Feb 6, 2018

तेरे मिलने से पहले भी जीते थे हम-पोंगा पंडित १९७५

फिल्म की कहानी के मूल पात्र शहर की एक चिड़िया और गांव
का भोंदू तोता है. गांव का तोता ट्रेनिंग पा कर शहर का बांका
जवान बन जाता है और शुरू होता है कहानी में ट्विस्ट.

मक्खी एक बार जिसे मट्टी का ढेला समझ कर उड़ जाती है
वापस उसी ढेले को गुड समझ के चिपक जाती है. फिल्म के
प्रमुख कलाकार हैं रणधीर कपूर, नीता मेहता और डैनी.

राजेंद्र कृष्ण का लिखा और लता मंगेशकर का गाया गीत सुनते
हैं जिसकी धुन बनाई है लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने.




गीत के बोल:

तेरे मिलने से पहले
तेरे मिलने से पहले भी जीते थे हम
जीने वाली मगर बात कोई न थी
तेरे मिलने से पहले भी जीते थे हम
जीने वाली मगर बात कोई न थी
मुस्कुराती हुई सुबह कोई न थी
गुनगुनाती हुई रात कोई न थी

आज हर चीज़ से जान पहचान है
आज हर चीज़ से जान पहचान है
ये तेरे प्यार का मुझ पे अहसान है
आज हर चीज़ से जान पहचान है
ये तेरे प्यार का मुझ पे अहसान है
दिल से दिल इस तरह आज मिलने लगे
जैसे पहले मुलाक़ात कोई न थी
तेरे मिलने से पहले भी जीते थे हम
जीने वाली मगर बात कोई न थी

इससे पहले भी छाये थे बादल मगर
इससे पहले भी छाये थे बादल मगर
ख़ाक़-ए-दिल पर तो ग़ुंचा न कोई खिला
इससे पहले भी छाये थे बादल मगर
ख़ाक़-ए-दिल पर तो ग़ुंचा न कोई खिला
इससे पहले घटाएं गटाएं न थीं
या घटाओं में बरसात कोई न थी

तेरे मिलने से पहले भी जीते थे हम
झीने वाली मगर बात कोई न थी
मुस्कुराती हुई सुबह कोई न थी
गुनगुनाती हुई रात कोई न थी
……………………………………………………………………..
Tere milne se pehle bhi-Ponga Pandit 1975

Artists: Randhir Kapoor, Neeta Mehta

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP