Showing posts with label Tel malish boot polish. Show all posts
Showing posts with label Tel malish boot polish. Show all posts

Jul 22, 2020

एक आना बूट पॉलिश-तेल मालिश बूट पॉलिश १९६१

आज गायक मुकेश चंद्र माथुर का जन्मदिन है. इस
अवसर पर सुनेंगे एक गीत चित्रगुप्त के संगीत वाला.
गीतकार प्रेम धवन हैं और फिल्म का नाम रोचक है
तेल मालिश बूट पॉलिश.

परदे पर गीत शेख मुख्तार के ऊपर फिल्माया गया है.
यूनीक सोंग है जिसमें तेल मालिश और बूट पॉलिश
एक साथ की जा रही है. पुराने ज़माने का टू इन वन
ऑफर.




गीत के बोल:

तेल मालिश बूट पॉलिश
एक आना बूट पॉलिश
दो आना तेल मालिश
गाढ़े पसीने की ये अपनी कमाई है
ना तो किसी की चोरी
ना कोई सीना जोरी
हाथों से रोटी जो कमाई है तो खाई है
एक आना बूट पॉलिश
दो आना तेल मालिश
गाढ़े पसीने की ये अपनी कमाई है
एक आना बूट पॉलिश
दो आना तेल मालिश

बंगले में रहते नहीं रहते हैं चाल में
बंगले में रहते नहीं रहते हैं चाल में
खुश ही रहे हैं यारों रहें जिस हाल में
फ़ाके भी काटे पर मांगी नहीं पाई है

एक आना बूट पॉलिश
दो आना तेल मालिश
गाढ़े पसीने की ये अपनी कमाई है
एक आना बूट पॉलिश
दो आना तेल मालिश

धंधा है ना रेस का ना सट्टे का व्यापार है
धंधा है ना रेस का ना सट्टे का व्यापार है
माँगा कभी चन्दा है ना खाया ही उधार है
अपनी दूकान फुटपाथ पे लगाई है

एक आना बूट पॉलिश
दो आना तेल मालिश
गाढ़े पसीने की ये अपनी कमाई है
एक आना बूट पॉलिश
दो आना तेल मालिश
तेल मालिश बूट पॉलिश

लाखों की तमन्ना है न महलों का ख़याल है
लाखों की तमन्ना है न महलों का ख़याल है
सुबह शाम रोज़ी मिले इतना सवाल है
तो भी न जीने दे ये दुनिया दुहाई है

एक आना बूट पॉलिश
दो आना तेल मालिश
गाढ़े पसीने की ये अपनी कमाई है
एक आना बूट पॉलिश
दो आना तेल मालिश
गाढ़े पसीने की ये अपनी कमाई है
एक आना बूट पॉलिश
दो आना तेल मालिश
…………………………………………………..
Ek aana boot polish-Tel malish boot polish 1961

Artists: Sheikh Mukhtar, kids

Read more...

Dec 25, 2009

महलों में रहने वाली -तेल मालिश बूट पॉलिश- १९६१

नायक चंद्रशेखर अपने जीवन के उत्तरार्ध में ज्यादा पहचाने गए।
उनकी शुरूआती फ़िल्में श्वेत श्याम युग से है जिसमे उन्होंने
नायक की भूमिकाएं निभायीं। रंगीन युग में वे पुलिस इंस्पेक्टर
की भूमिकाओं में ज्यादा नज़र आये। इधर वे एक गीत गा रहे हैं
कुमकुम के साथ। फिल्म का नाम है तेल मालिश बूट पॉलिश।
फिल्म के अजीब से नाम पे ना जाएँ, इसमें बढ़िया गीत हैं जिनकी
धुनें बनाई हैं चित्रगुप्त ने। ये लता और तलत महमूद का गाया युगल
गीत है। इस फिल्म को आप चाहें जो दर्ज़ा दे सकते हैं बी ग्रेड या सी ग्रेड।
..........




गाने के बोल:

तलत : महलों में रहने वाली दिल है गरीब का
रख ले इसे या तोड़ दे
तलत : महलों में रहने वाली दिल है गरीब का
रख ले इसे या तोड़ दे
लता : हो ओ ओ तेरी रहूँगी सैंया चाहे तेरे प्यार में
मुझको ज़माना छोड़ दे
हो ओ ओ तेरी रहूँगी सैंया चाहे तेरे प्यार में
मुझको ज़माना छोड़ दे

तलत : तुमको न रोक लें ये रस्में जहान की
लता : तुम पे तो खेल देंगे हम बाज़ी जान की
तलत : तुमको न रोक लें ये रस्में जहान की
लता : तुम पे तो खेल देंगे हम बाज़ी जान की
हम बाज़ी जान की

तलत : हो ओ ओ ,चाँद सितारों वाली दिल है गरीब का
रख ले इसे या तोड़ दे
लता : हो ओ ओ तेरी रहूँगी सैंया चाहे तेरे प्यार में
मुझको ज़माना छोड़ दे

लता : नज़रों की आस है तू दिल का क़रार है
तलत : अपनी भी आरज़ू तो इक तेरा प्यार है
लता : नज़रों की आस है तू दिल का क़रार है
तलत : अपनी भी आरज़ू तो इक तेरा प्यार है
इक तेरा प्यार है

लता : हो ओ ओ कुछ न कहूँगी सैंया चाहे तेरे प्यार में
मुझको ज़माना छोड़ दे
तलत : हो ओ महलों में रहने वाली दिल है गरीब का
रख ले इसे या तोड़ दे

तलत : अँखियों में देख गोरी तेरी तस्वीर है
लता : अब तेरे हाथ सैंया मेरी तक़दीर है
तलत : अँखियों में देख गोरी तेरी तस्वीर है
लता : अब तेरे हाथ सैंया मेरी तक़दीर है
मेरी तक़दीर है

तलत : हो ओ ओ,दिल में समाने वाली दिल है गरीब का
रख ले इसे या तोड़ दे
लता : हो ओ ओ तेरी रहूँगी सैंया चाहे तेरे प्यार में
मुझको ज़माना छोड़ दे

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP