Showing posts with label Kaho na pyar hai. Show all posts
Showing posts with label Kaho na pyar hai. Show all posts

Jul 3, 2017

इक पल का जीना-कहो ना प्यार है १९९९

महमूद के सुपुत्र लकी अली ने गैर फ़िल्मी और पॉप
गीत काफी गाये हैं. उन्हें फिल्मों में मौके कम मिले
मगर जितने भी मिले जनता ने उनके गीत पसंद किये

फिल्म कहो न प्यार है का ये गीत काफी बजा है अपने
समय में. ऋतिक रोशन ने इसपर नृत्य किया है. उनकी
डांस स्टाइल भी जनता ने काफी पसंद की.

इस गीत को विजय अकेला ने लिखा है और धुन बनाई
है राजेश रोशन ने.



गीत के बोल:

इक पल का जीना फिर तो है जाना
तोहफ़ा क्या ले के जाइये दिल ये बताना
इक पल का जीना फिर तो है जाना
तोहफ़ा क्या ले के जाइये दिल ये बताना
खाली हाथ आए थे हम खाली हाथ जाएंगे
बस प्यार के दो मीठे बोल झिलमिलाएंगे
तो हँस क्यूंकि दुनिया को है हँसाना
ऐ मेरे दिल तू गाये जा
ऐ आ ए आ ओ आ ए आ
ऐ मेरे दिल तू गाये जा
ऐ आ ए आ ओ आ ए आ

ओ ओ आँखों में दिलबर का सपना भी है
हाँ कोई सपना भी है
ओ ओ ओ दुनिया में मेरा कोई अपना भी है
हाँ कोई अपना भी है
इक चेहरा ख़ास है जो दिल के पास है
होंठों पे प्यास है मिलने की आस है
दिलबरों का मगर कहाँ कोई ठिकाना
ऐ मेरे दिल तू गाये जा
ऐ आ ए आ ओ आ ए आ
ऐ मेरे दिल तू गाये जा
ऐ आ ए आ ओ आ ए आ

ओ ओ ओ जीवन ख़ुशियों का एक झोंका सा है
हां कोई झोंका सा है
ओ ओ ओ और ये झोंका इक धोखा सा है
हां कोई धोखा सा है
ये कैसी है ख़ुशी जल जल के जो बुझी
बुझ बुझ के जो जली मिल के भी ना मिली
दोस्तों पर किसी हाल में न घबराना
ऐ मेरे दिल तू गाए जा
ऐ आ ए आ ओ आ ए आ
ऐ मेरे दिल तू गाए जा
ऐ आ ए आ ओ आ ए आ
……………………………………………
Ek pal ka jeena-Kaho na pyar hai 1999

Artists: Hritik Roshan, Amisha Patel

Read more...

Feb 26, 2016

ना तुम जानो न हम-कहो न प्यार है २०००

ऋतिक रोशन की पहली फिल्म. साथ में नाईका अमीषा पटेल
की भी. पहली ही फिल्म में ऋतिक का डबल रोल. फिल्म हिट
हुयी और इसके गाने भी.

फिल्म का शीर्षक थोडा बड़ा है. मिर्ज़ा ब्रदर्स अपनी लंबे लंबे नाम
वाली फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हुआ करते थे. ये ट्रेंड चेंज हुआ फिल्म
क़यामत से क़यामत तक के बाद. दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
ने लंबे लंबे नाम वाली झिझक खत्म की बॉलीवुड की.

फिल्म का आनंद लेने का अपना सबका अंदाज़ होता है. किसी के
लिए ‘कहो न प्यार है’ तो किसी के लिए ‘कहो न बुखार है’.
इश्क भी एक तरीके की हरारत ही तो है. 

फिल्म से लकी अली का गाया हुआ एक गीत सुनवाते हैं जिसे
इब्राहिम अश्क ने लिखा है. लकी के साथ इसे रम्या ने गाया है. 



गीत के बोल:

क्यूं चलती है पवन क्यूं झूमें है गगन
क्यूं मचलता है मन ना तुम जानो ना हम

क्यूं आती है बहार
क्यूं लुटता है क़रार
क्यूं होता है प्यार
ना तुम जानो ना हम

ये मदहोशियां ये तनहाईयां
तसव्वुर में हैं किसकी परछाईयां
ये भीगा समां उमंगें जवां
मुझे इश्क़ ले जा रहा है कहां
क्यूं ग़ुम है हर दिशा
क्यूं होता है नशा
क्यूं आता है मज़ा
ना तुम जानो ना हम

धड़कता भी है तड़पता भी है
ये दिल क्यूं अचानक बहकता भी है
महकता भी है चहकता भी है
ये दिल क्या वफ़ा को समझाता भी है
क्यूं मिलती है नज़र
क्यूं होता है असर
क्यूं होती है सहर
ना तुम जानो ना हम
…………………………………………………..
Na tum jaano na hum-Kaho na pyar hai 2000

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP