Showing posts with label Ragini. Show all posts
Showing posts with label Ragini. Show all posts

Sep 7, 2017

मैं बांगाली छोकरा-रागिनी १९५८

सुनते हैं फिल्म रागिनी से एक हास्य गीत. इसे किशोर कुमार
संग आशा भोंसले ने गाया है.

बंगाली भाषा की अगर बात हो तो किशोर कुमार से बढ़िया
और स्पष्ट उच्चारण वाला गायक कौन मिलेगा भला? इसे
किशोर कुमार और पद्मिनी पर फिल्माया गया है.

कमर जलालाबादी के बोल हैं और ओ पी नैयर का संगीत.
गौरतलब है पद्मिनी, रागिनी और ललिता कुल जमा तीन बहनें
थीं और ये बहनें ट्रावनकोर सिस्टर्स के नाम से विख्यात हैं.
ट्रावनकोर केरल राज्य में है. पद्मिनी तमिल सिनेमा में काफी
सक्रिय रहीं अतः इस गीत को हम ऑथेंटिक गीत के सकते
हैं. किशोर तो मूल बंगाल के ही थे.



गीत के बोल:

मैं बांगाली छोकरा  कोरुं प्यार को नोमोश्कारम
मैं मद्रासी छोकरी  मुझे तुमसे प्यारम
शोत्ती रे
मैं बांगाली छोकरा  कोरुं प्यार को नोमोश्कारम
मैं मद्रासी छोकरी  मुझे तुमसे प्यारम

हमरे बांगला देश में हर गोरी के लम्बे बाल
लुचिर उपोर पोर दाल  लोखी नाचे ताले ताले
खाये शुधु मच्छी झाल खाये गो  शुधु खाये गो
हमरे बांगला देश में हर गोरी के लम्बे बाल
आ आ आ आ आ आ आ आ आ
आज तो हर बाजार में सैय्याँ मिलता नकली माल
करुँगी तेरे वास्ते सोला सिंगारम
मोरे जाई मोरे जाई
मैं मद्रासी छोकरी  मुझे तुमसे प्यारम

मैं बांगाली छोकरा  कोरुं प्यार को नोमोश्कारम
मैं मद्रासी छोकरी  मुझे तुमसे प्यारम

तुम जो सुनो बांगाली गाना मोनवा जाये झूम
शोखी गो तोमाय कैमोन कोरे पाबो
तुम जो शुनो बांगाली गाना मोनवा जाये झूम
देरेना देरेना धीम ताना देरेना
मेरे बांके नाच की सैय्याँ मची रूस में धूम
ओरे बाबा
मैं हूँ पायल साजना और तू झंकारम
मैं मद्रासी छोकरी  मुझे तुमसे प्यारम

मैं बांगाली छोकरा  कोरुं प्यार को नोमोश्कारम
मैं मद्रासी छोकरी  मुझे तुमसे प्यारम

सच पूछो तो मेरे दिल में प्यार इल्ले इल्ले
ओ बांगाली मेरा हो जा कहती है मिस पिल्लै
सच पूछो तो मेरे दिल में प्यार इल्ले इल्ले
ओ बांगाली मेरा हो जा कहती है मिस पिल्लै
पप्पी तुझे पुकारती गंगोली यारम
की बोले रे
मेरा हो जा साजना फिर बेड़ा पारम
मैं बांगाली छोकरा  कोरुं प्यार को नोमोश्कारम
मैं मद्रासी छोकरी  मुझे तुमसे प्यारम
…………………………………………………………….
Main bangali chhokra-Ragini 1958

Artists: Kishore Kumar, Ragini

Read more...

Aug 12, 2017

इस दुनिया से निराला हूँ-रागिनी १९५८

संगीतकार नैयर का जादू वाकई निराला है. ये गीत
उनके संगीत पर ही बना हुआ सा सुनाई देता है. एक
गायिका के गीतों से सफल सफर की शुरूआत कर
दूसरी गायिका को फिल्म संगीत क्षेत्र की बुलंदियों
तक पहुँचाने का सिलसिला थमा सन १९७४ की एक
लंबे नाम वाली फिल्म पर. उसके बाद नैयर ने फिल्मों
में संगीत तो दिया मगर कुछ छूटा सा लगता रहा.

प्रस्तुत गीत में उन दोनों गायिकाओं की आवाजें हैं
जिनका जिक्र हमने ऊपर किया है. ओ पी नैयर से और
गीता दत्त के प्रारब्ध से बस एक ही शिकायत है कि
कुछ और संगीत के खजाने को मालामाल कर देते.



गीत के बोल:

इस दुनिया से निराला हूँ मैं जादूगर मतवाला हूँ
इस दुनिया से निराला हूँ मैं जादूगर मतवाला हूँ
मेरे गीत में वो जादू है पाँव तेरे रुक जायेंगे
मेरे गीत में वो जादू है पाँव तेरे रुक जायेंगे
छिप छिप हमको देखने वाली
छिप छिप हमको देखने वाली नैन तेरे मुस्कायेंगे
इस दुनिया से निराला हूँ मैं जादूगर मतवाला हूँ
इस दुनिया से निराला हूँ मैं जादूगर मतवाला हूँ

तान रसीली गा कर तूने मेरा मन लहराया रे
तान रसीली गा कर तूने मेरा मन लहराया रे
मैं तो यही जानूँ बस इतना ही मानूँ
तूने जादू आन जगाया रे
मैं तो यही जानूँ बस इतना ही मानूँ
तूने जादू आन जगाया रे

कैसे रूठ सकेंगे तुझसे जान के हम बन जाते हैं
कैसे रूठ सकेंगे तुझसे जान के हम बन जाते हैं
देखो देखो कैसे हम तुम
देखो देखो कैसे हम तुम रूठ के फिर मन जाते हैं
इस दुनिया से निराला हूँ मैं जादूगर मतवाला हूँ
इस दुनिया से निराला हूँ मैं जादूगर मतवाला हूँ
........................................................................
Is duniya se nirala hoon-Ragini 1958

Read more...

Dec 13, 2009

बहुत हसीं हैं तुम्हारी ऑंखें-आधी रात के बाद १९६५

जैसा कि पहले बताया जा चुका है और आगे भी दोहराया
जायेगा कि कई फिल्मकारों के नाम आपने नहीं सुने हैं और
ये वो कारीगर हैं फिल्म उद्योग के जिनको प्रसिद्धि नहीं
मिली लेकिन वो दूसरे कलाकारों को रोज़गार मुहैया कराते रहे।
ऐसा ही एक नाम है नानाभाई भट्ट का, जिन्होंने कई फ़िल्में
बनायीं। १९४२ की फिल्म 'मुकाबला' से शुरू हुआ उनका सफ़र
लम्बा चला। 'मुकाबला' में आगा और 'फियरलेस नाडिया' प्रमुख
हीरो हिरोइन थे ।

उन्होंने कई कलाकारों को अपने जीवन में मौका दिया। ऐसी ही एक
फिल्म है 'आधी रात के बाद' जिसमे शैलेश कुमार नाम के युवक
अभिनेता हैं। अशोक कुमार और रागिनी इस फिल्म के जाने पहचाने
नाम हैं। इस गीत में अभिनेत्री रागिनी का चेहरा बजाज ऑटो रिक्शा
जैसा दिखाई दे रहा है उनके अनूठे केश-विन्यास की वजह से।

जैसा कि होता आया है फिल्म ना चले तो उसको जनता
बी ग्रेड फिल्म का दर्ज़ा प्रदान कर देती है, वैसा ही इस फिल्म
के साथ भी हुआ। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी और उस समय
इस तरह कि फ़िल्में ज्यादा पसंद नहीं कि जाती थीं। फ़िल्मकार ने
ऐसी फिल्म बनाई इसका श्रेय उसको अवश्य मिलना चाहिए।

ये जो गीत है फिल्म का, ये एक मधुर गीत है जो कभी कभार
सुनाई दे जाता है। प्रेम धवन के लिखे गीत को स्वरबद्ध किया है
चित्रगुप्त ने और इसको सुमन कल्याणपुर एवं रफ़ी ने गाया है।
नानाभाई भट्ट की कई फिल्मों में संगीत चित्रगुप्त का मिलेगा आपको ।



गीत के बोल

बहुत हसीं हैं तुम्हारी आँखें
कहो तो मैं इनसे प्यार कर लूँ
बड़ा है धोखा तेरी नज़र में
मैं किस तरह ऐतबार कर लूँ

बहुत हसीं हैं तुम्हारी आँखें
कहो तो मैं इनसे प्यार कर लूँ

ये भीनी भीनी हवा की खुशबू
महक है तेरे ही तन बदन की
ये भीनी भीनी हवा की खुशबू
महक है तेरे ही तन बदन की
संभल के बोलो चटक ना जाए
कोई नवेली कली चमन की

मेरी कली तुम,
मेरी कली तुम अगर कहो तो
मैं ज़िन्दगी से बहार कर लूँ
बड़ा है धोखा तेरी नज़र में
मैं किस तरह ऐतबार कर लूँ

हज़ार बातें हैं ऐसी दिल में
जो रुक गयीं हैं ज़बान पे आ के
हज़ार बातें हैं ऐसी दिल में
जो रुक गयीं हैं ज़बान पे आ के
जो बात लैब पे मचल रही है
वो आज कह दूँ नज़र मिला के

किसी की हो के,
किसी की हो के ये चैन खो के
मैं दिल को क्यूँ बेक़रार कर लूँ
बहुत हसीं हैं तुम्हारी आँखें
कहो तो मैं इनसे प्यार कर लूँ

गिनो ना अब धडकनें हमारी
ना और लो इम्तेहान हमारा
गिनो ना अब धडकनें हमारी
ना और लो इम्तेहान हमारा
इसे ना समझो तुम आजमाईश
यही तो उल्फत का है इशारा

अगर ये सच है,
अगर ये सच है तो मरते दम तक
मैं आपका इंतज़ार कर लूँ
बड़ा है धोखा तेरी नज़र में
मैं किस तरह ऐतबार कर लूँ

बहुत हसीं हैं तुम्हारी आँखें
कहो तो मैं इनसे प्यार कर लूँ

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP