मोहब्बत की झूठी कहानी-मुग़ल-ए-आज़म १९६०
वर्ष: १९६०
गीतकार: शकील बदायूनी
गायिका: लता मंगेशकर
संगीत: नौशाद
गीत के बोल:
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
बड़ी चोट खाई जवानी पे रोये
जवानी पे रोये
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
न सोचा न समझा न देखा न भाला
तेरी आरज़ू ने हमें मार डाला
तेरे प्यार की मेहरबानी पे रोये रोये
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
बड़ी चोट खाई जवानी पे रोये
जवानी पे रोये
खबर क्या थी होंठों को सीना पड़ेगा
मुहब्बत छुपा कर भी जीना पड़ेगा
जियें तो मगर ज़िन्दगानी पे रोये रोये
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
बड़ी चोट खाई जवानी पे रोये
जवानी पे रोये
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
कहानी पे रोये
……………………………………..
Mohabbt ki jhoothi kahani-Mughal-e-azam 1960
Artist: Madhubala
0 comments:
Post a Comment