Showing posts with label Adnan Sami. Show all posts
Showing posts with label Adnan Sami. Show all posts

Jul 5, 2017

ऐ उड़ी उड़ी-साथिया २००२

किसी समय के भारी भरकम रह चुके गायक ने ये गीत
गाया है साथिया से. स्वयं संगीत की काफी समझ वाले
इस गायक का दूसरे संगीतकार के संगीत निर्देशन में
गाना सुनने वाले के लिए अनूठा अनुभव हो सकता है.

गुलज़ार के बोल हैं और रहमान का संगीत. इस हिसाब
से ये पूर्ण हैवी वेट गीत हुआ. इससे हैवी वेट नाम जो
जुड़े हुए हैं.




गीत के बोल:

ऐ उड़ी उड़ी उड़ी ऐ ख़्वाबों की पुड़ी
ऐ अंग रंग खिली  ऐ सारी रात बोली

हल्की  ऐ हल्की कल रात जो शबनम गिरी
अँखियाँ वखियाँ भर गयीं कल तो हाथ में डब डब गिरी
पहली पहली बारिश की छींटें
पहली बारिश भीगी हो हो
उलझी हुयी थी  खुल भी गयी थी  लट
वो रात भर भरसी कभी मनाये 
खूब सताए वो  सब यार की मर्जी
ऐ उड़ी उड़ी उड़ी ऐ ख़्वाबों की पुड़ी

छेड़ दूं मैं कभी प्यार से तो  तंग होती है
छोड़ दूं  रूठ के  तो भी तो जंग होती है
छेड़ दूं मैं कभी प्यार से तो  तंग होती है
खामखा चूम लूं  तो भी तो जंग होती है
ज़िंदगी आँखों की  आयत है ज़िंदगी
आँखों में रखी है  तेरी अमानत है
ज़िंदगी ऐ ज़िंदगी ऐ ज़िंदगी
ऐ उड़ी उड़ी उड़ी ऐ ख़्वाबों की पुड़ी

लड़ लड़ के जीने को  ये लम्हें भी थोड़े हैं
मर मर के सीने में  ये शीशे जोड़े हैं
तुम कह दो  सब नाते मंजिल दो सोचो तो
अम्बर पे पहले ही सितारे थोड़े हैं
ज़िंदगी आँखों की आयत है ज़िंदगी
पलकों में चखी है  मीठी शिकायत
ज़िंदगी ऐ ज़िंदगी ऐ ज़िंदगी
ऐ उड़ी उड़ी उड़ी ऐ ख़्वाबों की पुड़ी
…………………………………………………..
Ae udi udi udi-Saathiya 2002

Read more...

Dec 25, 2016

कभी तो नज़र मिलाओ-गैर फ़िल्मी गीत २००१

सुनते हैं अदनान सामी और आशा भोंसले का गाया
एक गैर फ़िल्मी गीत. १९९५ और २००२ के बीच काफी
पॉप और गैर फ़िल्मी गीत चलन में आये. इसी दौर
में अदनान सामी ने एक एल्बम निकला था जिसमें
उनके और आशा भोंसले के गाये गीत हैं. ये एल्बम
काफी चला था उस वक्त. प्रस्तुत गीत उस एल्बम
का सांसे ज्यादा सुना जाने वाला गीत साबित हुआ
कालांतर में.

इस लिखा है रियाज़-उर-रहमान ‘सागर’ ने और धुन
अदनान सामी ने बनाई है. ये उस समय की रचना है
जब अदनान सूमो पहलवान जैसे दिखाई देते थे.




गीत के बोल:

कभी तो नज़र मिलाओ कभी तो करीब आओ
कभी तो नज़र मिलाओ कभी तो करीब आओ
जो नहीं कहा है कभी तो समझ भी जाओ
हम भी तो हैं तुम्हारे दीवाने हो दीवाने
हम भी तो हैं तुम्हारे दीवाने हो दीवाने
कभी तो नज़र मिलाओ कभी तो करीब आओ
कभी तो नज़र मिलाओ कभी तो करीब आओ
जो नहीं कहा है कभी तो समझ भी जाओ
हम भी तो हैं तुम्हारे दीवाने हो दीवाने
हम भी तो हैं तुम्हारे दीवाने हो दीवाने

हमने तुमको देखते ही दिल दिया
तुम भी सोचो तुमने हमसे क्या किया
तुमने क्या किया क्या किया
मेरा दिल न तोड़ो कभी दिल से दिल मिला लो
हम भी तो हैं तुम्हारे दीवाने हो दीवाने

कभी तो नज़र मिलाओ कभी तो करीब आओ
जो नहीं कहा है कभी तो समझ भी जाओ
हम भी तो हैं तुम्हारे दीवाने हो दीवाने
हम भी तो हैं तुम्हारे दीवाने हो दीवाने

दिल ये चाहे तेरी ज़ुल्फ़ें चूम लूं
सोचता हूँ और तुमसे क्या कहूँ
तुमसे क्या कहूँ क्या कहूँ
कोई फ़ैसला दो कभी तो गले लगाओ
हम भी तो हैं तुम्हारे दीवाने हो दीवाने

कभी तो नज़र मिलाओ कभी तो करीब आओ
जो नहीं कहा है कभी तो समझ भी जाओ
हम भी तो हैं तुम्हारे दीवाने हो दीवाने
हम भी तो हैं तुम्हारे दीवाने हो दीवाने
...........................................................................
Kabhi to nazar milao-nonfilm song Adnan Sami

Lyrics: Riyaz-ur-rehman Saghar 

Read more...

Jan 5, 2016

नैन से नैनों को मिला-तेरा चेहरा २००२

अदनान सामी का ये गीत सन २००२ में आया था. तेरा चेहरा नामक
एल्बम में ये गीत शामिल है. संगीत स्वयं अदनान सामी ने तैयार
किया है. इस एल्बम के कुछ गीत काफी चर्चित हुए हैं.

चेंज के लिए हम बीच बीच में आपको पॉप गीत भी सुनवाते रहते हैं.
उसी कड़ी में पेश है आज का ये गीत. गीत प्रसिद्ध गीतकार समीर ने
लिखा है.



गीत के बोल:

नैन से नैनों को मिला
काहे को सताए है आ भी आ
नैन से नैनों को मिला

देख ना यूँ बेरुख़ी से
आज तो नज़र मिला दे
है क़सम तुझे दीवानी
प्यार का कोई सिला दे
जबसे तेरी आँखें झुकी हैं
तबसे मेरी साँसें रुकी हैं
चोरी-चोरी ख़्वाबों में आ भी जा
नैन से नैनों को मिला

कह रही है मेरी मोहब्बत
थोड़ा सा क़रार दे-दे
सिर्फ़ ये मेरी है चाहत
चैन मुझको यार दे-दे
हर धड़कन गाने लगी है
बन के नशा छाने लगी है
धीरे-धीरे बाँहों में आ भी जा
नैन से नैनों को मिला
....................................................................
Nain se nainon ko mila-Tera Chehra 2002

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP