नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना-सज्जो रानी १९७५
वे हैं-नकबजनी और नथनिया. नकबजनी से सामान्य
अर्थ ये निकलता है नाक से बजने वाली कोई चीज़
या नाक से बजने वाली कोई कला. हिंदी अख़बारों को
पढ़ कर इसका असल अर्थ मालूम हुआ. नकबजनी चोरी
और ठगी से जोड़ कर देखी जाने वाली कोई चीज़ है.
उसी दरमियान १९७५ में एक फिल्म आई-सज्जो रानी .
इसमें एक गीत है-नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
फिल्मों में ऐसे प्रयोग समय समय पर होते रहे हैं जब कोई
सेमी-क्लासिकल का टुकड़ा अन्य गीतों के साथ प्रस्तुत किया
गया हो. कभी कभी तो कथानक की मांग न होते हुए भी ऐसे
गीत फिल्म में डाले जाते हैं-एक अच्छा उदाहरण है फिल्म
बैंडिट क्वीन जिसमें नुसरत फ़तेह अली खान की आवाज़ में
गाये हुए कई मधुर गीत शामिल किये गए हैं. इन्हें सुन कर
हम आसानी से कह सकते हैं-लीक से हट कर बने हुए फ़िल्मी
गीत.
आइये सुनते हैं फिल्म-सज्जो रानी से वही गीत शोभा गुर्टू का
गाया हुआ जिसका जिक्र ऊपर किया है. गीत लिखा है शायर
जां निसार अख्तर ने और धुन बनायीं है सपन जगमोहन ने.
गीत में नृत्य करने वाली अभिनेत्री है-जयश्री टी. टोपी पहने
युवक हैं-सत्येन कप्पू
गीत के बोल:
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
जब मैं हो गई जब मैं हो गई
जब मैं हो गई चौदह बरस की
जब मैं हो गई चौदह बरस की
लोगों ने पीछा मोरा कीना
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
जब मैं हो गई
जब मैं हो गई पंद्रह बरस की
जब मैं हो गई पंद्रह
जब मैं हो गई पंद्रह बरस की
जब मैं हो गई पंद्रह बरस की
सर से दुपट्टा मोरा छीना
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
जब मैं हो गई जब मैं हो गई
जब मैं हो गई जब मैं हो गई
जब मैं हो गई सोलह बरस की
जब मैं हो गई सोलह बरस की
गोदी में मोहे भर लीना
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
नथनिया ने हाय राम नथनिया ने
नथनिया ने हाय राम नथनिया ने
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
नथनिया ने हाय राम बड़ा दुःख दीना
……………………………………………………………..
Nathaniya ne haye Ram-Sajjo Rani 1975

0 comments:
Post a Comment