Showing posts with label Romantic Songs. Show all posts
Showing posts with label Romantic Songs. Show all posts

Dec 28, 2016

मौसम की तरह तुम भी-जानवर १९९९

कई फिल्मों के नाम ऐसे होते हैं कि फिल्म में या उसके गीतों
में उसे ढूँढना पढता है. आज आपको सुनवाते हैं सन १९९९ की
फिल्म जानवर से एक गीत जो काफी लोकप्रिय हुआ था अपने
समय में और कई साल तक हमने इसे सुना.

अलका याग्निक और मनहर उधास का गाया युगल गीत है ये.
आपको गर याद हो सन १९८३ की फिल्म हीरो का युगल गीत
मनहर उधास और अनुराधा पौडवाल की आवाज़ में. उस गीत
से इसे कम्पेयर कीजिये तो आपको लगेगा मनहर उधास पर
उम्र का ज्यादा असर नहीं हुआ है.

गीत के रचयिता हैं समीर और संगीतकार आनंद मिलिंद जो
१९९०-२००० के बीच ताबड़ तोड़ ढेर सारी फिल्मों में संगीत देने
के बाद धीरे धीरे हिंदी फिल्म जगत से दूर होना शुरू हो गए.



गीत के बोल:

दुनिया की तरह रस्मों की तरह
वादों की तरह कसमों की तरह
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
दुनिया बदलती है मौसम बदलते हैं
लेकिन मेरे दिल को बदल नहीं पाओगे

मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे

आसमानों के आगे तुमने वादा किया है
दिल के बदले में मैने प्यार तुमको दिया है
धरती की अम्बर की कसम
मुझको है तेरे सर की कसम
नज़रें बदलती हैं सपने बदलते हैं
लेकिन मेरी धड़कन को तुम धड़काओगे

मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे

मेरी पहली तमन्ना आखरी प्यार हो तुम
रूह में बस गए हो मेरे दिलदार हो तुम
ऐसे ही तुम्हें चाहूंगा मैं
तुम्हें दुल्हन भी बनाऊंगा मैं
सहरे बदलते हैं खुश्बू बदलती है
पल पल मेरी साँसों को तुम महकाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे

तुमने धोखा दिया तो कुछ भी कर जाऊंगी मैं
तुम जुदा जो हुए तो देखो मर जाऊंगी मैं
मेरी मंज़िल तेरी राहों में है
मेरी जन्नत तेरी बाहों में है
राही बदलते हैं रस्ते बदलते हैं
मैं दौड़ के आऊँगा जो मुझको बुलाओगे

मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे
बदल तो न जाओगे
बदल तो न जाओगे
…………………………………………
Mausam ki tarah tum bhi-Jaanwar 1999

Artists: Akshay Kumar, Karishma Kapoor

Read more...

Dec 21, 2016

इन हवाओं पे किसी ने लिख दी-दिल क्या करे १९९९

भंग कभी पूरे कुवें में पड़ी दिखे भी तो कुछ हिस्सा ऐसा होता
है जो उसके असर से बचा रहता है. ये एक आशावादी वक्तव्य
है. आज जो गीत हम आपको सुनवा रहे हैं वो भी आशाओं से
भरा हुआ है.

आज सुनते हैं जतिन ललित द्वारा रचित सबसे कर्णप्रिय गीतों
में से एक फिल्म दिल क्या करे से जिसे अनुराधा पौडवाल संग
उदित नारायण ने गाया है. आनंद बक्षी के बोल हैं और ये समय
के साथ टेस्ट हो चुका है आनंद बक्षी ने आम जन को आनंदित
करने वाले गीत सबसे ज्यादा लिखे हैं. गीत की रिपीट वैल्यू
प्युरिटंस के हिसाब से कम हो सकती है मगर गीत का मेलोडी
कंटेंट बेहतर है.

महिमा चौधरी को इस गीत में तरह तरह की भावनाएं व्यक्त
करने का मौका मिला है. अनुराधा पौडवाल इस गीत में अलका
याग्निक वाले अंदाज़ में गा रही हैं और शायद उनसे बेहतर!!




गीत के बोल:

ला ला ला ला ला ला ला
इन हवाओं पे किसी ने लिख दी
दो दिलों की कहानी
इन हवाओं पे किसी ने लिख दी
दो दिलों की कहानी
इन हवाओं पे किसी ने लिख दी
दो दिलों की कहानी
उसमें दो नाम लिखे हैं
एक तेरा है एक मेरा
उसमें दो नाम लिखे हैं
एक तेरा है एक मेरा

इन हवाओं पे किसी ने लिख दी
दो दिलों की कहानी
इन हवाओं पे किसी ने लिख दी
दो दिलों की कहानी
उसमें दो नाम लिखे हैं
एक तेरा है एक मेरा
उसमें दो नाम लिखे हैं
एक तेरा है एक मेरा

आ गये हम कहाँ
पागल सा ये समां
पागल बनाने लगा
हो ओ देखो
कैसी ये खुशबू है
कैसा ये जादू है
जादू सा छाने लगा
हो ओ देखो ये हुआ है
यहाँ पे पहली बार
दो दिल जो मिल के धडके हैं
एक तेरा है एक मेरा
दो दिल जो मिल के धडके हैं
एक तेरा है एक मेरा

जागे हैं सोये हैं
हम कहाँ खोये हैं
कुछ याद आता नहीं
हो ओ  देखो
तेरे नाम के बिना
तेरी याद के सिवा
कुछ याद आता नहीं
हो ओ देखो
तेरे नाम के सिवा
तेरी याद के सिवा
कुछ याद आता नहीं
हो ओ देखो
हमारे तुम्हारे प्यार के
दो सपने सच हो रहे हैं
एक तेरा है एक मेरा
दो सपने सच हो रहे हैं
एक तेरा है एक मेरा

इन हवाओं पे किसी ने लिख दी
दो दिलों की कहानी
हो  इन हवाओं पे किसी ने लिख दी
दो दिलों की कहानी
उसमें दो नाम लिखे हैं
एक तेरा है एक मेरा
उसमें दो नाम लिखे हैं
एक तेरा है एक मेरा
............................................................................
In hawaon pe kisi ne likh di-Dil kya kare 1999

Artists: Ajay Devgan, Mahima Chaudhry

Read more...

Sep 14, 2016

सच कहते हैं हम कसम से-जानवर १९९९

सन १९९९ की फिल्म जानवर से एक और मधुर गीत सुनते हैं
अलका याग्निक और उदित नारायण की आवाजों में. कोरस
का भी काफी योगदान है इस गीत में. काफी तेज गति वाला
डांस हो रहा है गीत में जिसमें ढेर सारे कलाकारों ने भाग
लिया है. गीत में इक्का दुक्का एरियल शोट भी हैं जो इसे
आकर्षक बना रहे हैं.

आनंद मिलिंद के संगीत निर्देशन वाले इस गीत को गा रहे हैं
अलका याग्निक और उदित नारायण. गीतकार हैं समीर.

कसम हिट्स के अंतर्गत आने वाले मधुर गीतों की श्रृंखला में
हमने ये गीत आपके लिए विशेष रूप से चुना है. खंगालते रहिये
हिंदी फिल्म संगीत का खज़ाना



गीत के बोल:

सच कहते हैं हम
सच कहते हैं हम
कसम से कसम से कसम से कसम से
हमें प्यार हो गया
सनम से सनम से सनम से  सनम से
सच कहते हैं हम हमें प्यार हो गया
अब तो मुश्किल बड़ा इंतज़ार हो गया
कहां दिल खो गया
कसम से कसम से कसम से कसम से
ओ हमें प्यार हो गया सनम से
सनम से सनम से सनम से  सनम से
सच कहते हैं हम हमें प्यार हो गया
अब तो मुश्किल बड़ा इंतज़ार हो गया
कहां दिल खो गया
कसम से कसम से कसम से कसम से
हमें प्यार हो गया
सनम से सनम से सनम से  सनम से

क्या हसीं दिलनशीं ये ज़माना लगे
ओ क्या हसीं दिलनशीं ये ज़माना लगे
संग तेरे ये मौसम सुहाना लगे
क्या नशीली जवां ये मुलाकात है
होश में हम नहीं ऐसी क्या बात है
रब से ज़्यादा तेरा ऐतबार हो गया
रब से ज़्यादा तेरा ऐतबार हो गया

कहां दिल खो गया
कसम से कसम से कसम से कसम से
हमें प्यार हो गया
सनम से सनम से सनम से  सनम से

आजकल रात भर नींद आती नहीं
हो आजकल रात भर नींद आती नहीं
एक पल के लिए याद जाती नहीं
दिन महीना समां साल ऐसा न था
पहले दिल का मेरे हाल ऐसा न था
जीना तेरे बिना दुश्वार हो गया
जीना तेरे बिना दुश्वार हो गया

कहां दिल खो गया
कसम से कसम से कसम से कसम से
हो हमें प्यार हो गया
सनम से सनम से सनम से  सनम से
………………………………………………….
Sach kehte hain ham-Jaanwar 1999


Artists: Akshya Kumar, Karishma Kapoor

Read more...

May 30, 2016

दिल की किताब कोरी है-यार मेरा १९७१

आज सुनेंगे एक तेज रफ़्तार वाला मगर कर्णप्रिय युगल गीत
फिल्म यार मेरा से जो सन १९७१ की एक फिल्म है. अनयूजुअल
सी पेयरिंग है फिल्म में. जीतेंद्र के साथ राखी. फिल्म के निर्देशक
है आत्मा राम जिन्होंने ढर्रे पर ना चल के अपनी फिल्मों की
स्टारकास्ट में काफी हेर फेर की. इस हिसाब से उन्हें बोल्ड की
उपाधि दी जा सकती है. उन्होंने फिल्मों का संगीत पक्ष हमेशा
मजबूत रखने की कोशिश की. अपनी अधिकाँश फिल्मों में उन्होंने
शंकर जयकिशन की स्वयें लीं मगर दूसरे संगीतकारों से भी काफी
मधुर संगीत तैयार करवा लिया. आगे सुनायेंगे उनकी फिल्मों के
गीत, पढते रहिये ये ब्लॉग.

फर्श पे लोटते हुए कोई रोमांटिक गीत गाया जा सकता है उसका
एक अच्छा ट्यूटोरियल. इसके अलावा आँखों से कैसे बातें की जाएँ
उसका भी ठीक ठाक प्रदर्शन किया जा रहा है गीत में. कुछ भी कहें
गीत आनंददायी है और आपको बांधे रखता है.

हसरत ने गीत लिखा है, सुमन कल्यानपुर और रफ़ी इसे गा रहे हैं.




गीत के बोल:

ओ दिल की किताब कोरी है, कोरी ही रहने दो
दिल की किताब कोरी है, कोरी ही रहने दो
हाय जो अब तक छोरी है छोरी ही रहने दो
दिल को चुराना चोरी है चोरी ही रहने दो
गर ये जोरा जोरी है जोरी ही रहने दो

चंदा को लगे ग्रहण, सूरज को लगे ग्रहण
चंदा को लगे ग्रहण, सूरज को लगे ग्रहण
चंदा को लगे सूरज को लगे
लगने दो लगे ग्रहण
हो प्यार की चाँदनी गोरी है गोरी ही रहने दो

ओ दिल की किताब कोरी है कोरी ही रहने दो

जब फूल कोई खिल जाये लहरा के भँवरा आए
ओ जब फूल कोई खिल जाये लहरा के भँवरा आए
आने दो अगर आता है इधर
फिर अपने आप उड़ जाये
हरजाई ये आदत तोरी है  तोरी ही रहने दो
ओ दिल की किताब कोरी है  कोरी ही रहने दो

चल दोगे मुस्कुरा के  नज़रों से तुम गिरा के
अच्छा?
चल दोगे मुस्कुरा के  नज़रों से तुम गिरा के
जब प्यार किया  इक़रार किया
मानेंगे हम निभा के
हाय तेरी मेरी ये जोड़ी है जोड़ी ही रहने दो

ओ दिल की किताब कोरी है, कोरी ही रहने दो
दिल की किताब कोरी है, कोरी ही रहने दो
हाय जो अब तक छोरी है छोरी ही रहने दो
हा, दिल को चुराना चोरी है चोरी ही रहने दो
गर ये जोरा जोरी है जोरी ही रहने दो
……………………………………………………………
Dil ki kitaab kori hai-Yaar Mera-1971

Artists-Jeetendra, Rakhi

Read more...

May 27, 2016

ओ काली घटा घिर आई रे-काली घटा १९५१

घटायें हमेशा से काली ही होती आई हैं. कभी आपने सुना है हरी,
नीली, पीली घटा ? नहीं ना ? मैं भी हैरान हूँ कि ये किसी
डिजाईनर कलर में क्यूँ नहीं आतीं ?

फिल्म काली घटा का शीर्षक गीत जिसे बीना राय और किशोर साहू
पर फिल्माया गया है. इस गाया है लता और रफ़ी ने. हसरत के
बोल हैं और संगीत शंकर जयकिशन का.

सन १९५१ की फिल्म काली घटा का निर्देशन भी किशोर साहू ने
किया था. फिल्म में एक अजीब-ओ-गरीब बोलों वाला एक गीत
है जिसे शैलेन्द्र ने लिखा और लता ने गाया बाकी के सभी गीत
हसरत जयपुरी ने लिखे हैं. फिल्म में केवल दो गायकों की सेवा
ली गयी है-लता और रफ़ी.

&


गीत के बोल:

ओ काली घटा घिर आई रे
ओ काली घटा घिर आई रे
ओ काली घटा घिर आई रे

ओ बजने लगी शहनाई रे
ओ बजने लगी शहनाई रे
ओ बजने लगी शहनाई रे

ओ मधुर मिलन है सजना हो मधुर मिलन है
ओ मधुर मिलन है सजना हो मधुर मिलन है

दे रे ना दे रे ना दे रे दे रे ना दे रे ना दे रे दे रे ना
दे रे ना दे रे ना दे रे दे रे ना दे रे ना दे रे दे रे ना
ओ मधुर मिलन है सजना, हो मधुर मिलन है

दूर दुनिया से देखो ये नाव चली
दूर दुनिया से देखो ये नाव चली
फिर से अपनी पुरानी मुहब्बत मिली
फिर से अपनी पुरानी मुहब्बत मिली
ओ मधुर मिलन है सजना हो मधुर मिलन है

भोले चन्दा ने हम पर लुटाई हँसी
भोले चन्दा ने हम पर लुटाई हँसी
ठण्डी लहरों की सरगम पे नाचे ख़ुशी
ठण्डी लहरों की सरगम पे नाचे ख़ुशी
नाचे ख़ुशी
ओ मधुर मिलन है सजनी हो मधुर मिलन है
दे रे ना दे रे ना दे रे दे रे ना दे रे ना दे रे दे रे ना
दे रे ना दे रे ना दे रे दे रे ना दे रे ना दे रे दे रे ना
ओ मधुर मिलन है सजना हो मधुर मिलन है

आज अरमान की गोदी में झूले ये मन
आज अरमान की गोदी में झूले ये मन
प्यार मेरा कहे मैं तुम्हारी दुल्हन
प्यार मेरा कहे मैं तुम्हारी दुल्हन
ओ मधुर मिलन है सजना हो मधुर मिलन है
ओ मधुर मिलन है सजना हो मधुर मिलन है
ओ मधुर मिलन है सजना हो मधुर मिलन है
....................................................................
O Kali ghata ghir aayi-Kali Ghata 1951

Artists: Kishore Sahu, Bina Rai

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP