Showing posts with label Chalaak. Show all posts
Showing posts with label Chalaak. Show all posts

Jan 30, 2010

मन गाये वो तराना-चालाक १९७३

फिल्म नूरमहल के गीत-मेरे महबूब ना जा के बाद सुमन कल्याणपुर
का जो नया गीत रेडियो पर सुनाई दिया वो था सन १९७३ की फिल्म
चालाक से-मन गाये वो तराना। प्रस्तुत गीत में सुमन कल्यानपुर की
आवाज़ थोड़ी अलग सी है इसलिए पहले पहल कई लोग पहचान नहीं
पाए। थोडा बहुत प्रेम पुजारी के लता मंगेशकर के गाये गीत 'रंगीला रे'
की शुरुआत से मिलती जुलती शुरुआत के बाद ये गीत बिलकुल अलग
दुनिया में चला जाता है। अनजान से और अजनबी चेहरों से भरी ये फिल्म
अधिकांश लोगों को देखने को नहीं मिली। इस फिल्म के नायक किरण कुमार
को उस ज़माने में पक्के फिल्म प्रेमी चरित्र अभिनेता जीवन के सुपुत्र के रूप
में जानते थे। बतौर नायक किरण कुमार झंडे क्या डंडे भी नहीं गाड़ पाए। जो
अभिनेत्री इस गीत को परदे पर गा रही हैं उनका नाम है अलका। ये कुछ फिल्मों
में आयीं और गायब हो गयीं। इस गीत की पंक्तियाँ सबसे पहले मैंने एक छात्र
की कॉपी में लिखी देखी थीं। लिखा हुआ था-Man gaaye wo tarana .
जिसको पढ़ कर मैंने मूर्खतावश पूछा था-Woman gaaye kaun sa tarana ?



गीत के बोल:

मन गाये
मन गाये वो तराना
जिसे सुन के आ जाना
मन गाये वो तराना
जिसे सुन के आ जाना
साथी आना, मुझे दिल से लगाना
देखो झूमे ये ज़माना
ज़रा तुम भी चले आना

मन गाये

महफ़िल रंग भरी
रात भी उमंग भरी
तेरे लिए सोलह सिंगार किये मैंने
ओ, महफ़िल रंग भरी
रात भी उमंग भरी
तेरे लिए सोलह सिंगर किये मैंने
अभी आना मुझे यूँ ना भुलाना
कहता है दिल दीवाना
ज़रा तुम भी चले आना

मन गाये ए ए ए ए

आ आ आ आ आ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
तुम को प्यार करूं
जान भी निसार करूं
आजा मेरे मीत मैं राह देखती हूँ
हो, ओ ओ ओ ओ तुम को प्यार करूं
जान भी निसार करूं
आ जा मेरे मीत मैं राह देखती हूँ
अजी आना
चाहे कुछ भी ना लाना
मेरे दिल को ना दुखाना
ज़रा तुम भी चले आना

मन गाये

दिल की बात रहे
प्यार की लाज रहे
कोई भी हो मंजिल छोड़ के आ जाना
हो,ओ ओ ओ ओ दिल की बात रहे
प्यार की लाज रहे
कोई भी हो मंजिल छोड़ के आ जाना
जल्दी आना वादा भूल ना जाना
देखो वादा तुम निभाना
ज़रा तुम भी चले आना

मन गाये वो तराना
जिसे सुन के आ जाना
साथी आना, मुझे दिल से लगाना
देखो झूमे ये ज़माना
ज़रा तुम भी चले आना

मन गाये
...................................................................................
Man gaaye wo tarana-Challak 197

Artist: Alka

Read more...

Apr 30, 2009

दिल का नज़राना ले-चालाक १९७३

इस गीत को शायद आपने जरूर सुना हो। किस पर फिल्माया
गया है और कौन इसके संगीतकार हैं ये आपके लिए थोड़ा आश्चर्य
का सामान हो सकता है। इस गीत को किरण कुमार नाम के कलाकार
पर फिल्माया गया है। किरण कुमार ने बतौर हीरो तो कोई झंडे नहीं
गाड़े अलबत्ता वे अपनी दूसरी पारी में चरित्र अभिनेता के रूप में ज़रूर
सराहे गए। इनके साथ राधा सलूजा नाम की अभिनेत्री हैं जो ७० के
दशक में कुछ फिल्मों में आईं। संगीतकार हैं गणेश जो लक्ष्मीकान्त
प्यारेलाल द्वय के प्यारेलाल के भाई हैं। इन्होने कुछ फिल्मों में संगीत
दिया और अपनी थोड़ी अलग सी पहचान बनाने की कोशिश भी की
मगर फ़िल्में न चलने की वजह से ये हाशिये पे चले गए। इनके कुछ
कर्णप्रिय गीतों पर आगे हम चर्चा अवश्य करेंगे।



गीत के बोल:

दिल का नजराना ले ,ओ दिलदार ले
दिल का नजराना ले ,ओ दिलदार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले

दिल की निशानी ले, मेरे यार ले
दिल की निशानी ले, मेरे यार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले

दिल का नजराना ले ,ले ले

आसमान तो नहीं जो बादल जाऊँगा
प्यार का रंग कच्चा नहीं
मैं ने देखे यहाँ पे हज़ारों सनम
बात का कोई सच्चा नहीं
हाँ, हम तो वो नहीं, कर लो यकीन, मेरी वफाओं का
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले

दिल का नजराना ले, ले ले

डालियाँ सर झुकातीं हैं मेरे लिए
चाँद सूरज की मुझपे नज़र
तेरे क़दमों तले, इन बहारों का दिल
कोई तुझसा कहाँ जादूगर
आ धडके, है ये दिल, तेरी क़सम, तेरे ख्यालों में
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले

दिल की निशानी ले, ले

हम गले मिलके आओ ये वादा करें
ज़िन्दगी भर न होंगे जुदा
अब तुम्हीं सब कुछ हो हमारे लिए
जान-ओ-दिल से हैं तुमपे फ़िदा
ओ सनम, मैं हूँ पवन, तू है चमन, मेरी मोहब्बत का
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले

दिल का नजराना ले, ओ दिलदार ले
दिल की निशानी ले, मेरे यार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले
ला ला ला ला ला ला , ला ला ला ला
......................................................................
Dil ka nazrana le-Chalaak 1973

Artists-Kiran Kumar, Radha Saluja

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP