Showing posts with label The Train. Show all posts
Showing posts with label The Train. Show all posts

Aug 17, 2016

किसलिये मैंने प्यार किया-द ट्रेन १९७०

१९७० की सस्पेंस फिल्म द ट्रेन से एक गीत सुना जाए. इस
फिल्म से हमने आपको एक गीत सुनवाया था कुछ साल पहले
आज सुनते हैं एक और मधुर और हिट गीत इसी फिल्म से.

गीत लोकप्रिय गीत है. इसमें नायिका हीरो की फोटू ले के लहरा
के, झूम के गा रही है. फोटो से शुरू हुआ गीत एक गुलदस्ते पर
खत्म होता है.

आनंद बक्षी के बोल हैं और आर डी बर्मन का संगीत है. गायिका
का नाम आपको बताने की ज़रूरत नहीं है, आप पहचानते हैं.




गीत के बोल:

किसलिये मैंने प्यार किया
दिल को यूँ ही बेक़रार किया
शाम सवेरे तेरी राह देखी
रात दिन इंतज़ार किया
किसलिये मैंने प्यार किया
दिल को यूँ ही बेक़रार किया
शाम सवेरे तेरी राह देखी
रात दिन इंतज़ार किया


आँखों में मैंने काजल डाला
माथे पे बिंदिया लगाई
ऐसे में तू आ जाए तो
क्या हो  राम दुहाई
छुप के मुंह में अरमानों ने
ली कैसी अंगड़ाई
कोई देखे तो क्या समझे
हो जाए रुसवाई
मैंने क्यों सिंग़ार किया
दिल को यूँ बेक़रार किया
शाम सवेरे तेरी राह देखी
रात दिन इंतज़ार किया हो
किसलिये मैंने प्यार किया

आज वो दिन है जिसके लिये मैं
तड़पी बन के राधा
आज मेरे मन की बचैनी
बढ़ गई और ज़्यादा
प्यार में धोखा ना खा जाए
ये मन सीधा सादा
ऐसा न हो झूठा निकले
आज मिलन का वादा
मैंने क्यों ऐतबार किया
दिल को यूँ ही बेक़रार किया
शाम सवेरे तेरी राह देखी
रात दिन इंतज़ार किया हो
किसलिये मैंने प्यार किया
.........................................................................
Kisliye maine pyar kiya-The Train 1970

Artists: Nanda, Rajesh Khanna

Read more...

Jul 9, 2009

गुलाबी ऑंखें जो तेरी देखीं - दी ट्रेन १९७०

एक बात तो तय है कि अभिनेता राजेश खन्ना की गर्दन उनकी
टांगों से ज्यादा अच्छी तरह से हिला करती थी। इस गाने को
देख कर तो कमसे कम यही अनुमान लगाया जा सकता है।

रवि नगाइच द्वारा निर्देशित और रमेश बहल द्वारा निर्मित इस
फ़िल्म में संगीत है आर. डी. बर्मन का। राजेश खन्ना और नंदा
की जोड़ी कुछ फिल्मों में आई थी जिनमे इत्तेफाक , दी ट्रेन और
जोरू का गुलाम प्रमुख हैं। गाना लोकप्रिय गाना है अपने ज़माने
का।

ऐसा लगता है कि डांस डाईरेक्टर गाने की बीट्स से तादतम्य बिठाने
के लिए बार बार लोकेशन बदल रहा और पी टी एक्ससरसाइज़ जैसे
स्टेप्स डालने की कोशिश में है।



गाने के बोल:

ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला, ला ला ला

गुलाबी आँखें, जो तेरी देखी
शराबी यह दिल हो गया
संभालो मुझको, ओ मेरे यारों
संभलना मुश्किल हो गया

दिल में मेरे, ख्वाब तेरे
तस्वीरें जैसे हों दीवारों पे
तुझपे फ़िदा मैं क्यूं हुआ
आता है गुस्सा मुझे प्यार पे
मैं लुट गया, मान के दिल का कहा
मैं कहीं का न रहा
क्या कहूं मैं दिलरुबा
बुरा ये जादू तेरी आंखों का
यह मेरा कातिल हो गया

गुलाबी आँखें, जो तेरी देखी
शराबी यह दिल हो गया

मैंने सदा, चाहा ये ही
दामन बचा लूँ हसीनों से मैं
तेरी कसम, ख़्वाबों में भी
बचता फिरा नाज़नीनों से मैं
तौबा मगर, मिल गई तुझसे नज़र
मिल गया दर्द-ऐ-जिगर
सुन ज़रा ओ बेखबर
ज़रा सा हँस के, जो देखा तुने
मैं तेरा बिस्मिल हो गया

गुलाबी आँखें, जो तेरी देखी
शराबी यह दिल हो गया
संभालो मुझको ओ मेरे यारों
संभालना मुश्किल हो गया
...........................................................
Gulabi ankhen jo teri dekhi-The Train 1970

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP