Showing posts with label Aaj ka daur. Show all posts
Showing posts with label Aaj ka daur. Show all posts

Jun 30, 2020

हम तुझ पर ही शैदा-आज का दौर १९८५

जैकी श्रॉफ़ का कोई गीत देखे कई दिन हो गए हैं. आज
सुनते और देखते हैं फिल्म आज का दौर से एक गाना
जिसे उनके अलावा पद्मिनी कोल्हापुरे पर फिल्माया गया
है.

गाने के बोल इन्दीवर के हैं और संगीत बप्पी लहरी का.
इसे आशा भोंसले और किशोर कुमार ने गाया है.

फैशन तो फैशन है. एक दुबले पतले आदमी को आप एक
बड़ी सी शर्ट पहना दो और नायिका को तंग कपडे, वाह रे
निर्देशक.. बाद में गीत में इसे सुधारा गया है और प्रपोर्शन
का ध्यान रखा गया है.

गीत में एक सुन्दर सा प्राणी, थोड़ी देर को ही सही दिखाई
देता है मानो उससे पूछा जा रहा हो-अब कपडे ठीक हैं?




गीत के बोल:

फिर वही बात
आप सुनते नहीं हैं गीत को
ढंग से.
………………………………………………
Ham tujh par hi shaida hue-Aaj ka daur 1985

Artists: Jackie Shroff, Padmini Kolhapure

Read more...

Sep 11, 2017

हम तुझ पर ही शैदा हुए हैं-आज का दौर १९८५

बप्पी लहरी के संगीत वाला एक क्लासिक गीत सुनते
हैं फिल्म आज का दौर से. फिल्म का शीर्षक ऐसा है
जिसे लेकर किसी भी दौर में फिल्म बनाई जा सकती
है.

जैकी श्रोफ और पद्मिनी कोल्हापुरे पर इसे फिल्माया
गया है. इन्दीवर के बोल है और किशोर कुमार संग
आशा भोंसले की आवाजें.





गीत के बोल:

हम तुझ पर ही शैदा हुए हैं
तेरे लिए ही पैदा हुए हैं
हम तुझ पर ही शैदा हुए हैं
तेरे लिए ही पैदा हुए हैं
चन्ना मेरे चन्ना बनना मेरी ही बनना
हम तुझ पर ही शैदा हुए हैं
तेरे लिए ही पैदा हुए हैं

हंसों जैसा तेरा चलन ये बोलता तेरा बदन
हंसों जैसा तेरा चलन ये बोलता तेरा बदन
चेहरे पे है चुम्बक नई खिंच के तेरे पास आ गयी
पास आ गयी पास आ गयी
हम तुझ पर ही शैदा हुए हैं
तेरे लिए ही पैदा हुए हैं
चन्ना मेरे चन्ना बनना मेरी ही बनना
हम तुझ पर ही शैदा हुए हैं
तेरे लिए ही पैदा हुए हैं

जीने की तू सूरत मेरी तू बन गयी ज़रूरत मेरी
जीने की तू सूरत मेरी तू बन गयी ज़रूरत मेरी
तू शेर दिल जवान मर्द है औरों का भी तुझे दर्द है
तुझे दर्द है तुझे दर्द है

हम तुझ पर ही शैदा हुए हैं
तेरे लिए ही पैदा हुए हैं
चन्ना मेरे चन्ना बनना मेरी ही बनना
हम तुझ पर ही शैदा हुए हैं
तेरे लिए ही पैदा हुए हैं
हम तुझ पर ही शैदा हुए हैं
तेरे लिए ही पैदा हुए हैं
..................................................
Ham tujh parhi shaida-Aaj ka daur 1985

Artists: Jackie Shroff, Padmini Kolhapure

Read more...

Apr 26, 2015

पेट्रोल भरो जल्दी करो-आज का दौर १९८५

वर्जनाओं और सीमाओं की बात समय समय पर की जाती
है जब थोडा लीक से हट कर या कुछ बोल्ड सा सामने आता
है फिल्मों में. ८० के दशक की तुलना में आज ज्यादा खुला
माहौल है. चहुँ ओर साधन और संसाधन उपलब्ध हैं अतः
गुप्त और सुप्त चाहे जहाँ प्रकट हो जाते हैं. ये बात दीगर है
कि कई चिल्लाने वाले पहले तो आनंद उठा लेते हैं बाद में
उसी चीज़ को कोसना शुरू कर देते हैं. मुखौटावादी परंपरा
पुरातन है और इसका अवलंबन भी तो ज़रूरी है. हाथी के
दांत खाने के और, दिखाने के और ?

८० के दशक की एक फिल्म है-आज का दौर. इसके गाने
काफी बजे रिलीज़ के पहले और बाद में. इनमें से एक गीत
के बोल विवादास्पद से लगे उस समय के सेंसर वालों को.
गीत किशोर कुमार की आवाज़ में है. बाद में विवादास्पद
बोलों को स्वयं संगीतकार बप्पी लहरी ने डब किया अपनी
आवाज़ में और गाने को हर किसी के सुनने लायक बना
दिया. मनचलों की अगर माने तो गाने को बोर बना दिया.
गाना है-पेट्रोल भरो जल्दी करो. पेट्रोलियम उत्पादों की
याद दिलाने वाले गीत हिंदी फिल्म संगीत के खजाने में
कम है. इन्हें हम पेट्रोलियम हिट्स कह सकते हैं. जबरन
की श्रेणियाँ बनाने वाले सुन रहे हैं ना !

गीत लिखा है इन्दीवर ने और इसे फिल्माया गया है जैकी
और पद्मिनी कोल्हापुरे पर. गायक किशोर कुमार के साथ
अलका याग्निक की आवाज़ है युगल गीत में. मूल गाने
में “जैसा कहेंगे वैसा करेंगे, धीरज दिल में रखना” की जगह
शब्द थे-पानी भी देंगे तेल भी देंगे, ढक्कन खोल के रखना”




गीत के बोल:

हे या
मुझे, मुझे, मुझे, क्या ?
पाँव लीटर, आधा लीटर, पौना लीटर, पूरा लीटर


अरे पेट्रोल भरो जल्दी करो
मेरी गाडी कब से खड़ी है
हाँ पेट्रोल भरो जल्दी करो
मेरी गाडी कब से खड़ी है
यस मैडम आई एम एट यौर सर्विस
कूकरू कू कू कू

जैसा कहेंगे वैसा करेंगे
धीरज दिल में रखना
ओ देखो लाइन बहुत बड़ी है
ओ देखो लाइन बहुत बड़ी है

अरे पेट्रोल भरो जल्दी करो
मेरी गाडी कब से खड़ी है
जैसा कहेंगे वैसा करेंगे
धीरज दिल में रखना
देखो लाइन बहुत बड़ी है
ओ देखो लाइन बहुत बड़ी है

स्टॉप इट
ओ ओ छोरे ओ ओ गोरे
कद के लंबे अकल के कोरे
किसने तुझको काम पे रखा
आता जाता काम नहीं कुछ
टायर है मेरा नरम
हवा भी है कुछ कम
ओ ओ छोरे ओ ओ गोरे
कद के लंबे अकल के कोरे
किसने तुझको काम पे रखा
आता जाता काम नहीं कुछ
टायर है मेरा नरम
हवा भी है कुछ कम

किसी के बाप का नहीं मैं नौकर
करता हूँ अपनी ड्यूटी
के देखो सबको जल्दी पड़ी है
अरे गाडी पे गाडी चली है

अरे पेट्रोल भरो जल्दी करो
मेरी गाडी कब से खड़ी है
जैसा कहेंगे वैसा करेंगे
धीरज दिल में रखना
ओ देखो लाइन बहुत बड़ी है
ओ देखो लाइन बहुत बड़ी है

ओ किशोर ओ चकोरी
ज़हर की कोई तू कटोरी
मांग के लायी किसकी गाडी 
गाडी चलाने में तू अनाड़ी
लोगों पे करना करम 
अच्छा नहीं ये सितम
लगता है पानी कम 

ओ किशोर ओ चकोरी
ज़हर की कोई तू कटोरी
मांग के लायी किसकी गाडी 
गाडी चलाने में तू अनाड़ी
लोगों पे करना करम 
अच्छा नहीं ये सितम
लगता है पानी कम 

अरे छोरे कलैया छोड़ के गैया
आ गया क्यूँ बम्बई में
अरे उलटी तेरी खोपड़ी है
अकल की टंकी खली पड़ी है

पेट्रोल भरो जल्दी करो
मेरी गाडी कब से खड़ी है
हाँ हाँ जैसा कहेंगे वैसा करेंगे
धीरज दिल में रखना
देखो लाइन बहुत बड़ी है
अरे गाडी कबसे कड़ी है
देखो देखो लाइन बहुत बड़ी है
अरे गाडी कबसे कड़ी है
......................................................
Petrol bharo jaldi karo-Aaj ka daur 1985

Artists-Jackie Shroff, Padmini Kolhapure

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP