरुं प्यार को नोमोश्कारम
मैं मद्रासी छोकरी मुझे तुमसे प्यारम
शोत्ती रे
मैं बांगाली छोकरा कोरुं प्यार को नोमोश्कारम
मैं मद्रासी छोकरी मुझे तुमसे प्यारम
हमरे बांगला देश में हर गोरी के लम्बे बाल
लुचिर उपोर पोर दाल लोखी नाचे ताले ताले
खाये शुधु मच्छी झाल खाये गो शुधु खाये गो
हमरे बांगला देश में हर गोरी के लम्बे बाल
आ आ आ आ आ आ आ आ आ
आज तो हर बाजार में सैय्याँ मिलता नकली माल
करुँगी तेरे वास्ते सोला सिंगारम
मोरे जाई मोरे जाई
मैं मद्रासी छोकरी मुझे तुमसे प्यारम
मैं बांगाली छोकरा कोरुं प्यार को नोमोश्कारम
मैं मद्रासी छोकरी मुझे तुमसे प्यारम
तुम जो सुनो बांगाली गाना मोनवा जाये झूम
शोखी गो तोमाय कैमोन कोरे पाबो
तुम जो शुनो बांगाली गाना मोनवा जाये झूम
देरेना देरेना धीम ताना देरेना
मेरे बांके नाच की सैय्याँ मची रूस में धूम
ओरे बाबा
मैं हूँ पायल साजना और तू झंकारम
मैं मद्रासी छोकरी मुझे तुमसे प्यारम
मैं बांगाली छोकरा कोरुं प्यार को नोमोश्कारम
मैं मद्रासी छोकरी मुझे तुमसे प्यारम
सच पूछो तो मेरे दिल में प्यार इल्ले इल्ले
ओ बांगाली मेरा हो जा कहती है मिस पिल्लै
सच पूछो तो मेरे दिल में प्यार इल्ले इल्ले
ओ बांगाली मेरा हो जा कहती है मिस पिल्लै
पप्पी तुझे पुकारती गंगोली यारम
की बोले रे
मेरा हो जा साजना फिर बेड़ा पारम
मैं बांगाली छोकरा कोरुं प्यार को नोमोश्कारम
मैं मद्रासी छोकरी मुझे तुमसे प्यारम
…………………………………………………………….
Main bangali chhokra-Ragini 1958
Artists: Kishore Kumar, Ragini

0 comments:
Post a Comment