कल सैयां ने ऐसी बॉलिंग करी-विजयपथ १९९४
क्रिकेट के सितारों से आकर्षित होती आई हैं. साल में एक बार
क्रिकेट मैच भी होता है सितारों के बीच.
प्रस्तुत गीत किसी लोक गीत के पैरेलल जैसा है. अब वो किस
प्रकार का लोक गीत है वो आप समझ सकते हैं. इस गीत में
गीतकार ने ऐसी बॉलिंग करी है कि सुनने वाला बोल्ड हो जाए
और स्विंग-सीम बॉलिंग करने वाले बॉलर शरमा जायें.
किसीजगह एक लेख में मैंने पढ़ा-गीत संगीत राष्ट्रीय विचारधारा
मेंबदलाव ला सकते हैं. ज़रूर ला सकते हैं. इस गीत को किसी
क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग सत्र के दौरान बजाया जा सकता है
जिससे खिलाड़ी लाभान्वित हों. आशा है कबड्डी पर भी किसी
दिन इसी प्रकार की होनहार रचना सामने आएगी.
इन्दीवर की अनूठी रचना को स्वर दिया है अलीशा चिनॉय ने
और इसकी धुन बनाई है अन्नू मलिक ने.
गीत के बोल:
कल सैयां ने ऐसी बॉलिंग करी एक ओवर भी मैं झेल पाई नहीं
कल सैयां ने ऐसी बॉलिंग करी एक ओवर भी मैं झेल पाई नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
पहला गेंद पड़ा उसका महंगा टूटी चोली सरका लहंगा
बॉल दमदार थी तेज रफ़्तार थी बल्ला संभाले हुए मैं तैयार थी
बल्ला संभाले हुए मैं तैयार थी
क्या करती मोहे वो झटका लगा
क्या करती मोहे वो झटका लगा रन कोई भी मैं जोड़ पायी नहीं
क्या करती मोहे वो झटका लगा रन कोई भी मैं जोड़ पायी नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
दूजा बॉल जब उसने मारा डोला डोला गोरा तन सारा
बॉल चोली पे पड़ी मैं पिया से लड़ी
बाउंसर गेंद पिया डालो न घड़ी घड़ी
बाउंसर गेंद पिया डालो न घड़ी घड़ी
धीरे धीरे से बॉलिंग करो सजना
धीरे धीरे से बॉलिंग करो सजना मैं सजनी हूँ कोई लुगाई नहीं
धीरे धीरे से बॉलिंग करो सजना मैं सजनी हूँ कोई लुगाई नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
तीजे बॉल ने हालत बिगाड़ी जुल्मी था वो पुराना खिलाडी
बॉल को घिसने लगा मुझको तकने लगा
दिल मेरा डरने लगा वो मुआ हँसने लगा
दिल मेरा डरने लगा वो मुआ हँसने लगा
फिर कस के जो मारी गेंद उसने
फिर कस के जो मारी गेंद उसने आई हिचकी पर मैं चिल्लाई नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
आह अईया अईया अईया अईया अईया अईया
चौथा गेंद गज़ब का डाला पीछे हट के खुद को सम्भाला
चूड़ी टूट गयी बिंदिया छूट गयी
मेरी तो गिल्ली उड़ी हाय मैं ठंडी पड़ी
मेरी तो गिल्ली उड़ी हाय मैं ठंडी पड़ी
बेदर्दी ने आउट मुझे ऐसा किया
बेदर्दी ने आउट मुझे ऐसा किया देर तक होश में आई नहीं
कल सैयां ने ऐसी बॉलिंग करी एक ओवर भी मैं झेल पाई नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
चौथे ही गेंद में आउट हुई पांचवा गेंद मैं झेल पायी नहीं
...............................................................................
Kal saiyan ne aisi bowling kari-Vijaypath 1994
Artist: Tabu

2 comments:
फर्स्ट क्लास क्रिकेट
टॉप क्लास कहिये !!
Post a Comment