Showing posts with label Anand Raj Anand. Show all posts
Showing posts with label Anand Raj Anand. Show all posts

Aug 6, 2020

छोटा बच्चा जान के-मासूम १९९६

माया नगरी मुंबई को बोला जाता है. बम्बई नाम का
शहर था तो शायद ज्यादा मायावी लगता था. अब ये
कुछ कुछ रहस्यमयी लगने लगा है. इस माया नगरी
में है बॉलीवुड जो शुरू से ही कई रहस्यों को समेटे है.
गीतकार अमित खन्ना ने ये नाम दिया फिल्म उद्योग
को.

बॉलीवुड के दौरों और चलन पर समय समय पर फ़िल्में
बनती रही हैं. कई तो ऐसी बनी हैं कि समीक्षक के
लेख पढ़ने पर पता चला कि ये बॉलीवुड की कहानी है.
वैसे उन ज्ञानी निर्देशकों को फिल्म के टाइटल्स के साथ
ही बतला देना चाहिए कि मजमून क्या है. कई दर्शक तो
बेचारे कन्फ्यूज हो जाते हैं कि फिल्म है या रंग बिरंगी
डाक्यूमेंट्री. कुछ फ़िल्में तो ऐसी लगती हैं मानो उनमें
२-३ फिल्मों की आत्माएं घुस के तांडव मचा रही हों.

छोड़ें ये सब, और सुनते हैं फिल्म मासूम का गीत. ये
उए समय का गीत है जब इसे गाना वाला भी मासूम था.
आदित्य नारायण जो १९८७ को आज ही के दिन पैदा
हुए.

गीत और संगीत दोनों आनंद राज आनंद के हैं.


गीत के बोल:

छोटा बच्चा जान के ना कोई आँख दिखाना रे
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब
अकल का कच्चा समझ के हमको ना समझाना रे
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब
भोली सूरत जान के हमसे ना टकराना रे
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब
.
.
.
………………………………………….
Chhota bachcha jaan ke-Masoom 1996

Artists: Kids

Read more...

Jul 7, 2020

मैने उनसे कल कहा-जिस देश में गंगा रहता है २०००

नई पीढ़ी की गायिकाओं में से एक श्रद्धा पंडित का आज
जन्मदिन है. कुछ दिन पहले हमें आपको उनका एक गीत
सुनवाया था ख़ामोशी फिल्म से.

आज सुनते हैं सन २००० की गोविंदा और सोनाली बेंद्रे वाली
फिल्म जिस देश में गंगा रहता है से एक गाना. इसे उपलब्ध
विवरण के अनुसार दो गीतकारों ने लिखा है-देव कोहली और
प्रवीण भारद्वाज. संगीतकार गनीमत है एक ही हैं और वो है
आनंद राज आनंद.

गीत एक युगल गीत है जिसमें उदित नारायण की आवाज़
भी है. गीत में उदयपुर के लेक पैलेस होटल के दर्शन मुफ्त
में हो जाते हैं. निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को धन्यवाद.

गाने के अंत में कैमरे में चूहा या छिपकली घुस गई और
कैमरा कुछ वीयर्ड से मूवमेंट्स करने लगता है.




गीत के बोल:

मैने उनसे कल कहा जब तुमसे हुआ मुझे प्यार
वो बोले चल झूठी
मैने उनसे कल कहा जब तुमसे हुआ मुझे प्यार
वो बोले चल झूठी
आँखों से तो हाँ कहती हो होंठों पे इंकार
तेरी तो चल झूठी
अरे चोरी मेरी पकड़ी गई तो मैं भी रो दी झूठी मूठी
मैने उनसे कल कहा जब तुमसे हुआ मुझे प्यार
वो बोले चल झूठी

दिल ने जो छुपाया आँखों ने बताया
बस प्यार ही जाने इस प्यार की माया
दिल ने जो छुपाया आँखों ने बताया
बस प्यार ही जाने इस प्यार की माया

तुमसे मिलीं निगाहें मैं शरमा गई
कुछ कहते कहते रुकी घबरा गई
ओ ओ ओ ओ ओ चोरी मेरी पकड़ी गई है
एक नहीं सौ बार
तेरी तो चल झूठी
मैने उनसे कल कहा जब तुमसे हुआ मुझे प्यार
वो बोले चल झूठी
अरे चोरी तेरी पकड़ी गई तो तू भी रो दी झूठी मूठी
मैने उनसे कल कहा जब तुमसे हुआ मुझे प्यार
वो बोले चल झूठी
…………………………………………………
Maine tumse ka kaha-Jis desh mein Ganga rehta hai 2000

Artists: Govinda, Rinki Khanna

Read more...

Apr 25, 2020

सनी लियोन के टॉप गाने १

बॉलीवुड  ने लंबे समय से कोई ऐसी नायिका नहीं देखी थे जो हर जगह
से और हर तरह से सुन्दर हो. विश्व सुंदरियाँ हमने खूब देखीं फिल्मों में
मगर किसी की काया धागे जैसी पतली तो किसी के शरीर का अनुपात
व्युत्क्रमानुपात जैसा.



शरीर को स्वस्थ और आकर्षक बनाये रखना कोई बच्चों के खेल
तो नहीं. एक समय था जब दक्षिण की फिल्मों में स्वस्थ और हृष्ट
पुष्ट नायिकाओं को तवज्जो दी जाती थी. आज वहां भी डाईट
कोंशस नायिकाएं हैं. २-३ ही बची हैं जो खाते पीते घर की लगती
हैं.

इस कमी को सनी लियोन के आगमन ने पूरा कर दिया है. पहले
हमें लगता था कि सीमित अभिनय के दम पर कोई कैसे टिका
रह सकता है इस फिल्म उद्योग में. फिर सालों के चलन से ये तो
समझ आया कि एक्टिंग ही सब कुछ नहीं है. दर्शन में वजन
होना ज़रूरी है. दृश्य माध्यम है तो उसमें दर्शक आँखों को सुकून
पहुंचाने  वाली चीज़ें ही देखना चाहेगा.

सनी  लियोन के टॉप गानों पर नज़र डालते हैं:

१) लैला-शूट आउट एट वडाला

इस  गाने में सनी ने सबको बोल्ड कर दिया है. बांउड्री के बाहर
चार रन के लिए. परदे पर जितनी भी भीड़ नज़र आ रही है सनी
के अलावा वो जबरन घुसी हुई नज़र आ रही है. पिचर का फ्रेम
खाली नहीं दिखे इसलिए भीड़ को इसमें दिखलाया गया है.

इस  गाने के बोल आपको नेट पर यहाँ वहां मुंह मारने पर
प्राप्त हो जायेंगे.

गीत किसने लिखा है मालूम नहीं लेकिन इसकी तर्ज़ बनाई है
आनंद राज आनंद ने. गायक हैं मीका सिंह और आनंद राज आनंद.

Read more...

Aug 15, 2019

वतन वालों वतन ना बेच देना-इन्डियन २००१

आज स्वतंत्रता दिवस है. इस शुभ अवसर पर सुनते हैं एक
देशभक्ति के ज़ज्बे को जगाने वाला और सन्देश देता गीत.
इस दिन देश के हर नागरिक को देश के प्रति समर्पण का
संकल्प दोहराना चाहिए. हर नागरिक के मन में देश की
सेना के प्रति आदर और सम्मान का भाव होना चाहिए.

सन २००१ की फिल्म इन्डियन के लिए इसे आनंद बक्षी ने
लिखा, रूप कुमार राठौड़ ने गाया आनंद राज आनंद की धुन
पर.



गीत के बोल:

वतन वालों वतन ना बेच देना
ये धरती ये गगन ना बेच देना
शहीदों ने जान दी है वतन के वास्ते
शहीदों के कफ़न ना बेच देना

दोस्तों साथियों हम चले दे चले
अपना दिल अपनी जां
ताकि जीता रहे अपना हिन्दुस्तां

हम जिये हम मरे इस वतन के लिए
इस चमन के लिए
ताकि खिलतें रहे गुल हमेशा यहां

दोस्तों साथियों

दोस्तों से मिलो दोस्तों की तरह
दुश्मनों से मिलो दुश्मनों की तरह
जीना क्या मरना क्या बुज़दिलों की तरह
कह रहा ये वतन ये ज़मीं आसमां
माँओं ने अपने बेटे दिये नौजवां
सोच कर और क्या
ताकि जीता रहे अपना हिन्दुस्तां

मातृभूमि का दिल तू नहीं तोड़ना
देश के दुश्मनों को नहीं छोड़ना
मरना जीना तुझे इस वतन के लिए
फ़र्ज़ अपना निभा दे अमन के लिए
नाज़ तुझपे करे ये ज़मीं आसमां
देते हैं ये दुआ
ताकि जीता रहे अपना हिन्दुस्तां

देश के नाम अपनी जवानी लिखी
ये जवानी है क्या ज़िंदगानी लिखी
बस यहां तक की हमने कहानी लिखी
अब लिखो इसके आगे की तुम दास्तां

अब लिखो इसके आगे की तुम दास्तां
फ़र्ज़ कर दो अदा
ताकि जीता रहे अपना हिन्दुस्तां

दोस्तों साथियों हम चले दे चले
अपना दिल अपनी जां
ताकि जीता रहे अपना हिन्दुस्तां
…………………………………………………………
Watan walon watan na bech dena-Indian 2001

Artists: Jawans, Sunny Deol, Jackie Shroff

Read more...

Mar 25, 2018

मैं परदेसी हूँ पहली बार आया हूँ-माता भजन

नवरात्रि की अष्टमी तिथि के शुभ अवसर पर सुनते हैं एक माता
भजन. इसे उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने गाया है.

रचना है सरल कवि की और संगीत आनंद राज आनंद का.




गीत के बोल:

हो मैं परदेसी हूँ पहली बार आया हूँ
मैं परदेसी हूँ पहली बार आया हूँ
दर्शन करने मैया के दरबार आया हूँ
पहली बार आया हूँ पहली बार आया हूँ
मैं परदेसी हूँ पहली बार आया हूँ
........................................................................
Main pardesi hoon-Mata bhajan

Read more...

Mar 24, 2018

ना मैं मांगूं सोना-देवी भजन

नवरात्रि के पावन अवसर पर सुनते हैं एक और माता भजन
जिसे अनुराधा पौडवाल ने गाया है.

सरल कवि के बोल हैं और आनंद राज आनंद का संगीत.





भजन के बोल:

ना मैं मांगूं सोना ना मैं मांगूं चांदी
ना मैं मांगूं सोना ना मैं मांगूं चांदी
ना मैं मांगूं सोना ना मैं मांगूं चांदी
जीवन सदा सफल हो मेरा ऐसा वर दो दाती
ना मैं मांगूं सोना ना मैं मांगूं चांदी
ना मैं मांगूं सोना ना मैं मांगूं चांदी
.........................................................................
Na main mangoon sona-Devi bhajan

Read more...

Feb 27, 2018

कल रात से-प्लान २००४

संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म प्लान से एक
गाना सुनते हैं कुमार सानू और श्रेया घोषाल की आवाजों में.
गीत के शुरू में शायद संगीतकार की आवाज़ है. इस लिखा
है प्रवीण भरद्वाज ने और संगीतकार हैं आनंद राज आनंद.

फिल्म में मौजूद महेश मांजरेकर को देख कर मुझे ऐसा लगा
था कि फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है. बाद में
फिल्म के विवरण में मालूम हुआ ह्रदय शेट्टी इसके निर्देशक
हैं. एक ज़माने में जनता संजय दत्त के बालों की स्टाईल की
कॉपी किया करती थी. इस फिल्म के बाद मैंने कईयों को
ऐसी काले/सफ़ेद टेप के टुकड़े जैसी दाड़ी रखे देखा.




गीत के बोल:

कल रात से कल रात से हे
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
कल रात से कल रात से
कल रात से कल रात से
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
कल रात से कल रात से
कल रात से कल रात से

देखो तो कैसा है जादू मुलाक़ात का
हर मौसम लगता है मौसम बरसात का
हो यादों में आये तुम नींदें उडाई प्यार से
कहने को तनहा थे बातें भी हुई यार से
ऐसा क्यूँ लगे जैसे तुम मेरे पास थे
कल रात से कल रात से
कल रात से कल रात से

वो तेरा मुस्कुराना वो कमसिन अदा प्यार की
कैसे मैं तारीफ करून अपने हसीन यार की
हो बहके हैं मेरे कदम कैसा ये सुरूर है
तुम बोलो ना बोलो हाँ तो कुछ ज़रूर है
कोई खता हो गई है हमसे आप से
कल रात से कल रात से
कल रात से कल रात से
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे
मेरा दिल कुछ कहना चाहता है आपसे.
………………………………..
Kal raat se-Plan 2004

Artists: Riya Sen, Bikram Saluja

Read more...

Jan 28, 2018

चाहत है क्या-प्यार किया नहीं जाता २००३

एक गीत है फिल्म कसौटी में किशोर का गाया हुआ-हो जाता है
प्यार किया नहीं जाता. इसी भाव को हमने कई गीतों में सुना है.
आज एक ऐसा गीत आपको सुनवाते हैं जिसमें ये पंक्ति आई है.

फिल्म का नाम है प्यार किया नहीं जाता. प्रवीण भारद्वाज ने इसे
लिखा है और आनंद राज आनंद ने तर्ज़ बनाई है. अनुराधा पौडवाल
की आवाज़ है.





गीत के बोल:

चाहत है क्या क्या पता संगदिल को
चाहत है क्या क्या पता संगदिल को
किसी दिन दीवाने से दीवाने दिल को
हो जाता है ये प्यार
हो जाता है ये प्यार किया नहीं जाता
हो जाता है ये प्यार किया नहीं जाता

चाहत है क्या क्या पता संगदिल को
किसी दिन दीवाने से दीवाने दिल को
हो जाता है ये प्यार
हो जाता है ये प्यार किया नहीं जाता
हो जाता है ये प्यार किया नहीं जाता

किस मोड़ पे कौन कैसा मिलेगा
किसको है इसकी खबर
ना जाने कब किसकी नज़रों का जादू
कर जाये किसपे असर
हो जाता है इकरार किया नहीं जाता
हो जाता है ये प्यार किया नहीं जाता

चाहत है क्या क्या पता संगदिल को
किसी दिन दीवाने से दीवाने दिल को

भंवरे को गुलशन में इक गुल पे मरना
मंडराना उसपे उसे प्यार करना
कलियों का शबनम से मिल के निखरना
गीतों का सरगम से मिल के संवरना
परवाने का शमा के साथ जलना
मजनू का लैला से मर के भी मिलना
किस्से तो हैं बेशुमार कहा नहीं जाता
हूँ हूँ हूँ हो जाता है ये प्यार किया नहीं जाता

चाहत है क्या क्या पता संगदिल को
चाहत है क्या क्या पता संगदिल को
किसी दिन दीवाने से दीवाने दिल को
हो जाता है ये प्यार
हो जाता है ये प्यार किया नहीं जाता
हो जाता है ये प्यार किया नहीं जाता
………………………………………………………
Chahat hai kya-Pyar kiya nahin jaata 2003

Read more...

Jan 15, 2018

आग दिल में लगी-घूंघट १९९७

आज एक गीत सुनते हैं सन १९९७ की फिल्म घूंघट से.
इसके अलावा हमें विवरण मालूम नहीं है. गीत मधुर है
इसलिए आपको सुनवा रहे हैं.




गीत के बोल:

आग दिल में हो  आग दिल में
आग दिल में लगी है कुछ ऐसी
दिल में तूफ़ान उठा है कुछ ऐसा
कोई होगा ना दीवाना मेरे जैसा
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
आग दिल में लगी है कुछ ऐसी
दिल में तूफ़ान उठा है कुछ ऐसा
कोई होगा ना दीवाना मेरे जैसा
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा

गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा

हे आज है गरज बिजली की मेरी साँसों में
हो ओ ओ आज है गरज बिजली की मेरी साँसों में
आज है ज़रूर कोई बात मेरी आहों में
ऐ समुन्दर में आग जो लगा दे
जो लहरों में प्यास जगा दे
जो ज़माने को बना दे दीवाना
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
हो गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
आग दिल में लगी है कुछ ऐसी
दिल में तूफ़ान उठा है कुछ ऐसा
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
हो गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा

गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
हो ओ ओ

कम ओं एवरीबडी ज्वाइन मी हे गाय्ज़
वन टू थ्री फॉर वन टू थ्री फॉर
कैसे मैं बताऊँ मेरी मंजिल वो गीत है
हाँ कैसे मैं बताऊँ मेरी मंजिल वो गीत है
हाय मेरे रब्बा ऐसा कौनसा संगीत है
लग जाएँ सुरों के ऐसे मेले
किस तरह साज़-ओ-आवाज़ खेले
हर दिल गाये था ना ना ना ना ना
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
हो गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा

आग दिल में लगी है कुछ ऐसी
देट्स इट
दिल में तूफ़ान उठा है कुछ ऐसा
कोई होगा ना दीवाना मेरे जैसा
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
गाऊँ मैं ऐसा गीत कौन सा
...........................................................
Aag dil mein lagi-Ghoonghat 1997

Artists: Pata nahin

Read more...

Jan 4, 2018

माही वे-कांटे २००२

ऋचा शर्मा काफी ऊर्जावान गायिका हैं. ऊर्जावान गायिकाओं में
शायद सबसे पहले मुझे अलीशा चिनाई की याद आती है. उसके
बाद हेमा सरदेसाई, जसपिंदर नरूला और फिर सुनिधि चौहान
याद आती हैं. अब तो खैर ढेर सारी गायिकाएं हो गयी हैं जो
ऊंचे स्केल पर गाती हैं.

ऋचा शर्मा को बॉलीवुड में गाने के जितने भी अवसर मिले वे
लगभग सफल रहे और उनमें से अधिकांश गीत श्रोताओं ने पसंद
किये हैं. वे ज़्यादातर भजन गायकी के लिए विख्यात हैं. अगर
आपने उनका स्टेज शो देखा है तो आपको मालूम होगा कि उनके
कार्यक्रमों की रौनक काफी ज्यादा हुआ करती है. आज मैं आपको
ऋचा शर्मा का गाया अपना पसंदीदा गीत सुनवा रहा हूँ जो फिल्म
कांटे से है. देव कोहली के लिखे गीत को संगीत से सजाया है
आनंद राज आनंद ने. इस गीत में सुखविंदर की आवाज़ भी है.




   
गीत के बोल:

ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
माही वे माही वे माही वे माही वे माही वे
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
माही वे माही वे माही वे माही वे माही वे

माही वे मुहब्बतां सच्चियाँ ने
माही वे मुहब्बतां सच्चियाँ ने
मंगदा नसीबा कुछ होर है
क़िस्मत दे मारे अस्सी की करिये
क़िस्मत दे मारे अस्सी की करिए
क़िस्मत दे मारे हो अस्सी की करिए

क़िस्मत ते किसका ज़ोर है
माही वे माही वे माही वे माही वे

इक तरफ़ इश्क़ है तन्हा तन्हा
इक तरफ़ हुस्न है रुसवा रुसवा
इक तरफ़ इश्क़ है तन्हा तन्हा
इक तरफ़ हुस्न है रुसवा रुसवा
दोनों बेबस हुए हैं कुछ ऐसे
करें तो किस से करें हम शिकवा

माही वे माही वे
ये कदा सच्चियाँ ने
मंगदा नसीबा कुछ होर है

दिल न टूटे ख़ुदा का ये घर है
तेरे सजदे में मेरा ये सर है
दिल न टूटे ख़ुदा का ये घर है
तेरे सजदे में मेरा ये सर है
मौत से डर नहीं लगता मुझको
सिर्फ़ तुमसे जुदाई का डर है

माही वे माही वे
ऐ मीतां सच्चियाँ ने
पर मंगदा नसीबा कुछ होर है
माही वे माही वे माही वे माही वे माही वे
……………………………………………………….
Maahi ve-Kaante 2002

Read more...

Nov 25, 2017

तोहे ले के सांवरिया-सोच २००२

सोच नाम की एक फिल्म है सन २००२ में बनी. सोच शब्द को
सबसे ज्यादा प्रसिद्धि पिछले दिनों एक विज्ञापन ने दिलवाई जिसमें
विद्या बालन ने अभिनय किया था.

गीत फिल्माया गया है रवीन्दा टंडन एयर संजय कपूर पे. इसे गाया
है भजन गाने के लिए प्रसिद्ध गायिका ऋचा शर्मा और सोनू निगम ने.
समीर के बोल हैं और आनंद राज आनंद का संगीत. आकर्षक धुन
है इस गीत की और हम इसे फ़िल्मी लोक गीत कह सकते हैं बड़े
आराम से(बिना अमूल माचो के).




गीत के बोल:

तोहे ले के सांवरिया निकल चली वे निकल चली वे
तोहे ले के सांवरिया निकल चली वे निकल चली वे
तोहे ले के सांवरिया निकल चली वे निकल चली वे
बदनाम न सहिवे बदनाम न सहिवे
निकल चली वे निकल चली वे
तोहे ले के गुजरिया निकल चली वे निकल चली वे
तोहे ले के गुजरिया निकल चली वे निकल चली वे
बदनामी न सहिवे बदनामी न सहिवे
निकल चली वे निकल चली वे
निकल चली वे निकल चली वे

हमका मिला यूं बड़ी मुश्किल से बाहों में ले ले पिया
ओ मस्ती में डूबी तेरी अंगडाई छलनी करे है जिया
हो नैनों में अब तोहरी छबि है तू ही तू हर जगह
निकल चली वे निकल चली वे

तोहे ले के गुजरिया निकल चली वे निकल चली वे
बदनामी न सहिवे बदनामी न सहिवे
निकल चली वे निकल चली वे
निकल चली वे निकल चली वे

ऐ सांवरिया
भीगे होंठों से चुरा लूं मैं आ जा थोडा गुलाबी नशा
आऊँगी मैं तेरी दुल्हन बन के फूलों की डोली सजा
जो ना मिलने हमें देगी दुनिया क्या करेंगे बता
ना हम सुनबे निकल चलिवे ना हम सुनबे निकल चलिवे

तोहे ले के सांवरिया निकल चली वे निकल चली वे
तोहे ले के गुजरिया निकल चली वे निकल चली वे
का हो निकल चली वे का
हाय बदनामी न सहिवे बदनामी न सहिवे
निकल चली वे निकल चली वे
निकल चली वे निकल चली वे
…………………………………………………………………
Tohe le ke sanwariya-Soch 2002

Artists: Sanjay Kapoor, Raveena Tandon

Read more...

Aug 25, 2017

कभी सोचा न था मैने-प्यार किया नहीं जाता २००३

फिल्म प्यार किया नहीं जाता के निर्देशक है महेश मांजरेकर. इस
फिल्म की पटकथा लेखन में भी उन्होंने अपने जौहर दिखलाये हैं.

फिल्म एक प्रेम कथा है जिसके दिवाकर पुंडीर और सोनाली बेंद्रे
प्रमुख पात्र हैं. आज जो गीत आप सुनेंगे उसे आनंदराज आनंद
ने लिखा और संगीतबद्ध किया और इसे गाया है सोनू निगम संग
सोनाली वाजपेयी ने.



गीत के बोल:   

कभी सोचा न था मैने मुझे हो जाएगा प्यार
कभी सोचा न था मैने मुझे हो जाएगा प्यार
दिल दीवाना दीवाने का क्या ऐतबार
क्या ऐतबार क्या ऐतबार

कभी सोचा न था मैने मुझे हो जाएगा प्यार
कभी सोचा न था मैने मुझे हो जाएगा प्यार
दिल दीवाना दीवाने का क्या ऐतबार
क्या ऐतबार क्या ऐतबार

आज मुझको लगा बात कुछ है ज़रूर
पास कितने हो तुम जब हुए मुझसे दूर
बेकरारी है क्यूँ ये खुमारी है क्यूँ
क्यूँ परेशान हैं क्यूँ ये अरमान हैं
तुम क्या गए हो जानम संग ले गए बहार
तुम क्या गए हो जानम संग ले गए बहार
दिल दीवाना दीवाने का क्या ऐतबार
क्या ऐतबार क्या ऐतबार

सच कहूँ प्यार क्या है मैं नहीं जानता था
प्यार की बातें सच हैं मैं नहीं मानता था
क्या मुझे हो रहा है क्या मेरा खो रहा है
मुझको एहसास है क्या मेरी प्यास है
तू नहीं पास मेरे है तेरा इंतज़ार
तू नहीं पास मेरे है तेरा इंतज़ार
दिल दीवाना दीवाने का क्या ऐतबार
क्या ऐतबार क्या ऐतबार

कभी सोचा न था मैने
..........................................................................
Kabhi socha na tha maine-Pyar kiya nahin jaata 2003

Artists: Diwakar Pindir, Sonali Bendre

Read more...

Aug 16, 2017

प्यार आया प्यार आया–प्लान २००४

२००० के बाद का जो दौर है उसमें गाने मुखड़े के बजाये की-वर्ड्स
से पहचाने जाते हैं. जैसे इसी गीत को ले लीजिए, मुखडा कुछ और
है मगर ‘प्यार आया प्यार आया’ शब्दों से ये पहचाना जाता है.

देव कोहली की रचना, आनंद राज आनंद का संगीत है और गायक
है अलीशा चिनाय और संगीतकार स्वयं.

संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा पर इसे फिल्माया गया है.




गीत के बोल:

आँख मेरी है हुस्न तेरा है
तुझको देखूँ मैं हक़ ये मेरा है

आँखों में सुरूर है
बातों में गुरूर है
छलके छलके छलके
बिंदिया मेरी बिंदिया
ले गई तेरी निंदिया
चमके चमके चमके
चैन खोया तुमको पाया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया

आँखों में सुरूर है
बातों में गुरूर है
छलके छलके छलके
बिंदिया मेरी बिंदिया
ले गई तेरी निंदिया
चमके चमके चमके
चैन खोया तुमको पाया

प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया

मैं हूँ दीवाना प्यार का मारा
जान भी दे दूँ कर दो इशारा
दिल से है दिल का सौदा हमारा
जान क्यों मांगें तुमसे हम यारा
ज़िंदगी ये आशिक़ी है
आशिक़ी की तो ये क़रार आया

प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया

हम हैं मनमौजी मौज करते हैं
इश्क़ के वादे रोज़ करते हैं
ओय ओय ओय
रोज़ होते हैं तेरे ही चर्चे
रोज़ जीते हैं रोज़ मरते हैं
हर तरफ़ तू रूबरू है
सामने तू ही बार-बार आया

प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया

आँखों में सुरूर है
बातों में गुरूर है
छलके छलके छलके
बिंदिया मेरी बिंदिया
ले गई तेरी निंदिया
चमके चमके चमके
चैन खोया तुमको पाया

प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
प्यार आया प्यार आया
सज-धज के मेरा यार आया
...................................................................................
Pyar aaya pyar aaya-Plan 2004

Artists: Sanjay Dutt, Priyanka Chopra

Read more...

Aug 12, 2017

ज़ुल्म की आंधी मोड़ दूं-लो मैं आ गया १९९९

गीता दत्त के निराले गीत को सुनने के बाद सुनें ९० के दशक से
एक गीत. इसे देव कोहली ने लिखा है और इसके संगीतकार हैं
आनंद राज आनंद. आनंद राज आनंद काफी संभावनाओं वाले
संगीतकार हैं जिहोने कई आकर्षक धुनों को बनाया है.

फिल्म में विनय आनंद और नंदिनी सिंह की जोड़ी है. महेश कोठारे
इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक हैं. प्रस्तुत गीत की गायक हैं
उदित नारायण. ये फिल्म का शीर्षक गीत भी है.



गीत के बोल:

ज़ुल्म की आंधी मोड़ दूं अधर्म की लाठी तोड़ दूं
अरे ज़ुल्म की आंधी मोड़ दूं अधर्म की लाठी तोड़ दूं
नाम-ओ-निशान ज़ुल्म का धरती से दूं मिटा
बात ये मन में ठान के लो मैं आ गया
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो

ज़ुल्म की आंधी मोड़ दूं अधर्म की लाठी तोड़ दूं

जय बजरंग बली तोड़ दुश्मन की नली
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो

मुझको ना खाली हवालदार समझो
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
हाँ मुझको ना खाली हवालदार समझो
जो तुमको समझाया इक बार समझो
चप्पा चप्पा जानूं दुश्मन की गली का
चेला हूँ मैं बजरंग बली का
हक़ मुल्क़ का अदा करो तुमको ये दूं बता
वरना सीना तान के लो मैं आ गया
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो

सोच लिया कर लिया मैने इरादा
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
अरे सोच लिया कर लिया मैने इरादा
खुद से निभाना है एक वादा
हर एक रावण की लंका जलानी है
हर नगरी भारत की अवध बनानी है
उठने लगी है जोश की ज्वाला इस तरह
तूफ़ान बन के आग का लो मैं आ गया
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो

हे ज़ुल्म की आंधी मोड़ दूं अधर्म की लाठी तोड़ दूं
नाम-ओ-निशान ज़ुल्म का धरती से दूं मिटा
बात ये मन में ठान के लो मैं आ गया
हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा
हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा
…………………………………………………………….
Zulm ki aandhi mod doon-Lo main aa gaya 1999

Read more...

Apr 30, 2017

दिल दे दिया है, जान तुम्हें देंगे-मस्ती २००४

सन २००४ में एक छोटे नाम वाली फिल्म मस्ती से एक प्रसिद्ध
गीत सुनते हैं. इसे लिखा है समीर ने और इसकी धुन बनाने के
साथ गाने का काम किया है आनंद राज आनंद ने. संगीतकार
आनंद राज आनंद अपने समकालीन नाक और दूसरी जगह से
गाने वाले संगीतकारों से बहुत बेहतर गाते हैं. उन्होंने शायद इसे
फुल टाइम करिरियर की तरह कभी नहीं सोचा अन्यथा वे आज
के नामचीन गायकों की सूची में शामिल मिलते. ये मेरा अनुमान
है, ऐसा संभव हो सकता था.

संगीतकार का कद गायक से हमेशा बड़ा होता है और रहेगा मगर
लोकप्रियता गायक के हिस्से में ही ज्यादा आती है. फिल्म मस्ती
के प्रमुख कलाकार हैं विवेक ओबेरॉय, तारा शर्मा, अमृता राव,
आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख हैं. 



गीत के बोल:

दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
हाँ दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम
दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम

हो रब दी कसम यारा रब दी कसम
दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम
दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम

रुख ज़िन्दगी ने मोड़ लिया कैसा
हमने सोचा नहीं था कभी ऐसा
रुख ज़िन्दगी ने मोड़ लिया कैसा
हमने सोचा नहीं था कभी ऐसा
आता नहीं यकीन  क्या से क्या हो गया
किस तरह मैं तुमसे बेवफा हो गया
इन्साफ कर दो  मुझे माफ़ कर दो
इतना ही कर दो करम

दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम

आवारगी में बन गया दीवाना
मैंने क्यूँ सादगी को नहीं जाना
आवारगी में बन गया दीवाना
मैंने क्यूँ सादगी को नहीं जाना
चाहत यही है कि  इस कदर प्यार दूं
क़दमों में तेरे मैं  दो जहां वार दूं
चैन मेरा ले लो  ख़ुशी मेरी ले लो
दे दो मुझे दे दो सारे ग़म

दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम

मेरे अश्क कह रहे मेरी कहानी
इन्हें समझो न तुम सिर्फ पानी
मेरे अश्क कह रहे मेरी कहानी
इन्हें समझो न तुम सिर्फ पानी
रो रो के आंसुओं के दाग धुल जायेंगे
इन में वफ़ा के रंग  आज घुल जायेंगे
पास तुम रहोगी  भूल अब न होगी
करूंगा न तुमपे सितम

दिल दे दिया है  जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम

हो रब दी कसम यारा  रब दी कसम
दिल दे दिया है जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम
दिल दे दिया है जान तुम्हें देंगे
दगा नहीं करेंगे सनम
……………………………………………………….
Dil de diya hai jaan tumhen denge-Masti 2004

Artists: Vivek Oberoi, Amrita Rao

Read more...

Apr 18, 2017

महबूब मेरे मुझे दिल में बसा ले-प्लान २००३

संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म प्लान से एक गीत
सुनते हैं. फिल्म सन २००३ में आई थी. फिल्म्की कहानी में ४
बेरोजगार युवक काम की तलाश में मुंबई आते हैं और कुछ ना
मिलने की सूरत में इ एक गैंगस्टर के किडनेप का प्लान बनाते
हैं. उसके बाद होता है तरह तरह की घटनाओं का सिलसिला.

गीत देव कोहली का लिखा हुआ है जिसे अलीशा चिनॉय ने गाया
है. आनंद राज आनंद ने गीत की धुन तैयार की है.



गीत के बोल:

महबूब मेरे मुझे दिल में बसा ले
सपना हूँ तेरा मुझे अपना बना ले
कुछ आशिक़ी है तेरी कुछ दिलबरी है मेरी
दोनों को मिला ले दिल लगा ले
महबूब मेरे मुझे दिल में बसा ले
सपना हूँ तेरा मुझे अपना बना ले
कुछ आशिक़ी है तेरी कुछ दिलबरी है मेरी
दोनों को मिला ले दिल लगा ले
होय होय होय

जब जी चाहे तू लगा ले चाहत के मेले
क्या सोच रहा है उठ कर बाँहों में ले ले
इक़रार करती हूँ मैं तुझे प्यार करती हूँ मैं
प्यार का ज़रा सा नशा ले
होय होय होय

हर वक़्त ख़यालों में डूबे से रहते हो
ख़ामोश लबों से ना जाने क्या कहते हो
हर वक़्त ख़यालों में डूबे से रहते हो
ख़ामोश लबों से ना जाने क्या कहते हो
मेरी जान चुप ना रहो मौक़ा है कुछ तो कहो
जीने का ज़रा सा मज़ा ले
होय होय होय

महबूब मेरे मुझे दिल में बसा ले
सपना हूँ तेरा मुझे अपना बना ले
कुछ आशिक़ी है तेरी कुछ दिलबरी है मेरी
दोनों को मिला ले दिल लगा ले
होय होय होय
…………………………………………………..
Mehboob mee mujhe dil mein-Plan 2003

Artist: Vikram Saluja, Payal Rohatgi

Read more...

Mar 27, 2017

हँसाता है रुलाता है-सोच २००२

सन २००२ की फिल्म सोच से एक गीत सुनते हैं. फिल्म की
कहानी सस्पेंस वाली है. संजय कपूर, रवीना टंडन, अरबाज़ खान
और अदिति गोवित्रिकर इसके प्रमुख कलाकार हैं.

समीर का लिखा गीत है और इसकी धुन बनाई जतिन ललित ने.
श्वेता पंडित और श्रद्धा पंडित इसे गा रहे हैं. गीत भी अगर पंडित
परिवार के किसी सदस्य ने लिखा होता तो ये गीत पंडित परिवार
सोंग कहलाता. 



गीत के बोल:


हंसाता है रुलाता है ये कैसा प्यार है
बनाता है मिटाता है ये कैसा प्यार है
क्यूँ जाने ना दिल ये पागल
क्या है मेरी बेबसी
क्यूँ सीने में है ये हलचल
क्यूँ प्यासी है मेरी जान
ता ता ता रा रा ता ता ई ये ई
प् प् रा रा ओ हो

हंसाता है रुलाता है ये कैसा प्यार है
बनाता है मिटाता है ये कैसा प्यार है
क्यूँ जाने ना दिल ये पागल
क्या है मेरी बेबसी
क्यूँ सीने में है ये हलचल
क्यूँ प्यासी है मेरी जान

ख्वाब देखा जो जग के वो ख्वाब सच हो गया
हाँ ख्वाब देखा जो जग के वो ख्वाब सच हो गया
मिल गया सब तो यूँ लगा ना जाने क्या खो गया
क्यूँ छाया नशा ये हर पल
क्यूँ झूमे है ये जिंदगी
क्यूँ सीने में है ये हलचल
क्यूँ प्यासी है मेरी जान
ता ता ता रा रा ता ता ई ये ई
प् प् रा रा ओ हो

कैसी है दीवानगी कैसा ये एहसास है
हाँ कैसी है दीवानगी कैसा ये एहसास है
दूर है दिलबर मगर लगता है के पास है
क्यूँ साँसें बनी हैं संदल
क्या मिल गई मुझको खुशी
क्यूँ सीने में है ये हलचल
क्यूँ प्यासी है मेरी जान
ता ता ता रा रा ता ता ई ये ई
प् प् रा रा ओ हो

हंसाता है रुलाता है ये कैसा प्यार है
बनाता है मिटाता है ये कैसा प्यार है
क्यूँ जाने ना दिल ये पागल
क्या है मेरी बेबसी
क्यूँ सीने में है ये हलचल
क्यूँ प्यासी है मेरी जान
ता ता ता रा रा ता ता ई ये ई
प् प् रा रा ओ हो
…………………………………………………………..
Hansata hai rulata hai-Soch 2002

Read more...

Nov 6, 2016

जलेबी बाई-डबल धमाल २०११

एक फिल्म आई थी धमाल २००७ में जिसकी सफलता से प्रेरित
हो कर निर्माता निर्देशक ने डबल धमाल बनाने का निर्णय किया.
ये सीक्वेल है धमाल की. धमाल में अदनान सामी का संगीत है
तो डबल धमाल के लिए आनंद राज आनंद की सेवाएं लीं गयीं.

फिल्म में एक प्रसिद्ध आईटम गीत है-जलेबी बाई वही आज आपको
सुनवा रहे हैं. इसे ऋतु पाठक संग आनंद राज आनंद ने गाया है.
गीत के गीतकार और संगीतकार भी आनंदराज आनंद हैं.

गीत में मल्लिका शेरावत, संजय दत्त और अरशद वारसी आपको
दिखलाई देंगे अन्य ढेर सारे कलाकारों के साथ.



गीत के बोल:

च च च चिकने हाय चिकने मुझपे फिसल गए
का का का कितने हाय कितनों के दम निकल गए
हाय तौबा क्या होगा जो होगा सो होगा
सब मुझसे पूछते हैं तू कौन देश से आई
नाम ?
नाम जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई

दीवानों ने है देख ली देखी है मेरी कारीगरी
हाँ दीवानों ने है देख ली देखी है मेरी कारीगरी
जुल्फों से रात मैंने की चेहरे से चांदनी करी
कोई आगे कोई पीछे कोई ऊपर कोई नीचे
सब मुझसे पूछते हैं तू कौन देश से आई
नाम ?
नाम जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई
जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई

पूछो यहाँ सब से पूछ लो दीवानों का मैं पैशन
पूछो यहाँ सब से पूछ लो दीवानों का मैं पैशन
सब की जुबां पर हूँ मैं लव की मैं डेस्टिनेशन
कोई देखे कोई छू ले जो छू ले वो झूले
सब मुझसे पूछते हैं तू कौन देश से आई
नाम ?
नाम जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई
जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई
……………………………………………………………..
Jalebi bai-Double dhamaal 2011

Artists: Sanjay Dutt, Arshad Warsi, Mallika Shearawat

Read more...

Jun 29, 2016

सोचा न था....जाने क्या होगा रामा रे२-कांटे २००२

आपने फिल्म कांटे का गीत-जाने क्या होगा रामा रे सुना अब
सुनिए इसका दूसरा संस्करण जो फिल्म के आखिर में प्रकट
होता है. ये थोडा धीमा संस्करण है. धुन वही है मगर इसकी .

देव कोहली के बोल हैं और संगीत आनंद राज आनंद का है.
फिल्म की कहानी दुखांत है. इसमें सारे किरदार खत्म हो जाते
हैं जो इस गीत में आप देख्नेगे, वजह भी इसी में है.




गीत के बोल:


सोचा नहीं था तक़दीर यहाँ लाएगी
मंज़िल पे आते ही जान चली जाएगी

ये तो सिकंदर ने भी नहीं था सोचा
आने से पहले ख़ुशी लौट जाएगी
हमने सोचा था क्या और क्या से क्या हुआ
जा रहे हैं आज ये ज़माने को बता के
ये क्या हो गया रामा रे
ये क्या हो गया मौला रे

तेरा कुसूर था या मेरा कुसूर था
तेरा गुरूर था या मेरा गुरूर था
रब्बा मैं इतना बुरा नहीं होता
तू अगर बेवफ़ा नहीं होता
इतना बता मुझे क्या मिला तुझे
गम के ये काँटे मेरी राहों में बिछा के
ये क्या हो गया रामा रे
ये क्या हो गया मौला रे
……………………………………………………….
Socha na tha…jaane kya hoga2-Kaante 2002


Artists-Amitabh Bachchan, Sanjay Dutt, Sunil Shetty

Read more...

Jun 26, 2016

जाने क्या होगा रामा रे १- कांटे २००२

नयी पीढ़ी के प्रतिभाशाली संगीतकारों में से एक आनंद राज आनंद
सक्रिय थे २०१० तक, उसके बाद उनका संगीत थोडा कम सुनाई
दिया.  उनके एक बेहद चर्चित एल्बम से एक गीत सुनवा रहे
हैं आपको जिसमें पांच गायक हैं. अभिनेता संजय दत्त ने भी इस
गीत में अपनी आवाज़ दी है. बाकी गाने वाले हैं शान, जुबीन गर्ग,
आनंद राज आनंद और सुदेश भोसले.

कांटे सन २००२ की एक पॉवर फिल्म है. बहुसितारा फिल्म है ये
और काफी चर्चित रही है. इस गीत का पहला संस्करण आज आपको
सुनवा रहे हैं. गीत देव कोहली ने लिखा है.




गीत के बोल:

कॉलर को थोड़ा सा ऊपर चढ़ा के
सिगरेट के धुएँ का छल्ला बना के
कॉलर को थोड़ा सा ऊपर चढ़ा के
सिगरेट के धुएँ का छल्ला बना के
सोचना है क्या, जो होना है होगा
चल पड़े हैं फिक्र यार धुएं में उड़ा के
जाने क्या होगा रामा रे
जाने क्या होगा मौला रे
जाने क्या होगा रामा रे
जाने क्या होगा मौला रे

डॉलर भी चाहिए इन्हें पाउंड भी चाहिए
सोने के सिक्कों का साउंड भी चाहिए
हे, बंदा ये ढीठ है ये कुछ नहीं जानता
बंदा ये ढीठ है ये कुछ नहीं जानता
इसको जो मांगता तो माल पानी मांगता
सोचना है क्या, जो होना है होगा
चल पड़े हैं फिक्र यार धुएं में उड़ा के
जाने क्या होगा रामा रे
जाने क्या होगा मौला रे
जाने क्या होगा रामा रे
जाने क्या होगा मौला रे


अपने बेगाने ये सब छोड़ आए
प्यार की रस्मों को ये तोड़ आए
अंजाने रास्तों के वास्ते ये
ज़िन्दगी से भी मुँह मोड़ आए
सोचना है क्या, जो होना है होगा
चल पड़े हैं फिक्र यार धुएं में उड़ा के
जाने क्या होगा रामा रे
जाने क्या होगा मौला रे
जाने क्या होगा रामा रे
जाने क्या होगा मौला रे


ख़ुद पे भरोसा है, ख़ुद पे यकीन है
कर लेंगे काम चाहें जितना संगीन है
पक्के हैं इनके जो दिल में इरादे
है आसमां इनका इनकी ज़मीन है
सोचना है क्या, जो होना है होगा
चल पड़े हैं फिक्र यार धुएं में उड़ा के
जाने क्या होगा रामा रे
जाने क्या होगा मौला रे
जाने क्या होगा रामा रे
जाने क्या होगा मौला रे
...............................................................................
Jaane kya hoga rama re-Kaante 2002

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP