Showing posts with label Doosri Sita. Show all posts
Showing posts with label Doosri Sita. Show all posts

Jul 6, 2017

तू जहाँ मिले मुझे(नितिन)-दूसरी सीता १९७४

आज सुनते हैं ७० के दशक की एक कम जानी पहचानी
फिल्म दूसरी सीता से एक गीत. इसका आशा भोंसले वाला
तर्जुमा आप सुन चुके हैं. इसे नितिन मुकेश ने गाया है.





गीत के बोल:

तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे दोनों जहाँ
दोनों जहाँ वहीं मेरे
मिले मुझे तू जहाँ
तू है तो सब है यहाँ रे
तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे दोनों जहाँ
दोनों जहाँ वहीं मेरे
मिले मुझे तू जहाँ
तू है तो सब है यहाँ रे
तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे दोनों जहाँ

होता नहीं ये
मगर हो जाये ऐसा
अगर तू ही नज़र आये तू
जब भी उठे ये नज़र
होता नहीं ये
मगर हो जाये ऐसा
अगर तू ही नज़र आये तू
जब भी उठे ये नज़र
हो तू है तो सब है यहाँ रे
तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे दोनों जहाँ

तेरे पाँव के
निशाँ खो गयें हैं
कहाँ सूनी हो गयी है नज़र
ग़ुम हैं दोनों जहाँ
तेरे पाँव के
निशाँ खो गयें हैं
कहाँ सूनी हो गयी है गाज़र
ग़ुम हैं दोनों जहाँ
हो तू था तो सब था यहाँ रे
तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे दोनों जहाँ
…………………………………………………………….
Too jahan mile mujhe-Doosri Sita 1974

Artists: Jaya Bhaduri, Romesh Sharma

Read more...

Jun 15, 2017

दिन जा रहे हैं-दूसरी सीता १९७४

हिंदी फिल्म संसार ने कई प्रतिभावान कलाकार देखे हैं और
देखता रहेगा. नैसर्गिक प्रतिभा वाले कलाकारों में से एक हैं
जया भादुड़ी. अपनी समकालीन अभिनेत्रियों की तरह उनके
पास वो कद काठी और चेहरा मोहरा नहीं था मगर अपने
अभिनय के बलबूते उन्होंने दर्शकों के मन में एक अलग ही
स्थान बनाया. उनकी फिल्मों की सूची पर गौर करें तो आप
पाएंगे कि उन्होंने लगभग सभी प्रकार की भूमिकाएं निभा ली
हैं अभी तक.

फिल्म दूसरी सीता से लता मंगेशकर का गाया एक उम्दा
गीत सुनते हैं. बोल और संगीत दोनों बढ़िया हैं गीत के. लता
के गाये और जया भादुड़ी पर फिल्माए दो गीतों के मुखड़ों
में रातों के साये शब्द आता है. दूसरा गीत फिल्म अन्नदाता
का है जो सन १९७१ की फिल्म है और वो गीत योगेश का
लिखा हुआ है.



गीत के बोल:

दिन जा रहे हैं के रातों के साये
अपने सलीबे आप ही उठाये
दिन जा रहे हैं के रातों के साये
अपने सलीबे आप ही उठाये
दिन जा रहे हैं के रातों के साये

जब कोई डूबा रातों का तारा
कोई सवेरा वापस न आया
वापस जो आये वीरान साये
दिन जा रहे हैं के रातों के साये

जीना जो कोई मुश्किल नहीं था
मगर डूबने को साहिल नहीं था
साहिल पे कोई अब तो बुलाये
दिन जा रहे हैं के रातों के साये

साँसों की डोरी टूटे ना टूटे
जरा जिंदगी से दामन तो छूटे
कोई जिंदगी के हाथ ना आये
दिन जा रहे हैं के रातों के साये
अपने सलीबे आप ही उठाये
दिन जा रहे हैं
…………………………………………………………………
Din ja rahe hain-Doosri Sita 1974

Artist: Jaya Bhaduri

Read more...

Jun 14, 2017

तू जहाँ मिले मुझे-दूसरी सीता १९७४

हिंदी फिल्मों में नायिका द्वारा बकरी के बच्चे को दुलारने वाले कई
गीत हैं. ये एक अनूठा गीत है जिसमें नायक भी बकरी के बच्चे
को दुलारता है. इसलिए तो अलग-हट-के शब्द बॉलीवुड में खूब
सुनाई देते हैं. फर्क कहाँ आ जाता है-किसी गीत में बकरी भूरी है,
किसी में काली है तो किसी में चितकबरी.

सुनते हैं फिल्म दूसरी सीता से आशा भोंसले का कर्णप्रिय गीत जो
जया भादुड़ी परदे पर गा रही हैं. साथ में नायक है रोमेश शर्मा.
पूना फिल्म इंस्टिट्यूट से स्नातक रोमेश बतौर नायक तो फिल्मों
में ज्यादा चले नहीं मगर उन्होंने निर्माण निर्देशन में अपने पैर
जमा लिए. वीडियो गीत में तीसरा अन्तरा गायब है.




गीत के बोल:

तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे दोनों जहाँ
दोनों जहाँ वहीं मेरे
मिले मुझे तू जहाँ
तू है तो सब है यहाँ रे
तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे दोनों जहाँ
दोनों जहाँ वहीं मेरे
मिले मुझे तू जहाँ
तू है तो सब है यहाँ रे
तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे दोनों जहाँ

होता नहीं ये
मगर हो जाये ऐसा
अगर तू ही नज़र आये तू
जब भी उठे ये नज़र
होता नहीं ये
मगर हो जाये ऐसा
अगर तू ही नज़र आये तू
जब भी उठे ये नज़र
हो तू है तो सब है यहाँ रे
तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे दोनों जहाँ

पलकों की छाँव तले
कहते हैं ये लोग
भले जब कोई होता नहीं
आओ मिल जाएँ गल्ले
पलकों की छाँव तले
कहते हैं ये लोग
भले जब कोई होता नहीं
आओ मिल जाएँ गले
हो तू है तो सब है यहाँ रे
तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे डोनों जहाँ

तेरे पाँव के
निशाँ खो गयें हैं
कहाँ सूनी हो गयी है नज़र
ग़ुम हैं दोनों जहाँ
तेरे पाँव के
निशाँ खो गयें हैं
कहाँ सूनी हो गयी है नज़र
ग़ुम हैं दोनों जहाँ
हो तू था तो सब था यहाँ रे
तू जहाँ मिले मुझे
वहीं मेरे दोनों जहाँ
…………………………………………………………….
Too jahan mile mujhe-Doosri Sita 1974

Artists: Jaya Bhaduri, Romesh Sharma

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP