Showing posts with label Amisha Patel. Show all posts
Showing posts with label Amisha Patel. Show all posts

Feb 26, 2016

ना तुम जानो न हम-कहो न प्यार है २०००

ऋतिक रोशन की पहली फिल्म. साथ में नाईका अमीषा पटेल
की भी. पहली ही फिल्म में ऋतिक का डबल रोल. फिल्म हिट
हुयी और इसके गाने भी.

फिल्म का शीर्षक थोडा बड़ा है. मिर्ज़ा ब्रदर्स अपनी लंबे लंबे नाम
वाली फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हुआ करते थे. ये ट्रेंड चेंज हुआ फिल्म
क़यामत से क़यामत तक के बाद. दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
ने लंबे लंबे नाम वाली झिझक खत्म की बॉलीवुड की.

फिल्म का आनंद लेने का अपना सबका अंदाज़ होता है. किसी के
लिए ‘कहो न प्यार है’ तो किसी के लिए ‘कहो न बुखार है’.
इश्क भी एक तरीके की हरारत ही तो है. 

फिल्म से लकी अली का गाया हुआ एक गीत सुनवाते हैं जिसे
इब्राहिम अश्क ने लिखा है. लकी के साथ इसे रम्या ने गाया है. 

गीत के बोल:

क्यूं चलती है पवन क्यूं झूमें है गगन
क्यूं मचलता है मन ना तुम जानो ना हम

क्यूं आती है बहार
क्यूं लुटता है क़रार
क्यूं होता है प्यार
ना तुम जानो ना हम

ये मदहोशियां ये तनहाईयां
तसव्वुर में हैं किसकी परछाईयां
ये भीगा समां उमंगें जवां
मुझे इश्क़ ले जा रहा है कहां
क्यूं ग़ुम है हर दिशा
क्यूं होता है नशा
क्यूं आता है मज़ा
ना तुम जानो ना हम

धड़कता भी है तड़पता भी है
ये दिल क्यूं अचानक बहकता भी है
महकता भी है चहकता भी है
ये दिल क्या वफ़ा को समझाता भी है
क्यूं मिलती है नज़र
क्यूं होता है असर
क्यूं होती है सहर
ना तुम जानो ना हम
…………………………………………………..
Na tum jaano na hum-Kaho na pyar hai 2000

Read more...

Feb 5, 2016

बर्दाश्त नहीं कर सकता-हमराज़ २००२

एक थी सुनील दत्त, राज कुमार, विम्मी वाली हमराज़ जिसके गीत
बेहद लोकप्रिय हुए थे. एक आई सन २००२ की हमराज़ बॉबी देवल, 
अक्षय खन्ना, अमीषा पटेल अभिनीत, जो कि अब्बा-मस्तान द्वारा
निर्देशित थ्रिलर एक फिल्म है. गीतों के बोल सुधाकर शर्मा ने लिखे
हैं और रेशम सा मुलायम संगीत दिया है हिमेश रेशमिया ने. हिमेश
का संगीत कर्णप्रिय है इस फिल्म में.

प्रस्तुत गीत एक युगल गीत है सुनिधि और के के का गाया हुआ.
वाह, क्या जुगलबंदी है ऊंचे सुरों पर गाने वालों की.

गीत के बोल:

बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
तेरे बिन
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
तेरे बिन
ये इश्क विश्क तो यार बड़ा ही कमाल ये पैदा करता है लाखों सवाल
ये इश्क विश्क तो यार बड़ा ही कमाल ये पैदा करता है लाखों सवाल
कहीं ख्वाब ये दिखता है कहीं दर्द ये जगाता है
ये मुश्किलें बढ़ाता है जन्नत भी ये दिखलाता है
जन्नत से दूर जाए कहाँ जाए कहाँ जाए कहाँ
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
तेरे बिन
जो न हो आरजू तो आशिकी है क्या जो सनम मिले तो जिंदगी है क्या
जो न हो आरजू तो आशिकी है क्या जो सनम मिले तो जिंदगी है क्या
ये आशिकी लुभाती है लेकिन बड़ा सताती है
नजदीकियां लाती है कभी दूरियां बढाती है
मिट जाने दो ये दूरियां ये दूरियां ये दूरियां

बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
तेरे बिन
.............................................................................
Bardasht nahin kar sakta-Humraaz 2002

Read more...

Jul 3, 2015

सखियाँ रे सखियाँ-भूल भुलैया २००७

फिल्म भूल भुलैया की कई भूल भुलैयायें आप यहाँ देख चुके
हैं. इसी श्रंखला में आज पेश है एक और...गीत. इसे फिल्माया
गया है अमीषा पटेल और ढेर सारे एक्स्ट्रा कलाकारों पर.

आकर्षक नृत्य वाला गीत है ये. इसे देख के आप कितना आनंदित
होते हैं ये आपके टेस्ट पर निर्भर करता है. गीत नए ज़माने का
है इसलिए थोडा तेज ज़रूर होगा.

समीर के बोलों को सुरों के कपडे पहनाये हैं संगीतकार प्रीतम
ने और इसे गायिका तुलसी कुमार गा रही हैं. गीत काफी बड़ा है
और इसे ज़रूर बहुत फुर्सत के समय लिखा गया होगा. गीत में
तमाम रोमांटिक गीतों के फार्मूले फिट हैं. अगर आप कोई प्रेम
गीत लिख रहे हैं और किसी शब्द की आवश्यकता महसूस कर
रहे हों तो इस गीत से प्रेरणा ले सकते हैं.

गीत के बोल:

सखियाँ रे सखियाँ रे मीठी मीठी. बतियाँ रे
सखियाँ रे सखियाँ रे हो
सखियाँ रे सखियाँ रे कटे नहींn, रतियाँ रे 
सखियाँ रे सखियाँ रे हो

सखियाँ रे सखियाँ रे मीठी मीठी. बतियाँ रे
सखियाँ रे सखियाँ रे हो
सखियाँ रे सखियाँ रे कटे नहीं, रतियाँ रे  सखियाँ रे सखियाँ रे हो

दो दिलों की दूरी मुझसे सही न जाए
बिन तेरे एक पल कहीं न चैन मुझको आये
जवान इस धडकन की बेताबी का अब करना है इज़हार
ना जाने तू ना जाने यार मुझे तुझसे है कितना प्यार

आरजू आरजू बस तेरी आरजू
आरजू आरजू बस तेरी आरजू

सखियाँ रे सखियाँ रे मीठी मीठी. बतियाँ रे
सखियाँ रे सखियाँ रे हो
सखियाँ रे सखियाँ रे कटे नहीं, रतियाँ रे 
सखियाँ रे सखियाँ रे हो

क्या ज़मीन है और क्या फलक है हर जगह तेरा नगस है
ख्वाब में यादों में क्या है सिर्फ तेरा अक्स है
क्या ज़मीन है और क्या फलक है हर जगह तेरा नगस है
ख्वाब में यादों में क्या है सिर्फ तेरा अक्स है
धड्काओं में है तेरी ही चाहतों की दास्तान
तू नहीं पास तो जीना है बेकार
ना जाने तू ना जाने यार मुझे तुझसे है कितना प्यार
ना जाने तू ना जाने यार मुझे तुझसे है कितना प्यार
आरजू आरजू बस तेरी आरजू
आरजू आरजू बस तेरी आरजू
ढोला रे ढोला रे ढोला, ओ रांझा ओ रांझा

ढोला रे ढोला रे ढोला, ढोला रे ढोला रे ढोला
ढोला रे ढोला रे ढोला, ढोला रे ढोला रे ढोला
जिंदगी तो कट रही है बस तेरे एहसास में
बस तेरी ही तिश्नगी है इन लबों की प्यास में
जिंदगी तो कट रही है बस तेरे एहसास में
बस तेरी ही तिश्नगी है इन लबों की प्यास में
सारे अरमान बोल दूँगी रु-ब-रु जब आएगा
जा रे जा तुझसे ही करना है इकरार
ना जाने तू ना जाने यार मुझे तुझसे है कितना प्यार
ना जाने तू ना जाने यार मुझे तुझसे है कितना प्यार
आरजू आरजू बस तेरी आरजू
आरजू आरजू बस तेरी आरजू

सखियाँ रे सखियाँ रे मीठी मीठी. बतियाँ रे
सखियाँ रे सखियाँ रे हो
सखियाँ रे सखियाँ रे कटे नहीं, रतियाँ रे 
सखियाँ रे सखियाँ रे हो
……………………………………………………………………
Sakhiyan Re Sakhiyan-Bhool Bhulaiya 2007

Read more...

Mar 20, 2015

लेट्स रोक नाऊ सोनिये-भूल भुलैया २००७

ज़माने के साथ साथ इज़हार का तरीका भी बदल गया है.
पहले का फ़िल्मी प्रेमी कहता था-दूरी सही न जाए, अब
प्रेमी कहता है, डिटरमिंड है,-दूरी का दर्द नहीं सहना. उसने
डिसाइड कर लिया है, नहीं सहना मतलब नहीं सहना. एक
मामले में और वो कन्फ्यूस्ड   है, मसलन, दिन तो यादों के
सहारे निकाल लेता है वो, रातों को नींद नहीं आती. अब
सवाल ये है रात को नींद नहीं आने की वजह ? कुछ क्लीयर
नहीं हो रहा. थोड़ी थोड़ी देर में वो कंफ्यूज़न से बाहर आने
के लिए गाता है-सोनियो रोक कर लो. 

इन सब पर से दिमाग हटा लीजिए, ये सब झमेला एक शादी
के अवसर पर हो रहा है. कुछ कुछ ४५ के स्पीड के रेकोर्ड को
७८ की स्पीड पर दौड़ा दिया जाए वही गति है. जब तक आपको
कुछ समझ आना शुरू होगा, गाना खत्म हो चुका होगा.
धन्यवाद की झंडी लहराइये और गाना बनाने वालों को धन्यवाद
दीजिए. बहुत सारे विज्ञापन जोड़ दिए गए हों, ऐसा आभास
होता है. बन्नो रानी को याद करने सीधे अलास्का से टीम आई
है जो अमेरिकी सुर में हिन्दुस्तानी शादी की सुरगंगा बहा रही है.
धुन भी किसी देश से आयत-निर्यात कार्यक्रम के तहत विशेष
तौर पर बुलवाई गयी सुनाई देती है. इसे गाया है शान और
तुलसी कुमार ने. शान की खूबी है कि उन्होंने अपनी मूल आवाज़
को छोड़ के इधर उधर भटकने की काफी कोशिश की है अपने
पूरे कैरियर में. आश्चर्यजनक रूप से वे इस गाने में स्थिर सुर
में गाते प्रतीत हो रहे हैं.

कुछ ज्यादा ही बड़ी पंक्तियों वाला गीत कुछ ही मिनट की धुन
में कैसे समा गया ये अचंभित करने वाला है. गाने के अलौकिक
मीटर से मैं कई किलोमीटर दूर तक अभिभूत हो गया हूँ. 

फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन को भीड़ भाड़ बहुत पसंद है अपनी
फिल्मों में. उनका प्रयास होता है कि पर्दा पूरा भरा भरा नज़र
आये दर्शक को. इतना भी न भरो कि रंग बिरंगे कपडे ठूंस ठूंस
के भरा सूटकेस दिखाई देने लगे दर्शक को.

आपको चलते चलते बता दें कि इस गीत में छोटे छोटे बच्चे घर
के अंदर दौड कर जाते दिखाई दे रहे हैं. यही दृश्य आप प्रियदर्शन
निर्देशित एक और फिल्म विरासत(१९९७) में देख चुके हैं. उसमें
छोटी बच्चियां थीं और गाना था-तारे हैं बाराती. उस गीत के
संगीतकार हैं-अन्नू मलिक. दोनों गीतों के बीच दस साल का
अंतराल है.

गीत के बोल:

आँखों से लड़ गयी ऑंखें, बातों में बढ़ गयी बातें
मुझे रब की कसम रंग लायेंगी सनम तेरी मेरी ये हसीं मुलाकतें
आँखों से लड़ गयी ऑंखें, बातों में बढ़ गयी बातें
मुझे रब की कसम रंग लायेंगी सनम तेरी मेरी हसीं मुलाकतें
लेट्स रोक नाऊ सोनिये, लेट्स रोक नाऊ सोनिये
लेट्स रोक नाऊ सोनिये, लेट्स रोक नाऊ सोनिये

चल आ जा आ जा सोनिये नाच ले तू नाच ले ये ये ये
बदली से छुप के ज़रा, चंदा भी देखे यारा
मुखडा मेरे यार का ओ जाने जाना
बदली से छुप के ज़रा, चंदा भी देखे यारा
मुखडा मेरे यार का ओ जाने जाना

दिन तो यादों में कट जाए, नींद रातों को न आये
तेरी सादगी तेरी आशिकी,  मुझे पल पल तडपाये
अजब सी मस्ती है छाई, घडी मिलने की है आई
न होगा कोई अब फासला न होगी तन्हाई
ओये दीवानी गोरी, तूने तो चोरी चोरी
कभी पलकें उठा के
कभी पलकें गिरा के बांधी दिल की डोरी
लेट्स रोक नाऊ सोनिये, लेट्स रोक नाऊ सोनिये
लेट्स रोक नाऊ सोनिये, लेट्स रोक नाऊ सोनिये
बन्नो रानी हाँ सुन बन्नो रानी के मेहँदी की आई रात है
बन्नो रानी आ सुन बन्नो रानी के अपनी दुआएं साथ हैं

चैन भी तेरे न आया, नशा बस तेरा ही छाया
मुड के यहाँ देखा जहाँ बस तुझको ही पाया
कहना तुझसे है कहना, दूर नहीं तुझसे है रहना
मेरे साथिया मेरे पास आ दर्द दूरी का नहीं सहना
फ़िदा हुआ मैं जाना, बना तेरा दीवाना
तुझे कैसे मैं बताऊँ
तुझे कितना मैं चाहूँ तूने नहीं जाना
लेट्स रोक नाऊ सोनिये, लेट्स रोक नाऊ सोनिये
लेट्स रोक नाऊ सोनिये, लेट्स रोक नाऊ सोनिये

आँखों से लड़ गयी ऑंखें, बातों में बढ़ गयी बातें
मुझे रब की कसम रंग लायेंगी सनम तेरी मेरी मुलाकातें
आँखों से लड़ गयी ऑंखें, बातों में बढ़ गयी बातें
मुझे रब की कसम रंग लायेंगी सनम तेरी मेरी मुलाकातें
लेट्स रोक नाऊ सोनिये, लेट्स रोक नाऊ सोनिये
लेट्स रोक नाऊ सोनिये, लेट्स रोक नाऊ सोनिये
……………………………………………….
Lets rock now soniye-Bhool Bhulaiya 2007

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP