Showing posts with label Stree. Show all posts
Showing posts with label Stree. Show all posts

Sep 18, 2019

आज मधुवातास डोले-स्त्री १९६१

साहित्यिक गीतों की शृंखला में आज प्रस्तुत है गीत फिल्म
स्त्री से जो सन १९६१ की फिल्म है. ये एक युगल गीत है
लता मंगेशकर और महेंद्र कपूर का गाया हुआ. भरत व्यास
इस गीत के रचयिता हैं और चितलकर रामचंद्र संगीतकार.
इस गीत को काफी आदर और सम्मान दिया जाता है, वजह
इसके बोल और संगीत दोनों ही हैं.


मधुवातास का संधि विच्छेद है-मधु + वातास. मधु का अर्थ
आप जानते हैं. वातास का अर्थ है वायु, पवन. आशा है आप
शब्द का अर्थ समझ गए होंगे. ये शब्द मुझे किसी और गीत
में देखने को नहीं मिला. भरत व्यास द्वारा प्रयुक्त कई शब्द
दूसरे गीतकारों ने प्रयोग नहीं किये. मधुरिमा का अर्थ है मधुर
होने की अवस्था या भाव. माधुर्य इसका एक और अर्थ है.
सौंदर्य के लिए भी कभी कभी इस शब्द का प्रयोग होता है.
सरल शब्दों में अगर कोई कहे- आप मीठी हैं, आप सुन्दर हैं.

भारत व्यास प्रगतिशील गीतकार थे और उन्होंने उर्दू शब्दों के
प्रयोग से परहेज़ नहीं किया. ‘इच्छा’ के लिए उन्होंने गीत की
एक पंक्ति में ‘अरमान’ शब्द प्रयोग किया है.



गीत के बोल:

आज मधुवातास डोले
मधुरिमा से प्राण भर लो
चाँद को चुपचाप निरखो
चाँदनी में स्नान कर लो
…………………………………………………..
Aaj madhuvatas dole-Stree 1961

Artists:

Read more...

Nov 20, 2009

हो ओ निर्दयी प्रीतम- स्त्री १९६१

प्रीतम और निर्दयी ? ऐसा कैसे हुआ ? वी. शांताराम की फ़िल्म में सब
कुछ संभव है। इस वाक्य का ग़लत अर्थ निकलने वाले बहुत निकल
आयेंगे क्यूंकि इसमें तारीफ़ भी है और कटाक्ष की संभावना भी छुपी है।

वी. शांताराम की फ़िल्में अपने मधुर संगीत और कुछ अजीब-ओ-गरीब
भाव भंगिमाओं के लिए जानी जाती हैं। इसमे अजीब सी भाव भंगिमाएं
नायिका की ही हुआ करती थी। फिलहाल ये गीत सुनिए फ़िल्म स्त्री से,
जिसको लता मंगेशकर ने गाया है और इसकी धुन बनाई है सी रामचंद्र ने ।
शुद्ध गीत है ये और इसके रचयिता हैं भरत व्यास। फ़िल्म वर्जन में कुछ
संगीत के टुकड़े ज्यादा हैं जो आपको इसके एल पी पर नहीं मिलेंगे। इस
गीत में अभिनेत्री मुमताज़ को पहचानिए । ये गीत परदे पर गा रही हैं
संध्या । क्लिष्ट भाषा से परिपूर्ण गीत आपको कम मिलेंगे फिल्मों में।
पंडित भारत व्यास और कवि प्रदीप ने हिंदी गीतों में भाषा को उच्च स्थान पर
बिठाये रखने के सराहनीय प्रयास किये। दूसरे गीतकारों के लिए मानदंड
स्थापित करने जैसा कार्य है ये।



गाने के बोल:

ये क्या तुम सब देख रही हो
अच्छा, ये ले

निर्दयी, पर निर्दयी कैसे लिखूं
अरे दोनों ही लिख डाल निर्दयी प्रीतम
सच

हो ओ, निर्दयी प्रीतम
हो ओ, निर्दयी प्रीतम

प्रणय जगा के, ह्रदय चुरा के
चुप हुए क्यूँ तुम

हो ओ, निर्दयी प्रीतम

ये चंदा शीतल कहलाता
फ़िर क्यूँ मेरे अंग जलाता

फूल सा कोमल बाण मदन का
शूल बन के तन में चुभ जाता
फूल सा कोमल बाण मदन का
शूल बन के तन में चुभ जाता

तुम निष्ठुर के विरह ताप में
आग बनी पूनम

हो ओ, निर्दयी प्रीतम
हो ओ , निर्दयी प्रीतम

तुम मधुबन के भ्रमर सयाने
तुम मधुबन के भ्रमर सयाने
बन की कली तेरा ह्रदय न जाने

गुंजन में क्या, मन में क्या था
प्रीत या छल था क्या पहचाने
गुंजन में क्या, मन में क्या था
प्रीत या छल था क्या पहचाने

चित के चोर कठोर ह्रदय से
क्यों मिले थे हम

हो ओ, निर्दयी प्रीतम
हो ओ, निर्दयी प्रीतम

प्रणय जगाती, ह्रदय चुराती
चुप हुए क्यूँ तुम

हो ओ, निर्दयी प्रीतम
हो ओ, निर्दयी प्रीतम

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP