Showing posts with label Aditya Roy Kapur. Show all posts
Showing posts with label Aditya Roy Kapur. Show all posts

Jan 20, 2016

चाहूँ मैं या ना–आशिक़ी २ २०१३

सन २००० के बाद ढेर गायक गायिकाओं को अवसर मिले फिल्मों
में गाने के लिए. कुछ ऐसे गायक कलाकार भी हैं जो बचपन से
ही सुर्ख़ियों में रहे. इनमें से एक नाम है-पलक मुछाल का. छोटी
उम्र से स्टेज शो वगैरह से उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल की.

गीत है फिल्म आशिकी २ से जो युगल गीत है और इसमें उनके
साथ गा रहे हैं अरिजीत सिंह. आशिकी २ सन १९९० की फिल्म
आशिकी का सीक्वेल है. इरशाद कामिल के लिखे गीत की धुन
तैयार की है जीत गांगुली ने. गीत फिल्माया गया है श्रद्धा कपूर
और आदित्य रॉय कपूर पर.

पलक मुछाल द्वारा गाया गया यही गीत स्टेज शो में इधर है-
पलक मुछाल रॉयल अलबर्ट हॉल में



गीत के बोल:

तू ही ये मुझको बता दे चाहूँ मैं या ना
अपने तू दिल का पता दे, चाहूँ मैं या ना
तू ही ये मुझको बता दे चाहूँ मैं या ना
अपने तू दिल का पता दे, चाहूँ मैं या ना
इतना बता दूँ तुझको, चाहत पे अपनी मुझको
यूँ तो नहीं इख़्तियार
फिर भी ये सोचा दिल ने  अब जो लगा हूँ मिलने
पूछूँ तुझे एक बार, ओ ओ ओ 

तू ही ये मुझको बता दे चाहूँ मैं या ना
अपने तू दिल का पता दे, चाहूँ मैं या ना

ऐसे कभी पहले हुई ना थी ख्वाहिशें
ओ ओ ओ किसी से भी मिलने की ना की थी कोशिशें
उलझन मेरी सुलझा दे चाहूँ मैं या ना
आँखों-आँखों में जता दे चाहूँ मैं या ना

मेरे छोटे छोटे ख्वाब है  ख्वाबों में गीत हैं
गीतों में ज़िन्दगी है चाहत है प्रीत है
अभी मैं न देखूँ ख्वाब वो  जिनमें न तू मिले
ले खोले होंठ मैंने  अब तक थे जो सिले
मुझको ना जितना मुझपे  उतना इस दिल को तुझपे
होने लगा ऐतबार
तन्हा लम्हों में अपने बुनती हूँ तेरे सपने
तुझसे हुआ मुझको प्यार
पूछूंगी तुझको कभी ना  चाहूं मैं या ना
तेरे ख़्वाबों में अब जीना  चाहूं मैं क्यूँ ना

तू ही ये मुझको बता दे  चाहूँ मैं या ना
अपने तू दिल का पता दे, चाहूँ मैं या ना
..........................................................................................
Chahoon main ya na-Aashiqui 2

Read more...

Mar 9, 2015

तुम ही हो-आशिकी २ २०१३

कुछ साल पहले हमने एक आवाज़ सुनी जो गली गली में
सुनाई दी. वो थी आतिफ असलम की आवाज़. गाना था-तेरे
बिन मैं यूँ कैसा जिया. ये आवाज़ एक टी वी रियलिटी शो
में भी सुनाई दे चुकी थी पहले. अब ये आवाज़ हिंदी फिल्म
संगीत का एक नियमित हिस्सा है. ये तो तय था इस आवाज़
की लोकप्रियता से नयी गायकी के अंदाज़ की शुरुआत हो गयी
है. अदनान सामी के अलसाए से अंदाज़ के आगे वाला पहलू
इधर सुनाई देगा आपको. गौरतलब है राहत फतह अली खान
से लेकर जितने भी नए गायक हैं हिंदी फिल्म जगत में वे सब
नुसरत फतह अली खान के गायन के मुरीद हैं.

इसी परिपाटी में आगे चल के एक गीत और आया सन २०१३
में, फिल्म आशिकी २ के लिए- तुम ही हो.  इस गीत को गाया है
अरिजीत सिंह ने जो अभी के समय के सबसे लोकप्रिय गायक हैं.
यू ट्यूब पर जो वीडियो टी सीरीज़ ने लोड किया है उसे ४४,९७४,५१९
बार देखा जा चुका है. गीत फिल्माया गया है आदित्य रॉय कपूर
और श्रद्धा कपूर पर. श्रद्धा जाने माने खलनायक और चरित्र अभिनेता
शक्ति कपूर की सुपुत्री हैं.

लोकप्रिय गीतों को शामिल करने का हमारा पुराना फंडा है इसलिए
आपको आज सुनवा रहे हैं अरिजीत का गाया, मिथुन का लिखा,
स्वरबद्ध किया गीत फिल्म आशिकी-२ से. संगीतकार मिथुन शर्मा
भी उभरते हुए सितारे हैं और काफी उभर चुके हैं अभी तक संगीत
के क्षेत्र में.


गीत के बोल:



हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते
तेरे बिना क्या वजूद मेरा
तुझसे जुदा गर हो जाएँगे
तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा
क्योंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिकी अब तुम ही हो


तेरा मेरा रिश्ता है कैसा
इक पल दूर गंवारा नहीं
तेरे लिए हर रोज़ हैं जीते
तुझको दिया मेरा वक़्त सभी
कोई लम्हा मेरा न हो तेरे बिना
हर सांस पे नाम तेरा

क्योंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिकी अब तुम ही हो

तेरे लिए ही जिया मैं
खुद को जो यूँ दे दिया है
तेरी वफ़ा ने मुझको संभाला
सारे ग़मों को दिल से निकाला
तेरे साथ मेरा है नसीब जुड़ा
तुझे पा के अधूरा ना रहा

क्योंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिकी अब तुम ही हो
....................................................
Tum hi ho-Aashiqui 2 2013

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP