Showing posts with label Yes Boss. Show all posts
Showing posts with label Yes Boss. Show all posts

Apr 14, 2016

एक दिन आप यूँ-यस बॉस १९९७

८० के दशक के अंत तक फीलगुड सिनेमा ने अपने पैर
पसारने शुरू कर दिए थे. इस दौर में कई हास्य फिल्मों
का निर्माण भी हुआ. यस बॉस एक हास्य फिल्म कही जा
सकती है. दो महत्वाकांक्षी युवाओं पर बनी कहानी हास्य
से भरपूर है. मिर्ज़ा बंधु जो फिल्मों के लम्बे नाम रखने
के लिए विख्यात हैं उन्होंने इस फिल्म का नाम छोटा ही
रखा ये आश्चर्य का विषय है. कोई वजह अवश्य ही होगी.

संगीतकार जतिन ललित की उर्वराशक्ति कायम है इस फिल्म
तक और फिल्म के सभी गीत श्रवणीय हैं. ९० के दशक के
अंत तक जतिन ललित थके से सुनाई देने लगे. तेज़ी से
बदलते दौर में केवल वे ही नहीं अन्य संगीतकार के साथ
भी कुछ ऐसा ही हुआ. इन सबके बीच अन्नू मलिक ही ऐसे
संगीतकार रहे जिन्होंने बीच बीच में धमाके कर के हिट
संगीत दिया और नयी पीढ़ी के संगीतकारों को चकित किया. 

प्रस्तुत गीत भी जावेद अख्तर का लिखा हुआ है जिसे गाया
है अभिजीत और अलका याग्निक ने.



गीत के बोल:

एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे
फूल ही फूल राहों में खिल जाएंगे
मैंने सोचा न था
एक दिन ज़िंदगी इतनी होगी हसीं
झूमेगा आसमां, गाएगी ये ज़मीं
मैंने सोचा न था

दिल की डाली में कलियां खिलने लगीं
जब निगाहें निगाहों से मिलनें लगीं
एक दिन इस तरह होश खो जाएंगे
पास आएंगे मदहोश हो जाएंगे
मैंने सोचा न था
एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे
फूल ही फूल राहों में खिल जाएंगे
मैंने सोचा न था

जगमगाती सुबह जगमगाती रात है
रात है या सितारों की बारात है
एक दिन दिल की राहों में अपने लिए
जल उठेंगे मोहब्बत के इतने दीये
मैंने सोचा न था
एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे
फूल ही फूल राहों में खिल जाएंगे
मैंने सोचा न था
……………………………………………………………………….
Ek din aap yun-Yes Boss 1997

Artists: Shahrukh Khan, Juhi Chawla

Read more...

Mar 23, 2016

सुनिए तो-यस बॉस १९९७

सन १९९७ की म्यूजिकल हिट फिल्म है यस बॉस. इसके
तीन गीत आप सुन चुके हैं पहले. जावेद अख्तर के लिखे
गीत और जतिन ललित के संगीत से सजी फिल्म का चौथा
गीत सुना जाए जो एक पार्टी में गाया जा रहा है. फिल्म
को आप सम्पूर्ण नहीं तो ९० प्रतिशत मनोरंजन कह सकते
हैं. पैसे वसूल फिल्म है ये. हास्य फिल्मों में इसे गिना जाता
है.

शाहरुख खान और जूही चावला की जोड़ी कुछ समय के लिए
हिट मानी जाती थी. ये उसी दौर की फिल्म है. बॉलीवुड की
प्रमुख हीरोइनों में गिनी जाने वाली जूही चावला आजकल किसी
किसी फिल्म में चरित्र किरदार निभाती नज़र आती हैं. उसके
अलावा वे अपने घर संसार में व्यस्त हैं.





गीत के बोल:


सुनिए तो रुकिए तो
क्यूँ हैं खफा अरे कहिये तो
ऐसी क्या जल्दी जाने की
दीवाना हूँ मैं सुनिए दीवाने की

सुनिए तो रुकिए तो
क्यूँ हैं खफा अरे कहिये तो
ऐसी क्या जल्दी जाने की
दीवाना हूँ मैं सुनिए दीवाने की

ये शाम का दिलकश मंज़र ये साहिल और समुन्दर
कहते हैं आप ना जाएँ हम प्यार का करम फरमाएं
ये शाम का दिलकश मंज़र ये साहिल और समुन्दर
कहते हैं आप ना जाएँ हम प्यार का करम फरमाएं

सुनिए तो
कहती हैं बलखाती लहरें
आप ज़रा कुछ देर तो ठहरें

सुनिए तो रुकिए तो
क्यूँ हैं खफा अरे कहिये तो
ऐसी क्या जल्दी जाने की

दीवाना हूँ मैं सुनिए दीवाने की

इठलाती शोल्झ हवाएं भीगी रंगीन फिजाएं
जो आपको देखे जाए तो सीखे और अदाएं
इठलाती शोल्झ हवाएं भीगी रंगीन फिजाएं
जो आपको देखे जाए तो सीखे और अदाएं

सुनिए तो
ये जुल्फें जो देखें बादल
सारे बरस बरसें वो बादल

हे सुनिए तो रुकिए तो
क्यूँ हैं खफा अरे कहिये तो
ऐसी क्या जल्दी जाने की
दीवाना हूँ मैं सुनिए दीवाने की

हे सुनिए तो रुकिए तो
हाँ क्यूँ हैं खफा अरे कहिये तो
ऐसी क्या जल्दी जाने की
दीवाना हूँ मैं सुनिए दीवाने की
....................................................................
Suniye to-Yes Boss 1997

Read more...

Mar 21, 2016

मैं कोई ऐसा गीत गाऊं-यस बॉस १९९७

सन १९९७  की फिल्म यस बॉस से एक और लोकप्रिय गीत
सुनते हैं आज. कुमार सानू के युग में अभिजीत ने भी अपना
एल अलग स्थान बना लिया था हिंदी फिल्म संगीत के क्षेत्र
में.

फिल्म-यस बॉस
वर्ष-१९९७
बोल- जावेद अख्तर
संगीत- जतिन ललित
गायक-अभिजीत, अलका याग्निक



गीत के बोल:

मैं कोई ऐसा गीत गाऊँ
कि आरजू जगाऊँ
अगर तुम कहो
तुमको बुलाऊँ
कि पलके बिछाऊँ
कदम तुम जहाँ जहाँ रखो
ज़मीं को आसमां बनाऊँ
सितारोँ से सजाऊँ
अगर तुम कहो

मैं तितलियों के पीछे भागूं
मैं जुगनूओं के पीछे जाऊँ
ये रंग हैं वो रोशनी हैं
तुम्हारे पास दोनों लाऊँ
जितनी खुश्बूएं बाग में मिले
मैं लाऊँ  वहां पे  के तुम हो जहाँ
जहाँ पे एक पल भी ठहरूं
मैं गुलसितां बनाऊँ
अगर तुम कहो

अगर कहो तो मैं सुनाऊँ
तुम्हें हंसी कहानियाँ
सुनोगे क्या मेरी जुबानी
तुम एक परी की दास्ताँ
या मैं करूँ  तुम से बयाँ
कि राजा  से रानी मिली थी कहाँ
कहानियों के नगर में
तुम्हें ले के जाऊँ
अगर तुम कहो
…………………………………………………………………………………..
Main koi aisa geet gaaon-Yes Boss 1997

Read more...

Jun 21, 2011

चूड़ी बजी है-यस बॉस १९९७

अज़ीज़ मिर्ज़ा निर्देशित फिल्म यस बॉस के गीत कर्णप्रिय हैं और नई
पीढ़ी द्वारा बेहद पसदं किये गये। कुछ पुरानी और अर्ध-पुरानी पीढ़ी के
लोग भी सुनते मिले मुझे इस फिल्म के गीत। ये एक युगल गीत है
जो शाहरुख़ खान और जूही चावला पर फिल्माया गया है। जावेद अख्तर
के बोलों को सुरों में पिरोया है जतिन ललित ने। गीत गा रहे हैं गायक
उदित नारायण और गायिका अलका याग्निक ।

प्रकृति के सौंदर्य के अलावा प्रेमालाप के दृश्यों से भरपूर ये गीत देखने
लायक है। एक ही चीज़ आपको अटपटी लग सकती है वो है शाहरुख़
खान द्वारा पहना गया एक्स्ट्रा लार्ज साइज़ का पीले रंग का कोट पैंट ।



गीत के बोल:

चूड़ी कुछ कहे
कंगना क्यों बजा
क्या पता क्या हुआ

चूड़ी बजी है कहीं दूर छन छन छन छन
कंगना बजा है कहीं दूर खन खन खन खन
हो, चूड़ी बजी है कहीं दूर छन छन छन छन
कंगना बजा है कहीं दूर खन खन खन खन
ये तेरा कजरा, ये तेरा गजरा
लुटा दूं आज इस पे तन मन धन

चूड़ी बजी है कहीं दूर छन छन छन छन
कंगना बजा है कहीं दूर खन खन खन खन

गिन गिन तारे रात गुज़ारूं
दिन दिन भर मैं तुझे पुकारूँ
संवरे ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ
गिन गिन तारे रात गुज़ारूं
दिन दिन भर मैं तुझे पुकारूँ
गूंजती है पवन जैसे सन सन सन सन सन

हो ओ ओ,चूड़ी बजी है कहीं दूर छन छन छन छन
कंगना बजा है कहीं दूर खन खन खन खन

खिलते खिलते गुल खिलते हैं
मिलते मिलते दिल मिलते हैं
गोरिये ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ ऐ
खिलते खिलते गुल खिलते हैं
मिलते मिलते दिल मिलते हैं
दिल मिलें तो बजे साज झन झन झन झन झन

हाँ,
चूड़ी बजी है
कंगना बजा है

ओ ओ चूड़ी बजी है कहीं दूर छन छन छन छन
कंगना बजा है कहीं दूर खन खन खन खन
ये तेरा कजरा, ये तेरा गजरा
लुटा दूं आज इस पे तन मन धन
लुटा दूं आज इस पे तन मन धन
.........................................C
Choodi baji hai-Yes boss 1997

Read more...

Jun 14, 2011

चाँद तारे तोड़ लाऊँ-यस बॉस १९९७

शाहरुख़ खान जब ९० के दशक में फिल्मों में आये
तो जल्दी ही नई पीढ़ी के प्रतिनिधि बन गये। चाँद तारे
तोड़ लाने वाली बात तो सदियों पुरानी है मगर गीत
में कुछ और भी है। जो भी चाहूं वो मैं पाऊँ -के ज़रिये
शायद वे अपने आने वाले सुनहरे भविष्य की तरफ
इशारा कर रहे हैं। गीत लगता है मानो उनके लिए ही
बनाया गया हो। उन्होंने सफलता का एक नया
इतिहास जो रचा बाद में।

किसी सार्वजनिक जगह पर बैठ के प्यानो बजाने का काम
केवल फिल्मों में ही संभव है। गीत कर्णप्रिय है और इसे गा
रहे हैं अभिजीत जिन्होंने किशोर कुमार के गीतों के कवर
वर्जन गा गा कर अपने कैरियर की शुरुआत की थी।



गीत के बोल:

जो भी चाहूं वो मैं पाऊँ
ज़िन्दगी में जीत जाऊं

चाँद तारे तोड़ लाऊँ
सारी दुनिया पर मैं छाऊँ
बस इतना सा ख्वाब है
बस इतना सा ख्वाब है

चाँद तारे तोड़ लाऊँ
सारी दुनिया पर मैं छाऊँ
बस इतना सा ख्वाब है
बस इतना सा ख्वाब है

यार तू भी सुन ज़रा
आरजू मेरी है क्या
मैं क्या बन जाना चाहता हूँ
मैं कहाँ ख़राब हूँ
मैं तो लाजवाब हूँ
मैं ये मनवाना चाहता हूँ
मान जा ऐ खुदा
इतनी सी है दुआ
मैं बन जाऊं सबसे बड़ा
मैं बन जाऊं सबसे बड़ा

मेरे पीछे, मेरे आगे
हाथ जोड़े दुनिया भागे
बस इतना सा ख्वाब है
बस इतना सा ख्वाब है

शान से रहूँ सदा
मुझपे लोग हों फ़िदा
हसीनाएं भी दिल हों खोती
दिल का ये कमल खिले
सोने का महल मिले
बरसने लगे हीरे मोती
मान जा ऐ खुदा
इतनी सी है दुआ
मैं ज्यादा नहीं मांगता
मैं ज्यादा नहीं मांगता

सारी दौलत सारी ताकत
सारी दुनिया पर हुकूमत
बस इतना सा ख्वाब है
बस इतना सा ख्वाब है
बस इतना सा ख्वाब है
...........................................
Chand taare tod laoon-Yes Boss 1997

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP