Showing posts with label Baharen phir bhi aayengi. Show all posts
Showing posts with label Baharen phir bhi aayengi. Show all posts

Dec 9, 2017

आपके हसीन रुख़ पे-बहारें फिर भी आयेंगी १९६६

रफ़ी का गाया एक बढ़िया रोमांटिक गीत सुनते हैं. फिल्म
का नाम है बहारें फिर भी आएँगी. गीत में दो नायिकाएं
दिखाई देती हैं जो गीत सुन सुन कर मोहित हो रही हैं.
ये हैं माला सिन्हा और तनूजा.

वाद्य यंत्रों में वॉयलिन, सारंगी और बांसुरी ऐसे वाद्य हैं जो
भावों की गहराई को उभारने में ज्यादा सक्षम हैं. इस गीत
में प्यानो संग बांसुरी और वॉयलिन ने भी कमाल दिखाया
है गाने वाले की आवाज़ के साथ साथ.

गीत अनजान का है और संगीत ओ पी नैयर का.




गीत के बोल:

आपके हसीन रुख़ पे आज नया नूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या क़सूर है
आपके हसीन रुख़ पे आज नया नूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या क़सूर है
आपकी निगाह ने कहा तो कुछ ज़ुरूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या क़सूर है

खुली लटों की छाँव में खिला खिला सा रूप है
खुली लटों की छाँव में खिला खिला सा रूप है
घटा पे जैसे छा रही सुबह-सुबह की धूप है
जिधर नज़र मुड़ी जिधर नज़र मुड़ी
जिधर नज़र मुड़ी उधर सुरूर ही सुरूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या क़सूर है

आपके हसीन रुख़ पे आज नया नूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या क़सूर है

झुकी-झुकी निगाह में भी हैं बला की शोख़ियाँ
झुकी-झुकी निगाह में भी हैं बला की शोख़ियाँ
दबी-दबी हंसी में भी तड़प रही हैं बिजलियाँ
शबाब आपका शबाब आपका
शबाब आपका नशे में ख़ुद ही चूर-चूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या क़सूर है

जहाँ-जहाँ पड़े कदम वहाँ फ़िज़ां बदल गई
जहाँ-जहाँ पड़े कदम वहाँ फ़िज़ां बदल गई
के जैसे सर-बसर बहार आप ही में ढल गई
किसी में ये कशिश किसी में ये कशिश
किसी में ये कशिश कहाँ जो आप में खज़ूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या क़सूर है

आपके हसीन रुख़ पे आज नया नूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या क़सूर है
आपकी निगाह ने कहा तो कुछ ज़ुरूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या क़सूर है
......................................................................
Aapke haseen rukh pe-Baharen phir bhi aayengi 1966

Artists: Dharmendra, Mala Sinha, Tanuja

Read more...

Mar 19, 2017

वो हंस के मिले हमसे-बहारें फिर भी आएँगी १९६६

पिछली पोस्ट में आपको सन १९५९ की फिल्म ४० डेज़
से आशा भोंसले का गीत सुनवाया था. अब सुनते हैं अगला
मधुर गीत सन १९६६ की फिल्म बहारें फिर भी आएँगी से.

भावनाओं का सैलाब है इस गीत में. वो क्या है जिसे कहते
हैं-सोंग स्लोली ग्रोज़ ऑन यू. ऐसा ही कुछ है. आप इसे
२-३ बार सुन लेते हैं फिर इस गीत से आपको मुहब्बत सी
होने लगती है. आपने माला सिन्हा पर फिल्माए गए और
लता द्वारा गाये कई उम्दा गीत सुने हैं. इसे सुन लीजिए
और आपको यकीन हो जायेगा कि इसकी क्वालिटी भी उसी
दर्जे की है.

माला सिन्हा पर इससे पहले जो आशा के उल्लेखनीय गीत
फिल्माया गए थे वो फिल्म है-धर्मपुत्र जिसके संगीत निर्देशक
एन दत्ता हैं.




गीत के बोल:

वो हंस के मिले हमसे हम प्यार समझ बैठे
बेकार ही उल्फत का इज़हार समझ बैठे
वो हंस के मिले हमसे हम प्यार समझ बैठे

ऐसी तो ना थी किस्मत अपना भी कोई होता
ऐसी तो ना थी किस्मत अपना भी कोई होता
अपना भी कोई होता
क्यूँ खुद को मोहब्बत का हकदार समझ बैठे
वो हंस के मिले हमसे हम प्यार समझ बैठे

रोये तो भला कैसे खोलें तो ज़बान क्यूँ कर
रोये तो भला कैसे खोलें तो ज़बान क्यूँ कर
खोलें तो ज़बान क्यूँ कर
डरते हैं के जाने क्या संसार समझ बैठे
बेकार ही उल्फत का इज़हार समझ बैठे
वो हंस के मिले हमसे हम प्यार समझ बैठे
.....................................................................
Wo hans ke mile hamse-Baharen phir bhi aayengi 1966

Artist: Mala Sinha

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP