Oct 14, 2017

दिल तो है दिल-मुकद्दर का सिकंदर १९७८

लता मंगेशकर का गाया एक लोकप्रिय गीत सुनते हैं महानायक
अभिनीत फिल्म मुकद्दर का सिकंदर से. इस फिल्म का निर्देशन
प्रकाश मेहरा ने किये है.

इस गीत को आप सैकड़ों बार सुन चुके होंगे. इसकी धुन आकर्षक
है इसलिए ये कानों को आनंद देता है. अनजान ने इसे लिखा है.
फिल्म की दो अभिनेत्रियों में से एक राखी पर इसे फिल्माया गया
है.



गीत के बोल:

दिल तो है दिल  दिल का ऐतबार  क्या कीजे
दिल तो है दिल  दिल का ऐतबार  क्या कीजे
आ गया जो  किसी पे प्यार  क्या कीजे
आ गया जो  किसी पे प्यार  क्या कीजे
दिल तो है दिल  दिल का ऐतबार  क्या कीजे

यादों में तेरी खोई  रातों को मैं ना सोई
हालत ये मेरे मन की  जाने ना जाने कोई
बरसों ही तरसी आँखें  जागी है प्यासी रातें
आई हैं आते आते होठों पे दिल की बातें
प्यार में तेरे  दिल का मेरा कुछ भी हो अंजाम
बेक़रारी  में है इक़रार  क्या कीजे
आ गया जो  किसी पे प्यार  क्या कीजे
आ गया जो  किसी पे प्यार  क्या कीजे

छाया है मन पे मेरे मदहोश रहना तेरा
मेरे ही तनको मिला तेरी बाहो का फ़ेरा
दूरी सही न जाये  चैन कहीं ना आये
चलना है अब तो तेरी पलको के छाये छाये
बस ना चले रे काम सवेरे ले के तेरा नाम
दिल धड़कता है बार बार क्या कीजे
आ गया जो  किसी पे प्यार  क्या कीजे
आ गया जो  किसी पे प्यार  क्या कीजे

दिल तो है दिल  दिल का ऐतबार  क्या कीजे
आ गया जो  किसी पे प्यार  क्या कीजे
दिल तो है दिल  दिल का ऐतबार  क्या कीजे
…………………………………………………………………
Dil to hai dil-Muqaddar ka sikandar 1978

Artist: Rakhi

3 comments:

startup arena October 28, 2017 at 12:14 PM  

amazing blog i like this b/z this is help me to choose my love song
according to my mood keep it up great work

Geetsangeet November 19, 2017 at 5:29 PM  

स्वागत है आपका, आते रहिये इधर.

Startup Authority June 20, 2019 at 4:21 PM  

Nice blog..
Reasons To Choose Andaman Honeymoon Packages For Couples:- After the never-ending wedding functions and rituals, it’s time for some pampering and solitary quality time for couples before resuming back to the daily chores and 9 to 5 job lives. So, what can be best than the turquoise waters, white sandy beaches, the tropical forests and the exquisite islands? Andaman honeymoon packages are designed to give couples ample time to relax and enjoy a romantic time at the beach. The serene beauty and the ample privacy the island offers is an ideal start to begin your new life. Well, we have more reasons for you to choose Andaman as your honeymoon destination.
https://www.startupauthority.in/blogs/andaman-honeymoon-packages-for-couples/

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP