जो उनकी तमन्ना है-इंतकाम १९६९
इसका निर्माण शक्तिमान एंटरप्राईजेज़ ने किया और
फिल्म का निर्देशन आर के नैयर ने. ये बहुसितारा
फिल्म है जिसमें नए पुराने युग के सितारे लगभग
सामान मात्रा में मौजूद हैं.
संजय खान एक अच्छी शकल सूरत वाले अभिनेता हैं.
उन्हें स्क्रीन पर कई अच्छे गाने भी मिले होंठ हिलाने
के लिए. ऐसा ही एक गीत है रफ़ी की आवाज़ में जो
फिल्म इंतकाम में है. ये गीत तो रफ़ी के लोकप्रिय
गीतों में से एक है.
कई गीत ऊंचे कद वाले होते हैं. ये एक ऐसा ही गीत
है. लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने एक ऐसी ही धुन बनाई
जिसे आप किसी भी अभिनेता पर फिल्म दो, गीत
की लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अलसाई सी
गायकी का जो आनंद रफ़ी के गीतों में मिलता है वो
किसी और गायक की आवाज़ में नहीं.
गीत के बोल:
जो उनकी तमन्ना है बरबाद हो जा
जो उनकी तमन्ना है बरबाद हो जा
तो ऐ दिल मुहब्बत की किस्मत बना दे
तड़प और तड़प कर अभी जान दे दे
यूं मरते हैं मर जाने वाले दिखा दे
जो उन की तमन्ना है बरबाद हो जा
ना उनका तबस्सुम तेरे वास्ते है
ना उनका तबस्सुम तेरे वास्ते है
ना तेरे लिये उन की ज़ुल्फ़ों के साये
तू बेआस फिर क्यों जिये जा रहा है
तू बेआस फिर क्यों जिये जा रहा है
जवानी में ये ज़िन्दगानी लुटा दे
जो उनकी तमन्ना है बरबाद हो जा
सितम या करम हुस्न वालों की मर्ज़ी
सितम या करम हुस्न वालों की मर्ज़ी
यही सोच कर कोई शिकवा ना करना
सितमगर सलामत रहे हुस्न तेरा
सितमगर सलामत रहे हुस्न तेरा
यही उसको मिटने से पहले दुआ दे
जो उनकी तमन्ना है बरबाद हो जा
तो ऐ दिल मुहब्बत की किस्मत बना दे
तड़प और तड़प कर अभी जान दे दे
यूं मरते हैं मर जाने वाले दिखा दे
जो उनकी तमन्ना है बरबाद हो जा
....................................................................
Jo unki tamanna hai-Inteqam 1969
Artists: Sanjay Khan, Sadhana
