Showing posts with label Hare Rama Hare Krishna. Show all posts
Showing posts with label Hare Rama Hare Krishna. Show all posts

Jul 6, 2017

फूलों का तारों का १-हरे रामा हरे कृष्णा १९७१

वर्ज़न सोंग्स में अगला गीत सुनते हैं जो दरअसल एक
भाई बहन गीत है. हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म के लिए
इसे लता मंगेशकर ने गाया है और गीत में थोड़ी सी
मिलावट एक और आवाज़ की है जो इस गीत के अंत में
प्रकट होती है. ये आवाज़ स्वयं संगीतकार की है.

फिल्म की हीरोईन चश्मा लगाये या ना लगाये वो सुन्दर ही
होगी. ये बात हमें इस फिल्म के मार्फ़त पता चली.




गीत के बोल:

फूलों का  तारों का  सबका कहना है
एक हजारों में मेरी बहना है
सारी उमर  हमें संग रहना है
फूलों का  तारों का  सबका कहना है
एक हजारों में मेरी बहना है
सारी उमर  हमें संग रहना है

ये न जाना दुनिया ने  तू है क्यों उदास
तेरी प्यासी आँखों में  प्यार की है प्यास
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला 
आ मेरे पास आ  कह जो कहना है
एक हजारों में मेरी बहना है
सारी उमर  हमें संग रहना है

फूलों का  तारों का  सबका कहना है

भोली-भाली जापानी गुड़िया जैसी तू
प्यारी-प्यारी जादू की पुड़िया जैसी तू
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
भोली-भाली जापानी गुड़िया जैसी तू
प्यारी-प्यारी जादू की पुड़िया जैसी तू
डैडी का  मम्मी का  सबका कहना है
सारी उमर  हमें संग रहना है

फूलों का  तारों का  सबका कहना है
……………………………………………………………
Phoolon ka taaron ka-Hare Rama Hare Krishna 1971

Artists: Two kids, Kishore Sahu

Read more...

May 25, 2017

दम मारो दम-हरे रामा हरे कृष्णा १९७१

देव आनंद भी एक प्रयोगधर्मी फिल्मकार कहलाते हैं. उन्हें
जनता सदाबहार आनंद के नाम से भी जानती है. सन १९७१
में उन्होंने एक फिल्म बनाई जो युवा वर्ग को काफी पसंद
आई. धार्मिक से लगने वाले नाम वाली फिल्म में धर्मप्रेमी
बंधुओं के लिए बस एक ही गीत है.

आज इस फिल्म का सबसे ज्यादा चर्चित गीत सुनते हैं जो
इसका शीर्षक गीत भी है. फिल्म के नाम के बहाने भगवान
का नाम याद आता है.



गीत के बोल:

दम मारो दम
मिट जाए ग़म
बोलो सुबह शाम
हरे कृष्णा हरे राम

दुनिया ने हमको दिया क्या
दुनिया से हमने लिया क्या
हम सब की परवाह करें क्यूँ
सबने हमारा किया क्या
दम मारो दम
मिट जाए ग़म
बोलो सुबह शाम
हरे कृष्णा हरे राम

चाहे जियेंगे मरेंगे
हम ना किसी से डरेंगे
हमको ना रोके ज़माना
जो चाहेंगे हम करेंगे
दम मारो दम
मिट जाए ग़म
बोलो सुबह शाम
हरे कृष्णा हरे राम
………………………………………………………
Dam maro dam-Hare Rama Hare Krishna 1971

Artist: Zeenat Aman

Read more...

Apr 28, 2017

कांची रे कांची रे-हरे रामा हरे कृष्णा १९७१

किसी किसी फिल्म के कथानक को देख के लगता है नायक
दूसरे देश में केवल लड़की पटाने गया है. इस मुद्दे के अलावा
भी उसके पास कई मुद्दे हो सकते हैं.

सुनते हैं देव आनंद और मुमताज़ पर फिल्माया गया एक गीत.
किशोर और लाता के गाये युगल गीत को लिखा है कविवर
आनंद बक्षी ने और संगीत तैयार किया है आर डी बर्मन ने.



गीत के बोल:

कांची रे कांची रे प्रीत मेरी साँची
रुक जा  न जा दिल तोड़ के

तेरे हाथों में है मेरी डोरी जैसी
कच्चे धागे से मैं बंधा आया ऐसे
मुश्किल है जीना  दे दे ओ हसीना
वापस मेरा दिल मोड़ के

कांची रे कांची रे प्रीत मेरी साँची
रुक जा  न जा दिल तोड़ के

झूठा है ये गुस्सा तेरा  सच्चा नहीं
सच्चे प्रेमी को तड़पाना अच्छा नहीं
वापस न आऊंगा  मैं जो चल जाऊंगा
ये तेरी गालियाँ छोड़ के
कांचा रे कांचा रे प्यार मेरा सांचा
रुक जा न जा दिल तोड़ के

रंग तेरे में ये तन रंग लिया
तन क्या है मैंने मन रंग लिया
बस चुप ही रहना  अब फ़िर ना कहना
रुक जा  न जा दिल तोड़ के
कांचा रे कांचा रे प्यार मेरा सांचा
रुक जा न जा दिल तोड़ के
...........................................................
Kanchi re kanchi re-Hare Rama Hare Krishna 1971

Artists: Dev Anand, Mumtaz

Read more...

Jun 8, 2016

कांची रे कांची रे-हरे रामा हरे कृष्णा १९७१

फिल्मों में कौन सा रिश्ता कब दूसरे रिश्ते में तब्दील हो जाए
कहाँ नहीं जा सकता. उदाहरण के लिए  किशोर साहू फिल्म
गाईड में नायिका के पति बने थे, नायिका थीं वहीदा. नायक
देव आनंद एक गाईड है जो नायिका को उसके मुकाम तक
पहुंचाने में उसकी मदद करता है. वही किशोर साहू ७० के
दशक में बनी हरे रामा हरे कृष्ण में नायक देव आनंद के
बाप के रोल में नज़र आये. फिल्म कभी कभी में राखी ने
नायिका का किरदार निभाया नायक अमिताभ के साथ वही
राखी सन १९८३ की फिल्म शक्ति में अमिताभ की माँ के रोल
में नज़र आयीं और उसके बाद उन्हें माँ के रोल ही मिलने
लगे.

फिल्म जोश(२०००) में ऐश्वर्य राय ने शाहरुख खान की बहन
का किरदार निभाया था. सन २००० में ही आई मोहब्बतें में
वे शाहरुख की नायिका बन गईं. ये सब केवल रील लाइफ में
संभव है.

आपको सुनवा रहे हैं फिल्म से एक लोकप्रिय युगल गीत जिसे
लता और किशोर ने गाया है.




गीत के बोल:

कांची रे  कांची रे   प्रीत मेरी साची 
रुक जा  ना जा  दिल तोड़ के

तेरे हाथों में हैं मेरी डोरी जैसे
 कच्चे धागे से मैं बंधा  आया ऐसे
मुश्किल हैं जीना  दे दे ओ हसीना 
वापस मेरा दिल मोड़ के
कांची रे  कांची रे  प्रीत मेरी साची 
रुक जा  ना जा  दिल तोड़ के

जूठा हैं ये गुस्सा तेरा सच्चा नहीं 
सच्चे प्रेमी को तडपाना अच्छा नहीं
वापस ना आऊँगा  मैं जो चला जाऊंगा 
ये तेरी गलियाँ छोड़ के
कांचा रे  कांचा रे  प्यार मेरी सांचा 
रुक जा  ना जा  दिल तोड़ के

रंग तेरे में ये तन रंग लिया 
तन क्या हैं मैंने मन रंग लिया
बस चुप ही रहना  अब फिर ना कहना 
रुक जा ना जा दिल तोड़ के
कांचा रे  कांचा रे  प्यार मेरी साचा 
रुक जा  ना जा  दिल तोड़ के
.......................................................................
Kanchi re kanchi re-Hare Rama Hare Krishna 1971


Artists-Dev Anand, Mumtaz

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP