Showing posts with label Chatpati. Show all posts
Showing posts with label Chatpati. Show all posts

Apr 6, 2017

आ हमसफ़र प्यार की सेज पर –चटपटी १९८२

स्मिता पाटिल और श्रीराम लागू की यादगार भूमिकाओं वाली
फिल्म है चटपटी. इस फिल्म से एक मधुर युगल गीत सुनते
हैं किशोर और लता का गाया हुआ. यही गीत ७० के दशक
की एक फिल्म यास्मीन में भी इस्तेमाल हुआ था. दोनों फिल्मों
का संगीत बासु-मनोहारी द्वारा तैयार किया गया था. बासु और
मनोहारी आर डी बर्मन के सहायक रहे हैं.

गीत योगेश का लिखा हुआ है. फिल्म का यही गीत सबसे ज्यादा
लोकप्रिय है उसके अलावा फिल्म का शीर्षक गीत रोचक है जिसे
आशा भोंसले ने गाया है.



गीत के बोल:

आ आ आ आ
आ  हमसफ़र  प्यार की सेज पर
कुछ कहें  कुछ सुनें
जाग के रात भर
आ  हमसफ़र  प्यार की सेज पर
कुछ कहें  कुछ सुनें
जाग के रात भर 
आ आ आ आ आ हमसफ़र

इतना प्यार तू सनम  लाया है कहाँ से
इतना रूप तू सनम लाई है जहाँ से
मैं जो भी हूँ वो है  तेरे प्यार का असर
कहीं लग न जाए तुझको मेरी नज़र
आ  हमसफ़र  हा हा हा प्यार की सेज पर
कुछ कहें  कुछ सुनें
जाग के रात भर 
आ आ आ आ आ हमसफ़र

आओ आज मिलें  कुछ तो खो के पा लें
आओ आज लुट के  कुछ तो हम चुरा लें
कहूँ क्या मैं दिल में  उठ रही है क्या लहर
गले मुझ से मिल के  हो जा तू बेखबर
आ हमसफ़र  प्यार की सेज पर
कुछ कहें  कुछ सुनें
जाग के रात भर 
हाँ हाँ आ आ हमसफ़र प्यार की सेज पर
कुछ कहें कुछ सुनें
जाग के रात भर
हाँ हाँ आ आ आ हमसफ़र
.............................................................
Aa hamsafar pyar ki sej par-Chatpati 1982

Artists: Smita Patil, Rajkiran

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP