Showing posts with label Vishwamitra Aadil. Show all posts
Showing posts with label Vishwamitra Aadil. Show all posts

Apr 17, 2017

दिल के गीत गायेंगे-अनजाना १९४८

एक अनजानी सी फिल्म से अनजाना से गीत सुनते
हैं. फिल्म का नाम ही अनजाना है. ये सन १९४८
की फिल्म है. भारत भूषण, शालिनी, नीलम कोठारी
जैसे कलाकारों वाली इस फिल्म का निर्माण किया
अलका पिक्चर्स नामक संस्था ने और इस फिल्म
का निर्देशन किया एस पोपट ने.

विश्वामित्र आदिल के बोल हैं और डी सी दत्त का
संगीत. गायक स्वर है गीता दत्त का.



गीत के बोल:

दिल के गीत गायेंगे मिल के गीत गायेंगे
आ जा दिल मिलायेंगे मिल के गीत गायेंगे
दिल के गीत गायेंगे

प्रीत लगाई है जब तूने
आ जा प्रीत निभाएं बालमा आ जा प्रीत निभाएं
प्रीत लगाई है जब तूने
आ जा प्रीत निभाएं बालमा आ जा प्रीत निभाएं
तू वीणा बन गीत बनूँ मैं दोनों घुलमिल जाएँ
बेदर्दी आ जा
आ जा दिल मिलायेंगे मिल के गीत गायेंगे
दिल के गीत गायेंगे

तेरा जीवन मेरा जीवन मैं तेरी तू मेरा
तेरा जीवन मेरा जीवन मैं तेरी तू मेरा
दो दिन का है मेला फिर तो उठ जायेगा डेरा
बेदर्दी आ जा
आ जा दिल मिलायेंगे मिल के गीत गायेंगे
दिल के गीत गायेंगे

झिलमिल चमकें आस के तारे
बिरहा रैन डराए बालमा बिरहा रैन डराए
झिलमिल चमकें आस के तारे
बिरहा रैन डराए बालमा बिरहा रैन डराए
याद तेरी एक जहरी नागन बन कर डसती जाए
हाय रे हाय बेदर्दी आ जा
आ जा दिल मिलायेंगे मिल के गीत गायेंगे
दिल के गीत गायेंगे

लाने पर मजबूर हूँ मैं तू जाने पर मजबूर
लाने पर मजबूर हूँ मैं तू जाने पर मजबूर
मैं तो तुझसे दूर नहीं हूँ तू क्यूँ मुझसे दूर
बेदर्दी आ जा
आ जा दिल मिलायेंगे मिल के गीत गायेंगे
दिल के गीत गायेंगे
...................................................
Dil ke geet gayenge-Anjana 1948

Read more...

Nov 9, 2016

आ भी जा बेवफा-रात के राही १९५९

बिपिन बाबुल के संगीत निर्देशन वाला एक गीत आपको सुनवाया
था हमें कुछ समय पहले. आज सुनते हैं शम्मी कपूर की फिल्म से
एक गीत जिसमें उनकी नायिका हैं जबीन जलील.

शम्मी कपूर, राजेंद्र कुमार और उनके बाद की पीढ़ी से अनिल कपूर
ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने कैरियर में ढेर सारी अभिनेत्रियों के
साथ काम किया है. फ्लेग्ज़ीबिलिटी एक कॉमन फैक्टर है इन सब
में और आप पाएंगे इन्होने अपने कैरियर में बड़े मुकाम हासिल
किये. ये मेरा अनुमान है और इस विषय पर हम चर्चा कर सकते
हैं जो यहाँ शून्य के बराबर होती है, खैर छोडिये, गीत सुनते हैं.

गीत विश्वामित्र आदिल का लिखा, आशा भोंसले का गाया हुआ है.
परंपरागत आवाजों से शुरू होता गीत विलायती खुशबू ले आता
है धीरे से. आपने ऐसे गीत अक्सर क्लबों में फिल्माए हुए देखे
होंगे. ये चेंज के लिए समुन्दर किनारे फिल्माया गया है. गीत
में मर्दाना आवाज़ आगा सरवर की है.



गीत के बोल:

रात की तन्हाई प्यार की अंगडाई
ओ सनम कैसे कहूँ दिल मेरा है जवान

आ भी जा बेवफा दिल की राहों में आ
अपने ही ख्वाब की ढलती छाँव में आ
आ भी जा बेवफा दिल की राहों में आ
अपने ही ख्वाब की ढलती छाँव में आ

झुकती नज़रें उठते फितने
अब छुपेंगे अरमान कितने
झुकती नज़रें उठते फितने
अब छुपेंगे अरमान कितने
हो हो हो हो हो हो
आ भी जा बेवफा दिल की राहों में आ
अपने ही ख्वाब की ढलती छाँव में आ

बहकी जुल्फें महकी रातें
ला ला ला ला ला ला ला
देख ही भी कह दे बातें
बहकी जुल्फें महकी रातें
देख ही भी कह दे बातें
आ हा हा हा हा हा हा
आ भी जा बेवफा दिल की राहों में आ
अपने ही ख्वाब की ढलती छाँव में आ

जाम-ऐ-उल्फत पीना होगा
मर के हमपे जीना होगा
जाम-ऐ-उल्फत पीना होगा
मर के हमपे जीना होगा
आ भी जा बेवफा दिल की राहों में आ
अपने ही ख्वाब की ढलती छाँव में आ
................................................................
Aa bhi ja bewafa-Raat ke raahi 1959

Artists; Shammi Kapoor, Jabeen Jalil

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP