Showing posts with label Mika Singh. Show all posts
Showing posts with label Mika Singh. Show all posts

May 17, 2020

लाँग ड्राइव पे चल-खिलाडी ७८६

खिलाडी ७८६ फिल्म का नामकरण कैसे हुआ ये समझ नहीं
आया. स्वतः हो गया या उद्देश्य से ये रखा गया. खैर जो भी
हो अक्षय कुमार के डाई हार्ड फैन्स ने ये फिल्म ज़रूर देखी.
अक्षय ने फिल्म जगत में मिथुन द्वारा रिक्त स्थान भर दिया
है, ऐसे मुझे लगता है.

मिथुन चरित्र भूमिकाओं की तरफ बढ़ गए हैं तो उनकी जगह
कोई नाच गा के एक्टिंग करने वाला कोई चाहिए. मिथुन की
एक्टिंग बेहतर है और अक्षय का एनर्जी लेवल. आम जनता
दोनों को पसंद करती है.

नायिका असिन ने अपने हिसाब से अभिनय किया है जिसके
लिए वो जानी जाती हैं. उनको अदायगी में उनकी अपनी एक
विशेष अदा ज़्यादा है जो किसी ज़माने में हमने शेफाली छाया
के अभिनय में देखी थी. ये वाला अंदाज़ टीवी सीरियल्स में तो
फार्मूले की तरह इस्तेमाल होता है.

गीत मीका सिंह ने गाया है. समीर के बोल है और रेशमी धुन
का निर्माण किया है हिमेश रेशमिया ने जिन्होंने इस फिल्म
में अभिनय भी किया है.




गीत के बोल:

पार्टी शार्टी करेंगे पार्टी शार्टी करेंगे
पार्टी शार्टी करेंगे करेंगे आज तेरे नाल
डायनामाईट तेरी मेरी जोड़ी सोनिये

हो पार्टी शार्टी करेंगे करेंगे आज तेरे नाल
डायनामाईट तेरी मेरी जोड़ी सोणिये
घोड़ी चढ़ के नी आया मैं
गड्डी सोणी सोणी लाया मैं
घोड़ी चढ़ के नी आया मैं
गड्डी सोणी सोणी लाया मैं
लाँग ड्राइव पे चल चल चल
लाँग ड्राइव पे चल चल चल
लाँग ड्राइव पे चल मेरे नाल सोणिये
नी मेरे नाल सोणिये

मैनू दिला दे सोणी राहत की छैयां
छड के वे आया छड के वो तंग गलियाँ
आया वे आया वेखन तेरी रंगरलियाँ हो

पार्टी शार्टी करेंगे करेंगे आज तेरे नाल
डायनामाईट तेरी मेरी जोड़ी सोणिये
घोड़ी चढ़ के नी आया मैं
गड्डी सोणी सोणी लाया मैं
लाँग ड्राइव पे चल चल चल
लाँग ड्राइव पे चल चल चल
लाँग ड्राइव पे चल मेरे नाल सोणिये
नी मेरे नाल सोणिये

रफ़्तार इश्कां दी अब कम ना होगी
तेरे लिए बन बैठा मैं प्रेम रोगी
पा के रहेगा तुझको ये राँझा जोगी हो हो हो

पार्टी शार्टी करेंगे करेंगे आज तेरे नाल
डायनामाईट तेरी मेरी जोड़ी सोणिये
घोड़ी चढ़ के नी आया मैं
गड्डी सोणी सोणी लाया मैं
लाँग ड्राइव पे चल चल चल
लाँग ड्राइव पे चल चल चल
लाँग ड्राइव पे चल मेरे नाल सोणिये
नी मेरे नाल सोणिये
लाँग ड्राइव पे चल चल चल
लाँग ड्राइव पे चल चल चल
लाँग ड्राइव पे चल मेरे नाल सोणिये
नी मेरे नाल सोणिये
……………………………………………………
Long drive pe chal-Khiladi 786

Artists: Akshay Kumar, Asin

Read more...

Apr 25, 2020

सनी लियोन के टॉप गाने १

बॉलीवुड  ने लंबे समय से कोई ऐसी नायिका नहीं देखी थे जो हर जगह
से और हर तरह से सुन्दर हो. विश्व सुंदरियाँ हमने खूब देखीं फिल्मों में
मगर किसी की काया धागे जैसी पतली तो किसी के शरीर का अनुपात
व्युत्क्रमानुपात जैसा.



शरीर को स्वस्थ और आकर्षक बनाये रखना कोई बच्चों के खेल
तो नहीं. एक समय था जब दक्षिण की फिल्मों में स्वस्थ और हृष्ट
पुष्ट नायिकाओं को तवज्जो दी जाती थी. आज वहां भी डाईट
कोंशस नायिकाएं हैं. २-३ ही बची हैं जो खाते पीते घर की लगती
हैं.

इस कमी को सनी लियोन के आगमन ने पूरा कर दिया है. पहले
हमें लगता था कि सीमित अभिनय के दम पर कोई कैसे टिका
रह सकता है इस फिल्म उद्योग में. फिर सालों के चलन से ये तो
समझ आया कि एक्टिंग ही सब कुछ नहीं है. दर्शन में वजन
होना ज़रूरी है. दृश्य माध्यम है तो उसमें दर्शक आँखों को सुकून
पहुंचाने  वाली चीज़ें ही देखना चाहेगा.

सनी  लियोन के टॉप गानों पर नज़र डालते हैं:

१) लैला-शूट आउट एट वडाला

इस  गाने में सनी ने सबको बोल्ड कर दिया है. बांउड्री के बाहर
चार रन के लिए. परदे पर जितनी भी भीड़ नज़र आ रही है सनी
के अलावा वो जबरन घुसी हुई नज़र आ रही है. पिचर का फ्रेम
खाली नहीं दिखे इसलिए भीड़ को इसमें दिखलाया गया है.

इस  गाने के बोल आपको नेट पर यहाँ वहां मुंह मारने पर
प्राप्त हो जायेंगे.

गीत किसने लिखा है मालूम नहीं लेकिन इसकी तर्ज़ बनाई है
आनंद राज आनंद ने. गायक हैं मीका सिंह और आनंद राज आनंद.

Read more...

Dec 26, 2017

जादू की झप्पी-रमैया वस्तावैया २०१३

फिल्म मुन्नाभाई एम बी बी एस ने एक बात को काफी फेमस
करवाया वो है-जादू की झप्पी. वैसे झप्पी शब्द का प्रयोग गीतों
में पुराना है. आपको गर याद हो फिल्म गिरफ्तार का गीत जो
कमाल हासन और पूनम ढिल्लों पर फिल्माया गया है-ओ यारा
मार ले झप्पी. पप्पी वाले गीत भी काफी बन चुके हैं अभी तक.

इसे मीका सिंह ने गाया है. मीका स्वयं एक पप्पी गीत के लिए
प्रसिद्ध हैं. प्रस्तुत गीत में उनका साथ दिया है मोनाली ठाकुर ने.

गीत काफी एनर्जी वाला है और इसमें ट्रोले पर भी ठुमके लगाये
गए हैं. ट्रोले वाले खाली समय में फिल्म उद्योग में पैसा कमा सकते
हैं. गीत के शुरूआती हिस्से में बैली डांस के कुछ अंश आपको देखने
को मिलेंगे. कौन कहता है बॉलीवुड ग्लोबल नहीं है. सबसे पहले ट्राईबल 
डांस दिखाने का श्रेय हम इसे दे सकते हैं भले ही वो डांस अर्बन ट्राईब का लगे.



गीत के बोल:

कच्ची करारी जवानी कुंवारी हूँ
मीठी सुपारी मैं हाय तौबा
कच्ची करारी जवानी कुंवारी हूँ
मीठी सुपारी मैं हाय तौबा
नैना कटीले चुरा के तू जी ले
जिया वारी वारी मैं हाय तौबा
है मौका आज कर सौदा
दिल तेरा दे दे तो बदले में दे दूं मैं
जादू की झप्पी ले जा तू अभी
मिलूंगी फिर ना दोबारा
ऐ जादू की झप्पी ले जा तू अभी
मिलूंगी फिर ना दोबारा
होंठों से पप्पी ले जा तू अभी
मिलूंगी मैं ना दोबारा

जादू की झप्पी ओ दे दे
जादू की झप्पी
होंठों से पप्पी दे दे
जादू की झप्पी

हो तू चली हर गली
देते झप्पी पप्पी हो
हाँ तू चली है हर गली है
देते झप्पी पप्पी
देख ले तू मुझको भी तो
हो जाऊं मैं लकी

लकी जो होना है
बाहों में खोना है
आ तू भी मांग मेरी सुन ले ज़रा
नुक्कड़ पे कोना है
दिल का वो सोना है
सोने के गहनों के बदले में दे दूं मैं

जादू की झप्पी ले जा तू अभी
मिलूंगी फिर ना दोबारा
हे जादू की झप्पी ले जा तू अभी
मिलूंगी फिर ना दोबारा
होंठों से पप्पी ले जा तू अभी
मिलूंगी मैं ना दोबारा

या ला ला ला ला ला ला ला
या ला ला ला ला ला ला ला

स्टाईल जो है मेरा है बड़ा स्पेशल
स्टाईल ये मेरा हाँ मेरा है बड़ा स्पेशल
दे के झप्पी तो फिर इसको दे दे अपना वो दिल
स्टाईल जो मारेगा खुद से ही हारेगा
ले के मेरी झप्पी मैं तो चली
ना ना ना गोरी स्टाईल मैंने छोड़ी
चाहे जो ले ले और बदले में दे दे तू

जादू की झप्पी दे जा तू अभी
मिलूँगा अब ना दोबारा

जादू की झप्पी ले जा तू अभी
मिलूंगी फिर ना दोबारा
होंठों से पप्पी ले जा तू अभी
मिलूंगी मैं ना दोबारा

जादू की झप्पी ओ दे दे
जादू की झप्पी
होंठों से पप्पी दे दे
होंठों से पप्पी
………………………………………………………..
Jadoo ki jhappi-Ramaiya Vastavaiya 2013

Artists: Girish Kumar, Shruti Hasan, Prabhu Deva, Jacqueline Fernandez

Read more...

Oct 2, 2017

टांग उठा के नाचेंगे-हाउज़फुल ३ २०१६

एक गीत सुना कुछ दिन पहले जिसके बोल थे-टांग उठा के.
ये बोल सुन के एक जीव याद आ जाता है जो हमरे घरों के
इर्द गिर्द घूमता रहता है और इंसान के सबसे करीब माना
जाता है.

बॉलीवुड उदार हो चला है और आगे आने वाले समय में हमें
और भी अनूठे गीत सुनने और देखने को मिलें.

टांग उठा के कौनसा नृत्य हो रहा है उसके लिए आपको ये गीत
देखना पड़ेगा. बिना देखे पता नहीं चलेगा टांग किसने उठाई ?
हिंदी संगीत पर बने अंग्रेजी ब्लोगों की भाषा में कहें तो ये गाना
एक ट्रिब्यूट है कुकुर प्रजाति के लिए. जगह जगह गाने के लिखने
वालों के ४-५ नाम लिखे मिलते हैं. काबिले-तारीफ है ५-६ लोग
मिल कर ऐसी चीजों की रचना कर लेते हैं.



गीत के बोल:

हो नाचेंगे सारी सारी रात
हूँ नाचेंगे सारी सारी रात टांग उठा के
ओ नाचेंगे सारी सारी रात टांग उठा के
पी के टल्ली हैं सारे आज टांग उठा के

खाली बत्ती बुझा ले चिनटुक्ले पिनटुक्ले
ये मोमेंट चुरा ले सोचता क्या दीवाने
झूमेगा बॉडी का हर पार्ट टांग उठा के
नाचेंगे सारी सारी रात टांग उठा के

हूँ मैं वाइन की बोतल जिसमे नशा टोटल
आल द गायज़ जस्ट वांट पीस ऑफ मी
मैं क्यूटी क्यूटी थोड़ी सी नॉटी
तेरी मेरी है खूब केमिस्ट्री
हो तू है डिवाइन बेबी
मारे मुझे लाइन बेबी
तबियत होगी मेरी फाईन फाईन फाईन

आ जा करे गोविंदा का डांस
आ जा आ जा करे गोविंदा का डांस टांग उठा के
आ जा करे गोविंदा का डांस टांग उठा के
पी के टल्ली हैं सारे आज टांग उठा के

रोको न मुझको हाँ ओ हो
नाचना मुझको है ओ हो
पुट अप यौर हैंड्स बजे है बैंड
सोयेंगे ना आज रात में
रोको न मुझको हाँ ओ हो
नाचना मुझको है ओ हो
पुट अप यौर हैंड्स बजे है बैंड
सोयेंगे ना आज रात में

ओ हाउसफुल है ये जगह
और डी जे थोड़ा साउंड बढ़ा
जम के ठुमके तू लगा गा गा

ठुमके मारे सारी रात
ठुमके मारे सारी रात टांग उठा के
ठुमके मारे सारी रात टांग उठा के

खाली बत्ती बुझा ले चिनटुक्ले पिनटुक्ले
ये मोमेंट चुरा ले सोचता क्या दीवाने
झूमेगा बॉडी का हर पार्ट टांग उठा के
नाचेंगे सारी सारी रात टांग उठा के
नाचेंगे सारी सारी रात टांग उठा के
नाचेंगे सारी सारी रात टांग उठा के
…………………………………………………………..
Nachenge saari raat taang utha ke-Houseful 3 2016

Artists: Akshay Kumar, Ritesh Deshmukh, Jacquline Fernandez, Abhishek Bachchan

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP