Showing posts with label Aashiqui 2. Show all posts
Showing posts with label Aashiqui 2. Show all posts

May 16, 2017

सुन रहा है ना तू(श्रेया)-आशिकी २ २०१३

आशिकी २ से अगला गीत सुनते हैं. इस गीत का मेल
वर्ज़न आप सुन चुके हैं पहले. प्रस्तुत गीत फिल्माया
गया है श्रद्धा कपूर पर. आवाज़ है श्रेया घोषाल की.

इसके बोल भी संदीप नाथ के हैं और संगीत अंकित तिवारी
का.



गीत के बोल:

मंजिलें रुसवा हैं
खोया है रास्ता
आये ले जाएँ
इतनी सी इल्तिजा
ये मेरी ज़मानत है
तू मेरी अमानत है
मुझको इरादे दे
कसमें दे वादे दे
मेरी दुआओं के इशारों को सहारे दे
दिल को ठिकाने दे
नए बहाने दे
ख़्वाबों की बारिशों को मौसम के पैमाने दे
अपने करम की कर अदायें
कर दे इधर भी तू निगाहें

सुन रहा है ना तू
रो रही है हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रही हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
रो रही है हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रही हूँ मैं

वक़्त भी ठहरा है
कैसे क्यूँ ये हुआ
काश तू ऐसे आये
जैसे कोई दुआ
तू रूह की राहत है
तू मेरी इबादत है
अपने करम की कर अदाएं
कर दे इधर भी तू निगाहें

सुन रहा है ना तू
रो रही है हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रही हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
रो रही है हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रही हूँ मैं
………………………………………
Sun raha hai na too(Shreya)-Aashiqui 2

Artist: Shraddha Kapoor

Read more...

Dec 1, 2016

मिलने है मुझसे आई–आशिकी-२ २०१३

युवा पाठकों का ध्यान रखते हुए आज पेश है आशिकी २ से एक
और गीत जिसे आजकल की सनसनी अरिजीत सिंह ने गाया है.
गौर्तालाभई आशिकी २ ९० के दशक में अवतरित फिल्म आशिकी
का सीक्वेल है. ९० के दशक वाली फिल्म में राहुल रॉय और
अनु अग्रवाल की जोड़ी थी. फिल्म में नदीम श्रवण का संगीत
था जो खूब चला था.

गीत लिखा है इरशाद कामिल ने और धुन है जीत गांगुली की. यह
गीत आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है. मिलने आई
हिट्स के अंतर्गत एक गीत ७० के दशक का खूब बजा था-मैं तुझसे
मिलने आई मंदिर जाने का बहाने. फिल्म में आशा पारेख और
सुनील दत्त की जोड़ी है.

प्रस्तुत गीत के आखिर में पानी गिरने लगता है और गाने वाला-ए ओ
वगैरह की आवाजें निकालने लगता है ठण्ड से बचने के लिए.




गीत के बोल:

मिलने है मुझसे आई
फिर जाने क्यूँ तन्हाई
किस मोड़ पे है लाई आशिक़ी
ओ ओ ओ ओ ख़ुद से है या ख़ुदा से
इस पल मेरी लड़ाई
किस मोड़ पे है लाई आशिक़ी
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ

आशिक़ी बाज़ी है ताश की
टूटते बनते विश्वास की
ओ मिलने है मुझसे आई
फिर जाने क्यूँ तन्हाई
किस मोड़ पे है लाई आशिक़ी

जाने क्यूँ मैं सोचता हूँ
खाली सा मैं इक रास्ता हूँ
तूने मुझे कहीं खो दिया है
या मैं कहीं ख़ुद लापता हूँ
आ ढूँढ ले तू फिर मुझे
कसमें भी दूँ तो क्या तुझे
आशिक़ी बाज़ी है ताश की
टूटते बनते विश्वास की

मिलने है मुझसे आई
फिर जाने क्यूँ तन्हाई
किस मोड़ पे है लाई आशिक़ी

टूटा हुआ साज़ हूँ मैं
खुद से ही नाराज़ हूँ मैं
सीने में जो कहीं पे दबी है
ऐसी कोई आवाज़ हूँ मैं
सुन ले मुझे तू बिन कहे
कब तक खामोशी दिल सहे
आशिक़ी बाज़ी है ताश की
टूटते बनते विश्वास की
.............................................................
Milne hai mujhse aayi-Aashiqui 2 2013

Read more...

Sep 15, 2016

सुन रहा है ना तू-आशिकी २ २०१३

सन १९९० की फिल्म आशिकी की तरह ही आशिकी २ का नायक भी
एक गायक बनना चाहता है. कथानक अलग है पुरानी फिल्म से और
आज के समय के हिसाब का है. ज़माने के हिसाब से उत्पन्न होने
वाले गुण दोष इसमें बतलाये गए हैं. हिंदी फिल्म है इसलिए अंत
अक्सर सुखान्त होता है.

गीत के मध्य में कुछ संवाद भी हैं जिनसे आपको फिल्म की कहानी
का कुछ अंदाजा हो जायेगा. संदीप नाथ के लिखे गीत को गाया है
अंकित तिवारी ने जिन्होंने इस गीत का संगीत भी तैयार किया है.
फिल्म में यही गीत श्रेया घोषाल की आवाज़ में भी उपलब्ध है.




गीत के बोल:

अपने करम की कर अदाएं
यारा यारा यारा
मुझको इरादे दे
कसमें दे वादे दे
मेरी दुआओं के इशारों को सहारे दे
दिल को ठिकाने दे
नये बहाने दे
ख़्वाबों की बारिशों को मौसम के पैमाने दे

अपने करम की कर अदाएं
कर दे इधर भी तू निगाहें

सुन रहा है ना तू
रो रहा हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रहा हूँ मैं

मंजिलें रुसवा हैं
खोया है रास्ता
आये ले जाए
इतनी सी इल्तजा
ये मेरी ज़मानत है
तू मेरी अमानत है हाँ
अपने करम की कर अदाएं
कर दे इधर भी तू निगाहें
सुन रहा है ना तू
रो रहा हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रहा हूँ मैं

वक़्त भी ठहरा है
कैसे क्यूँ ये हुआ
काश तू ऐसे आये
जैसे कोई दुआ
तू रूह की राहत है
तू मेरी इबादत है

अपने करम की कर अदाएं
कर दे इधर भी तू निगाहें
सुन रहा है ना तू
रो रहा हूँ मैं
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रहा हूँ मैं
.................................................................................
Sun raha hai na too(male)-Aashiqui 2

Read more...

Jun 14, 2016

वो पिया आये ना-आशिकी २ २०१३

इस ब्लॉग के बहुत से पाठक नई पीढ़ी के नौजवान भी हैं अतः
उनकी पसंद का ध्यान भी रखना पढता है. बीच बीच में हम
आपको नई फिल्म के गीत भी सुनवाते हैं. सुनते हैं आशिकी २
से एक और गीत जिसे के. के. संग तुलसी कुमार ने गाया है.

बोल एक बार फिर से इरशाद कामिल के हैं और संगीत तैयार
किया है जीत गांगुली ने. फिल्म के ज़रूरी नहीं कि सारे गीत हिट
हो जाएँ. इस गीत का फिल्मांकन अच्छा है. फिल्म का निर्देशन
मोहित सूरी ने किया है जो अभिनय के मामले में कैसे भी रहे
हों, निर्देशन उससे बेहतर करते हैं.



गीत के बोल:

तेरी ख़ता है मेरे जिया
तेरी ख़ता है मेरे जिया
उनपे भरोसा क्यूँ तूने किया

सब झूठे-झूठे वादे थे उनके
चल पीछे-पीछे आया तू जिनके
वो पिया आये ना
वो पिया आये ना
पिया आये ना  वो पिया आये ना

अब सभी उन ख़्वाबों की तू डगर छोड़ दे
अब सभी उन ख़्वाबों को खुद ही तोड़ दे
वो पिया आये ना
वो पिया आये ना
पिया आये ना  वो पिया आये ना

हर खता की होती है कोई ना कोई सज़ा
ग़म लिखे हो किस्मत में तो बन ही जाती वजह
अब सभी ग़म अश्कों में सिमट से गए
अब सभी आँसू पलकों से लिपट से गए
वो पिया आये ना
वो पिया आये ना
पिया आये ना  वो पिया आये ना

सच लगा था जो बेवजह हमको वो भरम हो गया है
भोर आने थे जिस फ़साने में वो ख़तम हो गया
भूले हम  भूले वो  कैसे सब कहें बात ये
अब चलो हम धीरे-धीरे विहल से गए
अब चलो हम जैसे भी हो संभल से गए
वो पिया आये ना
वो पिया आये ना
पिया आये ना  वो पिया आये ना

तेरी ख़ता है मेरे जिया
तेरी ख़ता है मेरे जिया
उनपे भरोसा क्यूँ तूने किया
………………………………………………………….
Wo piya aaye na-Aashiqui 2 2013

Read more...

Jun 9, 2016

अपनी आँखें...हम मर जाएँगे-आशिकी २ २०१३

आपने फिल्म आशिकी २ से ३ गीत सुन लिए हैं अभी तक.
चौथा भी सुन लीजिए, गीत खुश हो जायेगा. गीत श्रद्धा कपूर
और आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माया गया है. गीत में बात
कहने का अंदाज़ बदल जाता है. अगर बातों में कहा जाए-
तुमने पानी पिया’ तो इसे गीत में यूँ कहा जायेगा- पिया गया
पानी तुम्हारे द्वारा. खैर कान सीधे पकड़ो या हाथ घुमा के,
बात का मजमून समझ पढ़ना चाहिए, बस. कोपी करो, पेस्ट
करो और खुश रहो.

फिल्म आशिकी-२ ९० की फिल्म आशिकी जैसी प्रसिद्ध तो नहीं
हुई और न ही इसके गीतों की रेकोर्ड तोड़ बिक्री हुयी मगर समय
के लिहाज़ से ये एक सफल फिल्म मानी जाती है और वो क्या
कहते हैं आजकल के समीक्षक-क्रिटिकली ऐक्लेम्ड मानी जाती
है.



गीत के बोल:

अपनी आँखें खाली कर दे
काश तू मेरी आँखें भर दे

मेरे यारा तेरे गम अगर पाएँगे
हमें तेरी है कसम  हम संवर जाएँगे
दो ये सौगात तुम  तो ज़माने की हम
हर खुशी से मुकर जाएँगे
हम मर जाएँगे

तेरे काँधे से ही लग के 
यारा बीती उम्र सारी
सोचो कैसी होगी किस्मत 
हुआ यूँ तो फिर हमारी
सारे आँसू तो हों तेरे  और आँखें हो हमारी
तेरे दर्द हमें जो मिले प्यार में
हम खुशी से यूँ भर जाएँगे
हम मर जाएँगे

चाहे दुःख हो  चाहे सुख हो 
दिल ने तुझको ही पुकारा
तूने हमको है बनाया  तूने हमको है संवारा
जहां को तो रब का है  हमें तेरा है सहारा
बस तेरा साथ हो  चाहे जो बात हो
बस तेरा साथ हो  चाहे जो बात हो
तेरे कहने से कर जाएँगे
हम मर जाएँगे
ओ ओ ओ ओ हम मर जाएँगे

मेरे यारा तेरे गम अगर पाएँगे
हमें तेरी है कसम  हम संवर जाएँगे
मेरे यारा तेरे गम अगर पाएँगे
हमें तेरी है कसम  हम संवर जाएँगे
…………………………………………………………
Ham mar jayenge-Aashiqui 2 2013

Artists-Aditya Roy Kapoor, Shraddha Kapoor

Read more...

Jan 20, 2016

चाहूँ मैं या ना–आशिक़ी २ २०१३

सन २००० के बाद ढेर गायक गायिकाओं को अवसर मिले फिल्मों
में गाने के लिए. कुछ ऐसे गायक कलाकार भी हैं जो बचपन से
ही सुर्ख़ियों में रहे. इनमें से एक नाम है-पलक मुछाल का. छोटी
उम्र से स्टेज शो वगैरह से उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल की.

गीत है फिल्म आशिकी २ से जो युगल गीत है और इसमें उनके
साथ गा रहे हैं अरिजीत सिंह. आशिकी २ सन १९९० की फिल्म
आशिकी का सीक्वेल है. इरशाद कामिल के लिखे गीत की धुन
तैयार की है जीत गांगुली ने. गीत फिल्माया गया है श्रद्धा कपूर
और आदित्य रॉय कपूर पर.

पलक मुछाल द्वारा गाया गया यही गीत स्टेज शो में इधर है-
पलक मुछाल रॉयल अलबर्ट हॉल में



गीत के बोल:

तू ही ये मुझको बता दे चाहूँ मैं या ना
अपने तू दिल का पता दे, चाहूँ मैं या ना
तू ही ये मुझको बता दे चाहूँ मैं या ना
अपने तू दिल का पता दे, चाहूँ मैं या ना
इतना बता दूँ तुझको, चाहत पे अपनी मुझको
यूँ तो नहीं इख़्तियार
फिर भी ये सोचा दिल ने  अब जो लगा हूँ मिलने
पूछूँ तुझे एक बार, ओ ओ ओ 

तू ही ये मुझको बता दे चाहूँ मैं या ना
अपने तू दिल का पता दे, चाहूँ मैं या ना

ऐसे कभी पहले हुई ना थी ख्वाहिशें
ओ ओ ओ किसी से भी मिलने की ना की थी कोशिशें
उलझन मेरी सुलझा दे चाहूँ मैं या ना
आँखों-आँखों में जता दे चाहूँ मैं या ना

मेरे छोटे छोटे ख्वाब है  ख्वाबों में गीत हैं
गीतों में ज़िन्दगी है चाहत है प्रीत है
अभी मैं न देखूँ ख्वाब वो  जिनमें न तू मिले
ले खोले होंठ मैंने  अब तक थे जो सिले
मुझको ना जितना मुझपे  उतना इस दिल को तुझपे
होने लगा ऐतबार
तन्हा लम्हों में अपने बुनती हूँ तेरे सपने
तुझसे हुआ मुझको प्यार
पूछूंगी तुझको कभी ना  चाहूं मैं या ना
तेरे ख़्वाबों में अब जीना  चाहूं मैं क्यूँ ना

तू ही ये मुझको बता दे  चाहूँ मैं या ना
अपने तू दिल का पता दे, चाहूँ मैं या ना
..........................................................................................
Chahoon main ya na-Aashiqui 2

Read more...

Dec 2, 2015

भुला देना मुझे-आशिकी २ २०१३

इस ब्लॉग के पाठक नई पीढ़ी के नौजवान भी हैं अतः उनकी
पसंद का ध्यान भी रखना पढता है. बीच बीच में हम आपको
नयी फिल्म के गीत भी सुनवाते हैं. आज सुनते हैं आशिकी २
से एक गीत जिसे मुस्तफा ज़ाहिद ने गाया है.

इरशाद कामिल नयी पीढ़ी के गीतकारों में उभरता सितारा हैं.
उनके लेखन में दम है और वे अपनी अलग पहचान बना चुके
हैं. लिखने की शैली उनकी समकालीन गीतकारों से अलग है.
कई लीक से हट कर बने हुए सफल गीत उनकी कलम की देन
हैं. इस गीत का संगीत तैयार किया है जीत गांगुली ने. जिन
लोगों ने आशिकी(१९९०) के गीत सुने हैं वे उस समय के और
आज के ट्रेंड में हुए बदलाव को महसूस कर सकते हैं. गीत
फिल्माया गया है आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर.




गीत के बोल:

भुला देना मुझे
है अलविदा तुझे
तुझे जीना है मेरे बिना
सफ़र ये है तेरा, ये रास्ता तेरा
तुझे जीना है मेरे बिना
हो, तेरी सारी शोहरतें, है ये दुआ
तुझी पे सारी रहमतें, है ये दुआ
तुझे जीना है मेरे बिना

भुला देना मुझे
है अलविदा तुझे
तुझे जीना है मेरे बिना
तू ही है किनारा तेरा
तू ही तो सहारा तेरा
तू ही है तराना कल का
तू ही तो फ़साना कल का
ख़ुद पे यकीं तू करना
बनना तू अपना ख़ुदा
फिज़ा की शाम हूँ मैं
तू है नई सुबह
तुझे जीना है मेरे बिना
तुझे जीना है मेरे बिना

खिलेंगी जहाँ बहारें सभी
मुझे तू वहाँ पायेगा
रहेंगी जहाँ हमारी वफ़ा
मुझे तू वहाँ पायेगा
मिलूँगा मैं इस तरह वादा रहा
रहूँगा संग मैं सदा वादा रहा
तुझे जीना है मेरे बिना

भुला देना मुझे
है अलविदा तुझे
तुझे जीना है मेरे बिना
...........................................................................................
Bhula dena mujhe-Aashiqui 2 2013

Read more...

Jul 30, 2015

आसान नहीं यहाँ-आशिकी २-२०१३

सीक्वेल बनाने का रिवाज़ हॉलीवुड से शुरू हुआ और बॉलीवुड तक
पहुँच गया. रीमेक बनाने का सिलसिला भी वहीं से शुरू होकर
यहाँ तक पहुँच गया. जब कथानक, संगीत और अभिनय अंदाज़
अनोफिशियल तरीके से इम्पोर्ट हो जाया करते थे तब किसी प्रथा
के अनुकरण में क्या बुराई है. देव आनंद की फिल्म ‘रिटर्न ऑफ
ज्वेलथीफ’ शायद पहली सिक्वेल फिल्म कही जा सकती है.
नहीं नहीं मैं गलत हूँ. ये तो फिल्म निगाहें हैं जिसे नगीना-२
भी कहा जाता है ये वास्तव में पहली सीकेवल कही जा सकती
है. हरमेश मल्होत्रा कृत नगीना जिसमें श्रीदेवी ने अभिनय किया
था, सुपरहिट फिल्म है अपने ज़माने की.

फिल्म आशिकी-२ ९० की फिल्म आशिकी जैसी प्रसिद्ध तो नहीं हुई
और न ही इसके गीतों की रेकोर्ड तोड़ बिक्री हुयी मगर समय के
लिहाज़ से ये एक सफल फिल्म मानी जाती है और वो क्या कहते
हैं आजकल के समीक्षक-क्रिटिकली ऐक्क्लैम्ड मानी जाती है.

गीत आजकल की सनसनी अरिजीत सिंह का गाया हुआ है जिसे
लिखा है इरशाद कामिल ने और धुन है जीत गांगुली की. यह गीत
आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है.




गीत के बोल:

आसान नहीं यहाँ आशिक़ हो जाना
पलकों पे काँटों को सजाना
आशिक़ को मिलती है ग़म की सौगातें
सबको ना मिलता ये ख़जाना

बातों से आगे, वादों से आगे
देखो ज़रा तुम कभी
ये तो है शोला, ये है चिंगारी
ये है जवाँ आग भी

जिस्मों के पीछे भागे हो फिरते
उतरो कभी रूह में
होता क्या आशिक़, क्या आशिक़ी है
होगी ख़बर तब तुम्हें
…………………………………………………..
Asaan nahin hai-Aashiqui 2

Read more...

Mar 9, 2015

तुम ही हो-आशिकी २ २०१३

कुछ साल पहले हमने एक आवाज़ सुनी जो गली गली में
सुनाई दी. वो थी आतिफ असलम की आवाज़. गाना था-तेरे
बिन मैं यूँ कैसा जिया. ये आवाज़ एक टी वी रियलिटी शो
में भी सुनाई दे चुकी थी पहले. अब ये आवाज़ हिंदी फिल्म
संगीत का एक नियमित हिस्सा है. ये तो तय था इस आवाज़
की लोकप्रियता से नयी गायकी के अंदाज़ की शुरुआत हो गयी
है. अदनान सामी के अलसाए से अंदाज़ के आगे वाला पहलू
इधर सुनाई देगा आपको. गौरतलब है राहत फतह अली खान
से लेकर जितने भी नए गायक हैं हिंदी फिल्म जगत में वे सब
नुसरत फतह अली खान के गायन के मुरीद हैं.

इसी परिपाटी में आगे चल के एक गीत और आया सन २०१३
में, फिल्म आशिकी २ के लिए- तुम ही हो.  इस गीत को गाया है
अरिजीत सिंह ने जो अभी के समय के सबसे लोकप्रिय गायक हैं.
यू ट्यूब पर जो वीडियो टी सीरीज़ ने लोड किया है उसे ४४,९७४,५१९
बार देखा जा चुका है. गीत फिल्माया गया है आदित्य रॉय कपूर
और श्रद्धा कपूर पर. श्रद्धा जाने माने खलनायक और चरित्र अभिनेता
शक्ति कपूर की सुपुत्री हैं.

लोकप्रिय गीतों को शामिल करने का हमारा पुराना फंडा है इसलिए
आपको आज सुनवा रहे हैं अरिजीत का गाया, मिथुन का लिखा,
स्वरबद्ध किया गीत फिल्म आशिकी-२ से. संगीतकार मिथुन शर्मा
भी उभरते हुए सितारे हैं और काफी उभर चुके हैं अभी तक संगीत
के क्षेत्र में.


गीत के बोल:



हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते
तेरे बिना क्या वजूद मेरा
तुझसे जुदा गर हो जाएँगे
तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा
क्योंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिकी अब तुम ही हो


तेरा मेरा रिश्ता है कैसा
इक पल दूर गंवारा नहीं
तेरे लिए हर रोज़ हैं जीते
तुझको दिया मेरा वक़्त सभी
कोई लम्हा मेरा न हो तेरे बिना
हर सांस पे नाम तेरा

क्योंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिकी अब तुम ही हो

तेरे लिए ही जिया मैं
खुद को जो यूँ दे दिया है
तेरी वफ़ा ने मुझको संभाला
सारे ग़मों को दिल से निकाला
तेरे साथ मेरा है नसीब जुड़ा
तुझे पा के अधूरा ना रहा

क्योंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिकी अब तुम ही हो
....................................................
Tum hi ho-Aashiqui 2 2013

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP