Showing posts with label Chaudvin ka chand. Show all posts
Showing posts with label Chaudvin ka chand. Show all posts

Jun 26, 2017

दिल की कहानी रंग लाई है-चौदहवीं का चाँद १९६४

आशा भोंसले के लोकप्रिय गीत बहुत से हैं. सन १९६४ का
एक गीत सुनते हैं चौदहवीं का चाँद से. थोडा तेज गति
मगर कसावट वाला गीत है जिसे शकील बदायूनीं ने लिखा
है. इसका संगीत रवि उर्फ रविशंकर शर्मा ने तैयार किया
है जिन्हें दक्षिण भारत में बॉम्बे रवि के नाम से पहचाना
जाता है.

गीत के बोल:

दिल की कहानी रंग लाई है
बाकी के बोल फिर कभी
बोल कॉपी करनी की ऐसी
क्या बेताबी है
पोस्ट भी पढ़ लिया करो कभी
................................................
Dil ki kahani rang layi hai-Chaudvin ka chand 1964

Artists: Guru Dutt, Waheeda Rehman

Read more...

Mar 25, 2017

मेरा यार बना है दूल्हा-चौदहवीं का चाँद १९६०

शादी का सीज़न आ गया है एक बार फिर से. कई कुंवारों
के अरमान मचल रहे होंगे दिल में. शादी का लड्डू खाने
को दिल मचल रहा होगा. आखिर को एक कहावत है-इसे
जो खाए सो पछताए, जो न खाए वो भी पछताये. कुछ का
मानना है खा के पछताना अच्छा है.

बरसों पहले की इस फिल्म में जिक्र है एक मित्र का जिसका
यार दूल्हा बना है. उसकी भावनाएं कैसी मचलती हैं इस गीत
के मार्फ़त जानिये. शकील बदायूनीं ने बोल है और शादी सोंग्स
स्पेशलिस्ट रवि का संगीत. इस गीत के बाद एक और बढ़िया
गीत है गीता दत्त का गाया हुआ फिल्म में जिसे हम बाद में
सुन लेंगे.

गीत के बोल:

मेरा यार बना है दूल्हा और फूल खिलें हैं दिल के
अरे मेरी भी शादी हो जाए दुआ करो सब मिल के
मेरा यार बना है दूल्हा और फूल खिलें हैं दिल के
अरे मेरी भी शादी हो जाए दुआ करो सब मिल के

आज की खुशियाँ देख के मेरा दिल भी ले अंगड़ाई
मेरे भी घर हो धूम धड़क्का और बजे शहनाई
आज की खुशियाँ देख के मेरा दिल भी ले अंगड़ाई
मेरे भी घर हो धूम धड़क्का और बजे शहनाई
मैं भी सेहरा बाँध के बैठूं बीच भरी महफ़िल के

मेरा यार बना है दूल्हा और फूल खिलें हैं दिल के
अरे मेरी भी शादी हो जाए दुआ करो सब मिल के भाई

ऐ मेरे मालिक मेरे दाता मेरे पालनहारा
यार को तूने दुल्हन दे दी रह गया मैं ही क्वांरा
ऐ मेरे मालिक मेरे दाता मेरे पालनहारा
यार को तूने दुल्हन दे दी रह गया मैं ही क्वांरा
मुझको भी मेरी बुलबुल दे दे हाय मैं भी हँसू खिल-खिल के

मेरा यार बना है दूल्हा और फूल खिलें हैं दिल के
अरे मेरी भी शादी हो जाए दुआ करो सब मिल के

ऐ मेरे हमदम रहे हमेशा तेरी सलामत जोड़ी
आज तेरे सेहरे ने भैय्या मुझपे क़यामत तोड़ी
ऐ मेरे हमदम रहे हमेशा तेरी सलामत जोड़ी
आज तेरे सेहरे ने भैया मुझपे क़यामत तोड़ी
मेरी भी आँखों में जागे ओ ओ ओ ओ ख्वाब नई मंज़िल के

मेरा यार बना है दूल्हा और फूल खिलें हैं दिल के
अरे मेरी भी शादी हो जाए दुआ करो सब मिल के
मेरा यार बना है दूल्हा और फूल खिलें हैं दिल के
अरे मेरी भी शादी हो जाए दुआ करो सब मिल के
……………………………………………………
Mera yaar bana hai dulha-Chaudvin ka chand 1960

Artist: Johny Walker

Read more...

Dec 26, 2015

मिली ख़ाक में मोहब्बत-चौदहवीं का चाँद १९६०

आज आपको सुनवाते हैं रफ़ी का गाया एक शानदार दर्दीला
गीत. ये फिल्म चौदहवीं का चाँद से है. एक टूटे हुए दिल
से कैसी कैसी आवाजें और भाव निकलते हैं इस गीत के
द्वारा समझा जा सकता है.

ये शानदार गीत लिखा है शकील बदायूंनी ने और इसका
संगीत तैयार किया है रवि ने. इसे गुरु दत्त पर फिल्माया
गया है जिसके चलते ये गीत और भी ज्यादा दुखदायी सा
प्रतीत होने लगता है. गुरु दत्त की छबि कुछ ऐसी बन गयी
थी-ट्रेजडी वाली.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कागज के फूल की असफलता के
बाद चौदहवीं का चाँद एक व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म
थी जिसने गुरु दत्त प्रोडक्शंस को उबार लिया.

गीत के बोल:

मिली ख़ाक में मोहब्बत जला दिल का आशियाना
मिली ख़ाक में मोहब्बत जला दिल का आशियाना
जो थी आज तक हकीकत वही बन गयी फ़साना

मिली ख़ाक में मोहब्बत जला दिल का आशियाना

ये बहार कैसी आई जो फिजा भी साथ लाई
ये बहार कैसी आई जो फिजा भी साथ लाई
मैं कहाँ रहूँ चमन में मेरा लुट गया ठिकाना

मिली ख़ाक में मोहब्बत जला दिल का आशियाना

मुझे रास्ता दिखा कर मेरे कारवां को लूटा
मुझे रास्ता दिखा कर मेरे कारवां को लूटा
इधर आ गले लगा लूं तुझे गर्दिश-ए-ज़माना

मिली ख़ाक में मोहब्बत जला दिल का आशियाना
जो थी आज तक हकीकत वही बन गयी फ़साना
मिली ख़ाक में मोहब्बत
……………………………………………………….
Mili khaak mein mohabbat-Chaudvin ka chand 1960

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP