Showing posts with label Naram Garam. Show all posts
Showing posts with label Naram Garam. Show all posts

Jul 11, 2016

मेरे अंगना आये रे-नरम गरम १९८१

फिल्म उद्योग में ज्यादा पढ़े लिखे लोग कम हैं. जो हैं उनमें
से एक हैं स्वरुप संपत. आज आपको उन्हीं पर फिल्माया हुआ
आशा भोंसले का गाया एक मधुर गीत सुनवाते हैं सन १९८१ की
फिल्म नरम गरम से.

कहा जाता है इस फिल्म का नाम पहले ‘एक और गोलमाल’
रखा जाने वाला था. ऋषिकेश मुखर्जी ने इस फिल्म का निर्देशन
किया है. अमोल पालेकर, स्वरुप संपत और उत्पल दत्त फिल्म
के प्रमुख कलाकार हैं. किरण वैराले को भी आप मुख्य कलाकार
में शामिल कर सकते हैं.

प्रस्तुत गीत गुलज़ार ने लिखा है और इसकी धुन बनाई है
राहुल देव बर्मन ने.




गीत के बोल:

मेरे अंगना आये रे
मेरे अंगना आये रे
घनश्याम आये रे
मेरे अंगना आये रे
घनश्याम आये रे
मैंने सारे होश गंवाये
मैंने सारे होश गंवाये
मेरे अंगना आये रे
घनश्याम आये रे

लाज के मारे सिमटी जाऊं
आँचल से ही लिपटी जाऊं
लाज के मारे सिमटी जाऊं
आँचल से ही लिपटी जाऊं
मेरा आँचल उड़ उड़ जाए
मेरा आँचल उड़ उड़ जाए
मेरे अंगना आये रे
घनश्याम आये रे
मैंने सारे होश गंवाये
मैंने सारे होश गंवाये
मेरे अंगना आये रे
घनश्याम आये रे

सुध बुध खोयी मन घबराए
एक रंग आये एक रंग जाए
सुध बुध खोयी मन घबराए
एक रंग आये एक रंग जाए
मन बैरी बोल सुनाये
मन बैरी बोल सुनाये
मेरे अंगना आये रे
घनश्याम आये रे
मैंने सारे होश गंवाये
मैंने सारे होश गंवाये
मेरे अंगना आये रे
घनश्याम आये रे
....................................................................
Mere angna aaye re-Naram garam 1981

Artists: Swaroop Sampat, AMol Palekar, Utpal Datt

Read more...

Aug 28, 2011

इक बात सुनी है चाचाजी-नरम गरम १९८१

हिंदी फिल्मों में अभिनेता-गायक, अभिनेत्री-गायिका बहुत हुए हैं. समय
समय पर अनियमित गायक अभिनेताओं की सेवाएं भी ली गयीं. कुछ अलग
हट के दिखने सुनाने की कोशिश में भी कभी ऐसे प्रयोग हुए. किसी ने सोचा
भी न होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा की खरखरी आवाज़ में कोई गीत सुनने को मिलेगा.
ये करिश्मा हुआ फिल्म नरम गरम में जिसमें उन्होंने सुषमा श्रेष्ठ के साथ एक
युगल गीत गाया. संगीतकार हैं आर डी बर्मन जिन्होंने ये करिश्मा करवाया
गुलज़ार के बोलों पर. इसमें संभावित खाते पीते घर से आने वाली दुल्हन को
चाची "बुलडोज़र" का संबोधन दिया जा रहा है. गीत में दिख रही दुबली पतली
कन्या का नाम किरण वैराले है और उसने फिल्म में शत्रुघ्न की भतीजी का रोल
किया है.



गीत के बोल:


हाँ
इक बात सुनी है चाचाजी बतलाने वाली है
इक बात सुनी है चाचाजी बतलाने वाली है
अरे घर में एक अनोखी चीज़ आने वाली है
हाँ रे भैया ने फिर कोई लड़की देखी है
तेरी चाची- बुलडोज़र, आने वाली है

इक बात सुनी है चाचाजी बतलाने वाली है

दिन और रात की खिट-पिट होगी होर्न बजायेगी
अच्छे ख़ासे घर को वो गैराज बनायेगी
दिन और रात की खिट-पिट होगी होर्न बजायेगी
अच्छे ख़ासे घर को वो गैराज बनायेगी
अरे आप को ऐं वैं चाची से खतरा लगता है
शादी हो जाये तो फिर देखें कैसा लगता है
अरे आयेगी ही अब तो वो जो आने वाली है

इक बात सुनी है चाचाजी बतलाने वाली है
हाँ घर में एक अनोखी चीज़ आने वाली है
हाँ रे भैया ने फिर कोई लड़की देखी है
तेरी चाची- बुलडोज़र, आने वाली है

जाने अब क्या होगा वो क्या हाल बनायेगी
मूँह से खाता था वो नाकों चने चबवायेगी
जाने अब क्या होगा वो क्या हाल बनायेगी
मूँह से खाता था वो नाकों चने चबवायेगी
गोभी आलू बने तो कहना आलू गोभी दे
हाल न खाना माल न खाना, खाना बाकी जो भी दे
अरे आयेगी ही अब तो वो जो आने वाली है

इक बात सुनी है चाचाजी बतलाने वाली है
हाँ घर में एक अनोखी चीज़ आने वाली है
हाँ रे भैया ने फिर कोई लड़की देखी है
तेरी चाची- बुलडोज़र, आने वाली है
..............................................
Ek baat suni hai chacha ji-Naram Garam 1981

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP