Showing posts with label Mukul Agrawal. Show all posts
Showing posts with label Mukul Agrawal. Show all posts

Dec 9, 2016

कम से कम इतना कहा होता-दिल तेरा आशिक १९९३

हिंदी फ़िल्मी गीतों में आपको अनियमित गायकों की आवाजें
भी सुनने को मिल जाया करती हैं. सन १९९३ की एक फिल्म
दिल तेरा आशिक जिसका निर्देशन लॉरेन्स डिसूज़ा ने किया है,
में एक गीत है सलमान खान और माधुरी पर फिल्माया गया
जिसे मुकुल अग्रवाल संग अलका याग्निक ने गाया है.

५ अक्टूबर १९९३ को रिलीज़ हुई ये फिल्म काफी तो नहीं मगर
लोकप्रिय हुई. फिल्म से ज्यादा इसके गीत लोकप्रिय हैं. गीत
समीर का है और संगीत नदीम श्रवण का.



गीत के बोल:

कम से कम इतना कहा होता
कि होने लगा मुझसे प्यार है
मुझसे प्यार है मुझसे प्यार है
कम से कम इतना कहा होता
कि होने लगा मुझसे प्यार है
मुझसे प्यार है मुझसे प्यार है

ऐसे कैसे मैं सनम
तुमसे कहती भला
कि मेरा दिल सदियों से
तुम्हारे लिए बेकरार है
बेकरार है बेकरार है

कम से कम इतना कहा होता
कि होने लगा मुझसे प्यार है
मुझसे प्यार है मुझसे प्यार है

दिल में छुपा के क्यूँ रखा था
तूने ऐसे हसीं जज़्बात को
दिल में छुपा के क्यूँ रखा था
तूने ऐसे हसीं जज़्बात को
होंठों पे जो मक्खी भी आये
कह दो ना मुझे
अब न छुपाना किसी बात को

मोहब्बत तो मैं करती थी
मगर दुनिया से डोरती थी

कम से कम इतना कहा होता
कि होने लगा मुझसे प्यार है
मुझसे प्यार है मुझसे प्यार है
कम से कम इतना कहा होता
कि होने लगा मुझसे प्यार है
मुझसे प्यार है मुझसे प्यार है

देखो ज़रा मेरी आँखों में साजन
तेरी वफ़ा का नूर है
देखो ज़रा मेरी आँखों में साजन
तेरी वफ़ा का नूर है
मेरी तमन्ना दुल्हन बनी है
प्यार लड्डू मोती चूर है
मैं डोली ले के आऊँगा
तुझे धुल्हन बनाऊंगा
कम से कम इतना कहा होता
कि होने लगा मुझसे प्यार है
मुझसे प्यार है मुझसे प्यार है

कम से कम इतना कहा होता
कि होने लगा मुझसे प्यार है
मुझसे प्यार है मुझसे प्यार है

ऐसे कैसे मैं सनम
तुमसे कहती भला
कि मेरा दिल सदियों से
तुम्हारे लिए बेकरार है
बेकरार है बेकरार है

कम से कम इतना कहा होता
कि होने लगा मुझसे प्यार है
मुझसे प्यार है मुझसे प्यार है
कम से कम इतना कहा होता
कि होने लगा मुझसे प्यार है
मुझसे प्यार है मुझसे प्यार है.
………………………………………………………….
Kam se kam itna kaha hota-Dil tera aashiq 1993

Artists-Salman Khan, Madhuri Dixit

Read more...

Aug 30, 2016

कभी भूला कभी याद किया-सपने साजन के १९९२

सपने साजन के फिल्म से एक गीत सुनते हैं. जैकी श्रॉफ और
डिम्पल कापड़िया की जोड़ी आप सबने फिल्म काश में देखी है.
उसके पहले ये जोड़ी आपने फिल्म राम-लखन में भी देखी थी.
अब देखिये ९० के दशक की एक फिल्म में.

फिल्म वैसे तो राहुल रॉय और करिश्मा कपूर की जोड़ी के लिए
बनाई गयी थी, मगर कुछ कलाकार बिना स्टेपनी के नहीं चल
पाते इसलिए फिल्म में दूसरे नामी सितारे घुसेड़े गए-ऐसा एक
युवा दर्शक का अनुमान था जो मेरे साथ ये फिल्म देख कर
सिनेमा हाल से बाहर निकला. मैं भी भौंचक रह गया उसके इस
वक्तव्य पर और सोचने लगा फिल्म समीक्षक तो गली गली में
मौजूद हैं और कमबख्त आज के क्रिटिकली रिक्लेम्ड जंतु किसी
भी चीज़ की तारीफ में आंय बांय सांय कुछ भी कहते रहते हैं.

खैर गीत सुनें जो पॉपुलर गीत है. इस गीत को किसी ने भी
सर्टिफिकेट नहीं दिया हिट गीत का और ना ही किसी ने इसका
क्रिटिकल एक्लेमेंशन किया, ना ही किस ने किअसा कुछ मेंशन
भी किया मगर ये एक हिट गीत है अपने ज़माने का. इसे एक
पार्ट टाइम गायक मुकुल अग्रवाल और अलका याग्निक ने गाया
है.





गीत के बोल:

मेरे प्यार मे मेरे इंतज़ार मे
सच सच कहो तुमने क्या किया
कभी भूला कभी याद किया
मेरे प्यार मे मेरे इंतज़ार मे
सच सच कहो तुमने क्या किया
कभी भूला कभी याद किया

कभी भूला कभी याद किया

सर पे मेरे हाथ रख तू
मुझको बता एक बात
कैसे कटे तेरे दिन
कैसे कटी तेरी रात
कुछ मै जली कुछ दिल जला
खुद पे नही कोई बस चला
और बताऊ क्या साजन
बेचैन दिल का मै हाल
पल पल तेरे लिए रोई
मेरे दीदार मे सजना मेरे प्यार मे
सच सच कहो तुमने क्या किया
कभी भूला कभी याद किया

जीना नही है मुझे तो
नज़रो से अब दूर हो के
सब कुछ भुलाना है मुझको
तेरी मोहब्बत मे खो के
मेरी ज़िन्दगी मेरी जान तू
मेरी बेखुदी अरमान तू
सुन ले मेरी जाने जाना
इन धड़कनो की सदा
अब ना जुदा कभी होना
मेरे इकरार मे सजनी मेरे प्यार मे
सच सच कहो तुमने क्या किया
कभी भूला कभी याद किया
............................................................................
Kabhi bhoola kabhi yaad kiya-Sapne sajan ke 1992

Artists: Jackie Shroff, Dimple Kapadia

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP