Showing posts with label Maine Pyar Kyun Kiya. Show all posts
Showing posts with label Maine Pyar Kyun Kiya. Show all posts

Jul 30, 2016

साजन तुमसे प्यार-मैंने प्यार क्यूँ किया २००५

मैंने प्यार किया में नायक सलमान खान थे और सन २००५
की फिल्म मैंने प्यार क्यूँ किया के नायक भी सलमान हैं.
लगता है इस सीरीज़ की जितनी भी फ़िल्में आएँगी उनमें
नायक वही होंगे.

सन २००५ के आसपास लूप वाले संगीत ने हिंदी फिल्म संगीत
में अपने पैर ज़माने शुरू कर दिए थे. रीमिक्स का क्रेज भी
जोरों पर था. डी जे नाम के जंतु भी काफी सक्रिय हो चुके थे
तब तक.

आपको सन २००५ की फिल्म से एक और गीत सुनवा रहे हैं
जो एक युगल गीत है अलका याग्निक और उदित नारायण की
आवाजों में.

समीर के लिखे गीत के लिए रेशम जैसी धुन बनाई है संगीतकार
हिमेश रेशमिया ने.




गीत के बोल:

साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में
साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में
टूट गयी चूडियाँ कलाई में
कलाई में
टूट गयी चूडियाँ कलाई में
टूट गयी चूडियाँ कलाई में

जानम तुमसे प्यार की लड़ाई में
जानम तुमसे प्यार की लड़ाई में
जागा मैं अकेला रजाई में
रजाई में
जागा मैं अकेला रजाई में
जागा मैं अकेला रजाई में

पल पल हर पल तेरी लगन
तेरी अदाएं ले गयीं मन
गोरे गोरे हाथों पे मेहँदी का रंग
उस पर ये शर्माने का ढंग
उस पर ये शर्माने का ढंग

हाँ मैं शरमाई प्यार की लड़ाई में
टूट गयी चूडियाँ कलाई में
कलाई में
टूट गयी चूडियाँ कलाई में
टूट गयी चूडियाँ कलाई में

बेचैनी तड़पाती रही
चांदनी दिल धड़काती रही
सीने पे बिजली सी चली
करवट ले के रात ढली
करवट ले के रात ढली

निंदिया ना आई प्यार की लड़ाई में
जागा मैं अकेला रजाई में
रजाई में
जागा मैं अकेला रजाई में
जागा मैं अकेला रजाई में

जानम तुमसे प्यार की लड़ाई में
जानम तुमसे प्यार की लड़ाई में
जागा मैं अकेला रजाई में
रजाई में
जागा मैं अकेला रजाई में
जागा मैं अकेला रजाई में

टूट गयी चूडियाँ कलाई में
टूट गयी चूडियाँ कलाई में
........................................................................
Sajan tumse pyar ki ladayi-Maine pyar kyun kiya 2005

Read more...

Mar 8, 2015

इश्क चुनरिया ओढ़ के-मैंने प्यार क्यों किया २००५

एक और गीत सुनवा रहे हैं आपको २००० के बाद का. इसे भी
सुनाई देना शुरू हुए १० साल हो चुके हैं. सन २००५ की फिल्म
मैंने प्यार क्यूँ किया का हिस्सा है ये गीत.

पिछली एक पोस्ट में आपने पढ़ा है-सलमान खान की फिल्म में
एक आध गीत चुनरिया, संवरिया शब्दों वाला ज़रूर होता है. या
तो ऐसे गीत विशेष आग्रह पर रखे जाते हैं या ये महज़ संयोग
हो सकता है. गीतकार समीर चुनरिया थीम पर ४-५ गीत लिख
चुके हैं अभी तक.

प्रस्तुत गीत को उदित नारायण और अलका याग्निक गा रहे हैं.
रेशम जैसी धुन बनाई है संगीतकार हिमेश रेशमिया ने.



गीत के बोल:

इश्क चुनरिया, चुनरिया, इश्क चुनरिया
इश्क चुनरिया, चुनरिया, इश्क चुनरिया
रूठे तो रूठे ये सारा ज़माना 
इश्क चुनरिया ओढ़ के दिल में आना
इश्क चुनरिया, चुनरिया, इश्क चुनरिया
रूठे तो रूठे ये सारा ज़माना 
इश्क चुनरिया ओढ़ के दिल में आना
मेरे दिल में आना ओ सनम, दिल में आना
मेरे दिल में आना ओ सनम, दिल में आना
मेरी पायलिया, मेरी झांझरिया
मेरी चुनरिया तुम ही थे सजना
मेरे दिल में आना ओ सनम, दिल में आना
मेरे दिल में आना ओ सनम, दिल में आना

रूठे तो रूठे ये सारा ज़माना 
इश्क चुनरिया ओढ़ के दिल में आना
इश्क चुनरिया, चुनरिया, इश्क चुनरिया
इश्क चुनरिया, चुनरिया, इश्क चुनरिया
जब जब देखूं तुझको, मुझको करार आता है
तेरी ही सूरत से मुझको तो प्यार आता है
शाम सवेरे बस तेरा इंतज़ार करी हूँ
नाम तेरा ले ले के मैं तो सलाम करती हूँ

तुझे इश्क अपना बनाना है अब तो
आँखों से काजल चुराना है अब तो
देखो वादा कर के भूल न जाना
इश्क चुनरिया ओढ़ के दिल में आना
मेरे दिल में आना ओ सनम, दिल में आना
मेरे दिल में आना ओ सनम, दिल में आना
दिल के सनम आने में जाना तेरी ज़रूरत है
सारी दुनिया में तुझसे न कोई खूबसूरत है
खुल के सारे जहाँ से ये बार बार कहना है
तेरी बाँहों के साये में अब मुझे तो रहना है

तू मेरी है मेरी हमेशा कहूँगा
तुझे धडकनों में छुपा के रखूंगा
प्यार किया है तुम ये प्यार निभाना
इश्क चुनरिया ओढ़ के दिल में आना
मेरे दिल में आना ओ सनम, दिल में आना
रूठे तो रूठे ये सारा ज़माना 
इश्क चुनरिया ओढ़ के दिल में आना
मेरे दिल में आना ओ सनम, दिल में आना
मेरे दिल में आना ओ सनम, दिल में आना
इश्क चुनरिया, चुनरिया, इश्क चुनरिया
................................
Ishq Chunariya-Maine pyar kyon kiya 2005

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP