Showing posts with label Dilip Tahil. Show all posts
Showing posts with label Dilip Tahil. Show all posts

Jun 6, 2018

धडकनें साँसे जवानी-बेटा १९९२

ढूंढते रह जाओगे हिट्स के अंतर्गत आपको एक गाना
सुनवाते हैं बेटा फिल्म से. इसका फिल्म में तो कोई
वीडियो मौजूद नहीं है मगर जिस भी बंदे ने इस गीत
के लिए क्लिप्स जोड़ कर जो कुछ बनाया है वो तारीफ
के काबिल है. 

फिल्म के एल्बम में से एक बम जो वाकई कर्णप्रिय
है और अन्य कुछ गीतों से बेहतर है. पंकज उधास की
आवाज़ बोनस है. अनुराधा पौडवाल दूसरी आवाज़ हैं
इस गीत की. दिलीप ताहिल के बोल हैं और इसका
संगीत तैयार किया है दिलीप सेन समीर सेन ने.

दिलीप ताहिल वही हैं फिल्म बाजीगर में नायिकाओं
के पिता की भूमिका करने वाले.





गीत के बोल:

धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
आपने चाहा हमें ये मेहरबानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
आपने चाहा हमें ये मेहरबानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी

चैन मिल जाए जो आप दिल से मेरा नाम लें
आप चाहें तो मेरी चाहत की कश्ती थाम लें
हो चैन मिल जाए जो आप दिल से मेरा नाम लें
आप चाहें तो मेरी चाहत की कश्ती थाम लें
है मेरी चाहत के दरिया में रवानी आपकी
है मेरी चाहत के दरिया में रवानी आपकी
आपने चाहा हमें ये मेहरबानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी

आपके ही प्यार से है मंजिलों की दास्तान
आपके दम से सितारे आपसे है आसमान
आपके ही प्यार से है मंजिलों की दास्तान
आपके दम से सितारे आपसे है आसमान
जर्रे जर्रे में ए हमदम है कहानी आपकी
जर्रे जर्रे में ए हमदम है कहानी आपकी
आपने चाहा हमें ये मेहरबानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
धडकनें साँसें जवानी जिंदगानी आपकी
……………………………………………
Dhadkanen saansen jawani-Beta 1992

Read more...

Mar 1, 2016

ताना दे रे न ताना न दे सुंदरी-१०० डेज़ १९९१

इस ब्लॉग पर कई संगीतकारों के गीत आपने सुने. हिंदी सिनेमा
जगत में इतने सारे संगीतकार हुए और आज हैं कि आप नाम
याद करते करते थक जायेंगे. सारे नाम याद रख पाना संभव
नहीं है किसी एक के लिए. अगर कोई हिंदी सिनेमा के इतिहास
से जुडा हुआ है किसी भी रूप में तो भी वो सब नाम याद नहीं
रख सकता.

आइये सुनें एक संगीतकार का गाना जिसका गाना बहुत दिन से
हमने आपको सुनवाया नहीं. ये हैं राम लक्ष्मण. सुनें १९९१ की
फिल्म १०० डेज़ से एक गीत.

लता मंगेशकर और एस पी बालू के युगल गीत आपने १९८९
और १९९४ के बीच सुने होंगे. इन सब में से अधिकांश का श्रेय
राम लक्ष्मण(विजय पाटिल) को जाता है. रोचक और मनोरंजक
गीत है ये.



गीत के बोल:

ताना दे रे न ताना न दे सुंदरी
ताना दे रे न ताना न दे सुंदरी
ताना दे रे न ताना न दे
ताना दे रे न ताना न दे

ताना दे रे न ताना न दे सुंदरी
ताना दे रे न ताना न दे

तेरे लिए ओ दीवानी गली गली ख़ाक छानी
अब यूँ सता न मुझको
झांसा दे रे न झांसा दे मुझे मनचले
झांसा दे रे न झांसा दे
झांसा दे रे न झांसा दे मुझे मनचले
झांसा दे रे न झांसा दे
जानूं तुझे मैं जानूं बात मैं तेरी ना मानूं
छोड़ दे बनाना मुझे

ताना दे रे न ताना न दे सुंदरी
झांसा दे रे न झांसा दे

लाखों में करोड़ों में कोई ना तुझ सी हसीना मिलेगी
लाखों में करोड़ों में कोई ना तुझ सी हसीना मिलेगी
रूप के चमन में ना ऐसी कलि सौ बरस में खिलेगी
चल झूठे बातों में न आऊँ तेरी
छोडूंगी न जिद मेरी तूने नहीं जाना मुझे
झांसा दे रे न झांसा दे मनचले
ताना दे रे न ताना न दे

तेरी हो गयी हूँ मगर ये समझ न गुलामी करूंगी
तेरी हो गयी हूँ मगर ये समझ न गुलामी करूंगी
आँखें न दिखा रे दीवाने ना ऐसी अदा से डरूंगी
तू है मेरे दिल कि रानी मैं तेरा गुलाम जानी
देख यूँ जला न मुझे
ताना दे रे न ताना न दे सुंदरी
ताना दे रे न ताना न दे
ताना दे रे न ताना न दे
ताना दे रे न ताना न दे सुंदरी 
ताना दे रे न ताना न दे

तेरे लिए ओ दीवानी गली गली ख़ाक छानी
अब यूँ सता न मुझको
झांसा दे रे न झांसा दे मुझे मनचले
झांसा दे रे न झांसा दे
झांसा दे रे न झांसा दे मुझे मनचले
झांसा दे रे न झांसा दे
जानूं तुझे मैं जानूं बात मैं तेरी ना मानूं
छोड़ दे बनाना मुझे
ताना दे रे न ताना न दे सुंदरी
झांसा दे रे न झांसा दे
…………………………………………………
Tana de re na tana na de-100 Days

Artists: Jackie Shroff, Madhuri Dixit

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP