कांची रे कांची रे-हरे रामा हरे कृष्णा १९७१
कहाँ नहीं जा सकता. उदाहरण के लिए किशोर साहू फिल्म
गाईड में नायिका के पति बने थे, नायिका थीं वहीदा. नायक
देव आनंद एक गाईड है जो नायिका को उसके मुकाम तक
पहुंचाने में उसकी मदद करता है. वही किशोर साहू ७० के
दशक में बनी हरे रामा हरे कृष्ण में नायक देव आनंद के
बाप के रोल में नज़र आये. फिल्म कभी कभी में राखी ने
नायिका का किरदार निभाया नायक अमिताभ के साथ वही
राखी सन १९८३ की फिल्म शक्ति में अमिताभ की माँ के रोल
में नज़र आयीं और उसके बाद उन्हें माँ के रोल ही मिलने
लगे.
फिल्म जोश(२०००) में ऐश्वर्य राय ने शाहरुख खान की बहन
का किरदार निभाया था. सन २००० में ही आई मोहब्बतें में
वे शाहरुख की नायिका बन गईं. ये सब केवल रील लाइफ में
संभव है.
आपको सुनवा रहे हैं फिल्म से एक लोकप्रिय युगल गीत जिसे
लता और किशोर ने गाया है.
गीत के बोल:
कांची रे कांची रे प्रीत मेरी साची
रुक जा ना जा दिल तोड़ के
तेरे हाथों में हैं मेरी डोरी जैसे
कच्चे धागे से मैं बंधा आया ऐसे
मुश्किल हैं जीना दे दे ओ हसीना
वापस मेरा दिल मोड़ के
कांची रे कांची रे प्रीत मेरी साची
रुक जा ना जा दिल तोड़ के
जूठा हैं ये गुस्सा तेरा सच्चा नहीं
सच्चे प्रेमी को तडपाना अच्छा नहीं
वापस ना आऊँगा मैं जो चला जाऊंगा
ये तेरी गलियाँ छोड़ के
कांचा रे कांचा रे प्यार मेरी सांचा
रुक जा ना जा दिल तोड़ के
रंग तेरे में ये तन रंग लिया
तन क्या हैं मैंने मन रंग लिया
बस चुप ही रहना अब फिर ना कहना
रुक जा ना जा दिल तोड़ के
कांचा रे कांचा रे प्यार मेरी साचा
रुक जा ना जा दिल तोड़ के
.......................................................................
Kanchi re kanchi re-Hare Rama Hare Krishna 1971
Artists-Dev Anand, Mumtaz

0 comments:
Post a Comment