Showing posts with label Anokha Pyar. Show all posts
Showing posts with label Anokha Pyar. Show all posts

Apr 7, 2018

इक दिल का लगाना बाक़ी(लता)-अनोखा प्यार १९४८

सन १९४८ की फिल्म अनोखा प्यार से एक उम्दा गीत और
सुनते हैं. गायिका लता मंगेशकर की आवाज़ वाले इस गीत
का मीना कपूर वाला तर्जुमा आप पहले सुन चुके हैं.

जिया सरहदी ने गीत लिखा है और अनिल बिश्वास का संगीत
है. ये एल पी वर्ज़न है जिसे यू ट्यूब पर कद्रदान द्वारा अपलोड
किया गया है.

जैसा कि आप जानते हैं फिल्म अनोखा प्यार दिलीप कुमार,
नलिनी जयवंत और नर्गिस अभिनीत एक फिल्म है जिसका 
निर्देशन एम् आई धरमसे ने किया. फिल्म की कहानी एक
प्रेम त्रिकोण पर आधारित है.




गीत के बोल:

इक दिल का लगाना बाक़ी था
सो दिल भी लगा के देख लिया
तक़दीर का रोना कम न हुआ
आँसू भी बहा के देख लिया
इक दिल का लगाना

इक बार भुलाना चाहा था
सौ बार वो हमको याद आया
इक बार भुलाना चाहा था
सौ बार वो हमको याद आया
इक भूलने वाले को हमने
सौ बार भुला के देख लिया
इक भूलने वाले को हमने
सौ बार भुला के देख लिया

इक दिल का लगाना

अब तक तो समझ में आ न सका
इस दिल की तमन्नाएं क्या हैं
अब तक तो समझ में आ न सका
इस दिल की तमन्नाएं क्या हैं
सौ बार
सौ बार हँसा के देख लिया
सौ बार रुला के देख लिया
सौ बार हँसा के देख लिया
सौ बार रुला के देख लिया

इक दिल का लगाना बाक़ी था
सो दिल भी लगा के देख लिया
इक दिल का लगाना
....................................................................
Ek dil ka lagana(Lata)-Anokha Pyar 1948

Read more...

Oct 8, 2017

अब याद न कर भूल जा-अनोखा प्यार १९४८

याद ना करना और भूल जाना दो अलग अलग प्रक्रियाएं हैं
जिनका परपज़ एक ही होता है अक्सर. गीत की प्रथम पंक्ति
में दोनों क्रियायों का उल्लेख है.

यादों को भुलाना आसान नहीं है. हाँ, दिमाग को किसी दूसरी
चीज़ में व्यस्त कर दो तो पुराने ख्याल आना थम जाता है
काफी हद तक, मगर, दिमाग का एक कोना स्मृतियों को सहेज
के रखने का काम करता है. जब तक उस शटर को बंद नहीं
किया जाए भूली बिसरी बातें याद आना बंद नहीं होंगी.

गीत शम्स अज़ीमाबादी का है जिसे गाया है मीना कपूर और
मुकेश ने अनिल बिश्वास की तर्ज़ पर और इस फिल्म का नाम है
अनोखा प्यार. 



गीत के बोल:

अब याद न कर भूल जा ऐ दिल वो फ़साना
वो प्यार की घड़ियाँ वो मुहब्बत का ज़माना
अब याद न कर

क्यूँ याद तुझे आते हैं बीती हुई बातें
तू भूल जा तू भूल जा
वो प्यार के दिन प्यार की रातें
अब टूट चुका है वो तेरा ख़्वाब सुहाना
वो प्यार की घड़ियाँ वो मुहब्बत का ज़माना
अब याद न कर

ए झूमती लहराती हुई मस्त हवाओं
ए प्यारे नज़ारों रंगीन फ़िज़ाओं
तुम जा के उन्हें आज मेरा हाल सुनाओ
तुम जा के उन्हें आज मेरा हाल सुनाओ
कह दो के मेरा दिल है तुम्हारा ही दिवाना
कह दो के मेरा दिल है तुम्हारा ही दिवाना
है प्यार की घड़ियाँ है मुहब्बत का ज़माना
है प्यार की घड़ियाँ है प्यार की घड़ियाँ

आतीं हैं मेरे कान में ये किसकी सदायें
तुम दिल से ख़ुद ही पुछ लो हम क्यों ये बताएँ
याद आने लगा याद आने लगा
याद आने लगा फिर मुझे वो भूला फ़साना
वो प्यार की घड़ियाँ वो मुहब्बत का ज़माना
वो प्यार की घड़ियाँ वो प्यार की घड़ियाँ

आ जा के अब दर्द भरे दिल को भुलायें
अरमानों के गुलशन में नये फूल खिलायें
हम तेरे हैं दिल तेरा है ये भूल न जाना
भूल न जाना
हम तेरे हैं दिल तेरा है ये भूल न जाना
भूल न जाना ये भूल ना जाना
………………………………………………………………………
Ab yaad na kar bhool ja-Anokha Pyar 1948

Artists: Nargis, Dilip Kumar

Read more...

Aug 28, 2017

भोला भाला री-अनोखा प्यार १९४८

दिलीप कुमार, नर्गिस, नलिनी जयवंत अभिनीत फिल्म
अनोखा प्यार से अगला गीत सुनते हैं जिसे गाया है 
लता मंगेशकर ने.

पुरानी फिल्मों के ट्रेंड अनुसार इस फिल्म में भी ढेर सारे
गीत हैं. फिल्म का सबसे लोकप्रिय गीत तो वही है-याद
रखना चाँद तारों मगर बाकी के गीत भी तबियत से सुने
गए हैं.



गीत के बोल:

भोला भाला री मोरा बलमा न जाने
भोला भाला री मोरा बाबू न समझे
प्रीत भरे मन के इशारे
हाँ हाँ रे मोरे प्रीत भरे मन के इशारे
भोला भाला री मोरा बलमा न जाने
भोला भाला री मोरा

रोऊँ तो समझे मोहे और कोई दुःख है
झूठी हँसी देख पिया माने मोहे सुख है
चैन न पाये जिया कैसे बताऊँ पिया
चैन न पाये जिया कैसे बताऊँ पिया
जीती हूँ तेरे सहारे
ओ बाबू मोरे जीती हूँ तेरे सहारे

भोला भाला री मोरा बलमा न जाने
भोला भाला री मोरा

कैसी जवानी राजा कैसी ज़िंदगानी
तेरे बिना जीवन है भूली कहानी
भूली कहानी राजा आ के सुना दे
भूली कहानी राजा आ के सुना दे
बिखरे हैं अंसुवन के तारे
ओ राजा मोरे बिखरे हैं अंसुवन के तारे

भोला भाला री मोरा बलमा न जाने
भोला भाला री मोरा बाबू न समझे
प्रीत भरे मन के इशारे
हाँ हाँ रे मोरे प्रीत भरे मन के इशारे
भोला भाला री मोरा बलमा न जाने
भोला भाला री मोरा
.............................................................
Bhola bhala ri-Anokha Pyaar 1948

Artist: Nalini Jaywant

Read more...

Oct 23, 2016

इक दिल का लगाना बाक़ी था-अनोखा प्यार १९४८

एक उम्दा गीत सुनते हैं १९४८ की फिल्म अनोखा प्यार से.
नर्गिस पर इसे फिल्माया गया है.  मीना कपूर की आवाज़
है, जिया सरहदी के बोल है और अनिल बिश्वास का संगीत
है. ये गीत लता मंगेशकर की आवाज़ में भी उपलब्ध है.
इस फिल में कुछ ऐसे गीत झें जो मीना कपूर और लता
दोनों की आवाज़ में उपलब्ध हैं. उस समय तक लता एक
अनजाना और संघर्षरत चेहरा थीं. इस फिल्म के गीतों से
उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली. 

अनोखा प्यार दिलीप कुमार, नलिनी जयवंत और नर्गिस
अभिनीत फिल्म है जिसके निर्देशक एम् आई धरमसे हैं.
फिल्म की कहानी एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित है. आप
गौर करेंगे कि यश चोपड़ा के पहले भी ऐसे कई निर्माता
निर्देशक हुए हैं जिन्होंने प्रेम त्रिकोण पर फ़िल्में बनायीं हैं.




गीत के बोल:

इक दिल का लगाना बाक़ी था
सो दिल भी लगा के देख लिया
इक दिल का लगाना बाक़ी था
सो दिल भी लगा के देख लिया
तक़दीर का रोना कम न हुआ
आँसू भी बहा के देख लिया
तक़दीर का रोना कम न हुआ
आँसू भी बहा के देख लिया
इक दिल का लगाना

इक बार भुलाना चाहा था
सौ बार वो हमको याद आया
इक बार भुलाना चाहा था
सौ बार वो हमको याद आया
इक भूलने वाले को हमने
सौ बार भुला के देख लिया
इक भूलने वाले को हमने
सौ बार भुला के देख लिया

इक दिल का लगाना

अब तक तो समझ में आ न सका
इस दिल की तमन्नाएं क्या हैं
अब तक तो समझ में आ न सका
इस दिल की तमन्नाएं क्या हैं
सौ बार
सौ बार हँसा के देख लिया
सौ बार रुला के देख लिया
सौ बार हँसा के देख लिया
सौ बार रुला के देख लिया

इक दिल का लगाना बाक़ी था
सो दिल भी लगा के देख लिया
इक दिल का लगाना
....................................................................
Ek dil ka lagana-Anokha Pyar 1948

Artist: Nargis

Read more...

Aug 22, 2016

घड़ी घड़ी पूछो ना-अनोखा प्यार १९४८

आइये सुनें घड़ी हिट्स श्रृखंला से एक गीत. इसमें दो बार घड़ी
शब्द आया है अतः ये हुआ घड़ी-घड़ी हिट गीत. इन्हीं शब्दों से
फिल्म मधुमती का एक लोकप्रिय गीत भी है वो गीत भी लता
का गाया हुआ है.

गीत में घडी से तात्पर्य है समय से. थोड़ी थोड़ी देर में बार बार
कोई बात हो तो उसे कहते हैं घड़ी-घड़ी घटित होना. जैसे बारिश
की झड़ी भी कभी-कभी घड़ी-घड़ी लग जाती है.

गोपाल सिंह नेपाली का लिखा गीत है जिसे अनिल बिश्वास ने
संगीत से सजाया है. ये सजाना संवारना शब्द हमने रेडियो सुन
के ही तो सीखे हैं. आखिर को मीडिया से भी हम बहुत कुछ सीख
सकते हैं जैसे ये वाक्य बोलना-सवाल उठना, सवाल खड़ा होना
इत्यादि. गीत फिल्माया गया है नलिनी जयवंत पर जिन्होंने इस
फिल्म में मालन की भूमिका निभाई है.




गीत के बोल:

घड़ी घड़ी पूछो ना जी
किनसे मेरी प्रीत है
घड़ी घड़ी पूछो ना
घड़ी घड़ी पूछो ना जी
किनसे मेरी प्रीत है
घड़ी घड़ी पूछो ना
घड़ी घड़ी पूछो ना
घड़ी घड़ी पूछो ना
घड़ी घड़ी पूछो ना जी
किनसे मेरी प्रीत है
घड़ी घड़ी पूछो ना

नैनों में वो हैं ऐसे
नैनों में वो हैं ऐसे
सावन में रिमझिम जैसे
रिमझिम रिमझिम झिम
नैनों में वो हैं ऐसे
आँखों आँखों में समझो
कौन मेरा मीत है
आँखों आँखों में समझो
कौन मेरा मीत है

घड़ी घड़ी पूछो ना जी
किनसे मेरी प्रीत है
घड़ी घड़ी पूछो ना

जब तक बलम न बोलूं
जब तक बलम न बोलूं
आ के न घूँघट खोले बलमा मोरे
आ के न घूँघट खोले
प्रीत की कलियाँ छुपा रखने की रीत है
प्रीत की कलियाँ छुपा रखने की रीत है
घड़ी घड़ी पूछो न जी
किनसे मेरी प्रीत है
घड़ी घड़ी पूछो ना

घड़ी घड़ी पूछो ना
घड़ी घड़ी पूछो ना
घड़ी घड़ी पूछो ना
घड़ी घड़ी पूछो ना जी
किनसे मेरी प्रीत है
घड़ी घड़ी पूछो ना
......................................................................
Ghadi ghadi poochho na-Anokha Pyar 1948

Artist: Nalini Jaywant

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP