Showing posts with label Anjaan Rahein. Show all posts
Showing posts with label Anjaan Rahein. Show all posts

May 6, 2016

किसके सीने पर सर मैं रखूंगी-अनजान राहें १९७४

आज सुनिए लता मंगेशकर का एक लोकप्रिय गीत फिल्म
अनजान राहें से-किसके सी..........ने पर सर मैं रखूंगी.
गीत की विशेषता एक शब्द का लंबा खींचा जाना और
इसकी आकर्षक धुन है जिसने इसे आम जनता के बीच
लोकप्रिय बनाया. धन्यवाद संगीतकार कल्याणजी आनंदजी
को. इन्दीवर साहब ने इस गीत को लिखा है.

गीत में नायक हैं जीवन पुत्र किरण कुमार जिहोने कई सारी
असफल और कुछ सफल फिल्मों में ७० के दशक में काम
किया. उन्हें प्रसिद्धि उनकी दूसरी पारी में ज्यादा मिली
विशेषकर फिल्म तेज़ाब के बाद. फिल्म अनजान राहें के
निर्माता निर्देशक मोहन बरोडिया हैं. मोहन जी ने सन १९७१ 
में बनी फिल्म उपासना का भी निर्माण-निर्देशन किया था.
उपासना में भी कल्याणजी आनंदजी का संगीत है और इस
फिल्म में भी फिरोज खान नायक थे.

आशा पारेख गीतों पर अपनी बेहतर भावाभिव्यक्ति के लिए
जानी जाती थीं. दुःख वाले गीतों को छोड़ दें तो खुशनुमा
गीतों में उनका कोई सानी नहीं है.



गीत के बोल:

किसके सीने पर सर मैं रखूंगी
किसके काँधे पर लट बिखराऊँगी
तू चला गया तो बालमा मैं रो रो मर जाऊंगी
मैं रो रो मर जाऊंगी

किसके सीने पर सर मैं रखूंगी
किसके काँधे पर लट बिखराऊँगी

आज छोड़ी लाज सब की तेरे संग लगन लगायी
आज छोड़ी लाज सब की तेरे संग लगन लगायी
हो कर ली पिया तुझसे मन ही मन सगाई
खायी जो मैंने कसम वो पूरी कर जाऊँगी
या कुंवारी रहूंगी या तेरे घर जाऊँगी
तू चला गया तो बालमा मैं रो रो मर जाऊंगी
मैं रो रो मर जाऊंगी

किसके सीने पर सर मैं रखूंगी
किसके काँधे पर लट बिखराऊँगी

जाना था जो तुमको क्यूँ जिंदगी में आये
जाना था जो तुमको क्यूँ जिंदगी में आये
हो तुमने मेरे दिल में ये अरमान क्यूँ जगाए
कौन मुझको छेड़ेगा किसको मैं सताऊंगी
कौन मुझसे रूठेगा मैं किसको मनाऊंगी
तू चला गया तो बालमा मैं रो रो मर जाऊंगी
मैं रो रो मर जाऊंगी

किसके सीने पर सर मैं रखूंगी
किसके काँधे पर लट बिखराऊँगी
तू चला गया तो बालमा मैं रो रो मर जाऊंगी
मैं रो रो मर जाऊंगी
.................................................................................
Kiske seene pe sar main rakhoongi-Anjaan rahein 1974

 Artists-Asha Parekh, Kiran Kumar

Read more...

Aug 6, 2010

मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें- अनजान राहें १९७४

७० के दशक में थोडा सार्थक थोडा निरर्थक सिनेमा देखने को मिला।
ये फिल्म दोनों श्रेणियों के बीच में फिट होती है। युवा पीढ़ी पर केन्द्रित
इस फिल्म में एक कर्णप्रिय युगल गीत है जो फिल्म के अधेढ़ किरदारों
पर फिल्माया गया है। ये गीत रेडियो के फर्मैशी कार्यक्रमों में खूब बजा
हुआ है। आजकल के मिर्ची-लहसुन चैनल इसको कभी कभार बजा दिया
करते हैं। फिल्म में आशा पारेख और फिरोज खान शिक्षक की भूमिकाओं
में हैं । गीत में नायक सन्देश दे रहा है कि उसको नायिका के अतीत से
मतलब नहीं है और वो उसके वर्त्तमान से मतलब रखता है । ये एक प्रेम
का निवेदन है थोडा अलग अंदाज़ में।

गीत के बोल इन्दीवर के हैं और संगीत कल्याणजी आनंदजी का। गायक
कलाकार हैं मुकेश और आशा भोंसले।



गीत के बोल:

मुझे  नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें
मुझे  नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें
मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें
कैसे भी गुजारी हों तुमने अपनी रातें
जैसी भी हो तुम आज से बस मेरी हो
जैसी भी हो तुम आज से बस मेरी हो
मेरी ही बन के रहना
मुझे तुम से है इतना कहना

मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें
कैसी भी गुज़ारी हों तुमने अपनी रातें

बीते हुए कल पे तुम्हारे अधिकार नहीं है मेरा
बीते हुए कल पे तुम्हारे अधिकार नहीं है मेरा
उस द्वार पे क्यूँ ले जाऊं जो द्वार नहीं है मेरा
बीता हुआ कल तो बीत चुका
कल का दुःख आज नहीं सहना

मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें
कैसी भी गुज़ारी हों तुमने अपनी रातें

मैं राम नहीं हूँ फिर क्यूँ उम्मीद करूं सीता की
मैं राम नहीं हूँ फिर क्यूँ उम्मीद करूं सीता की
कोई इंसानों में ढूंढें क्यूँ पावनता गंगा की
दुनिया में फ़रिश्ता कोई नहीं
इंसान ही बन के रहना

मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें
कैसी भी गुजारी हों तुमने अपनी रातें
जैसी भी हो तुम आज से बस मेरी हो
जैसी भी हो तुम आज से बस मेरी हो
मेरी ही बन के रहना

मुझे तुम से है इतना कहना
मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें
कैसी भी गुज़ारी हों तुमने अपनी रातें

..............................................
Mujhe nahin poochhni tumse-Anjaan rahein 1974

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP