Showing posts with label Dinesh Vijan. Show all posts
Showing posts with label Dinesh Vijan. Show all posts

Feb 23, 2017

ना सीखा जीना-बदलापुर २०१४

स्वतंत्र, छंदमुक्त और उन्मुक्त ये शब्द उपयुक्त हैं आज के गीतों
के लिए. आज के गीत एक शहर से दूसरे शहर की हवाई
उड़ान के दौरान मंगल ग्रह की सैर कर के भी आ सकते
हैं. ढेर सारी संगीत प्रतियोगिताएं के बाद गायन शैली में
बदलाव आ गया है. एक खास किस्म के आलाप और प्रलाप
का ज़माना है. आपको अगर याद हो कुछ जिंगल्स में इस
तरह के प्रयोग होते थे पहले. जिंगल कब एक्स्पांड हो कर
गीतों में बदल गए तनिक भी हवा नहीं लगी.

इन सब के बीच से ही हमें सुनने के लिए सामान भी जुटाना
है. आज सुनते हैं बदलापुर से एक लोकप्रिय गीत जिसे
आतिफ असलम ने गाया है. प्रिय पांचाल के लिखे गीत की
धुन बनाई है सचिन जिगर ने.  गीत वरुण धवन और फेयर
एंड लवली गर्ल यमी गौतम पर फिल्माया गया है.



गीत के बोल:

दहलीज़ पे मेरे दिल की
जो रखे हैं तूने क़दम
तेरे नाम पे मेरी ज़िन्दगी
लिख दी मेरे हमदम
हाँ सीखा मैंने जीना जीना कैसे जीना
हाँ सीखा मैंने जीना मेरे हमदम
ना सीखा कभी जीना जीना कैसे जीना
ना सीखा जीना तेरे बिना हमदम
दहलीज़ पे मेरे दिल की
जो रखे हैं तूने क़दम
तेरे नाम पे मेरी ज़िन्दगी
लिख दी मेरे हमदम
हाँ सीखा मैंने जीना जीना कैसे जीना
हाँ सीखा मैंने जीना मेरे हमदम
ना सीखा कभी जीना जीना कैसे जीना
ना सीखा जीना तेरे बिना हमदम

सच्ची सी हैं ये तारीफें दिल से जो मैंने करी हैं
सच्ची सी हैं ये तारीफें दिल से जो मैंने करी हैं
जो तू मिला तो सजी हैं दुनिया मेरी हमदम
हो आसमां मिला ज़मीं को मेरी
आधे-आधे पूरे हैं गम
तेरे नाम पे मेरी ज़िन्दगी
लिख दी मेरे हमदम
हाँ सीखा मैंने जीना जीना कैसे जीना
हाँ सीखा मैंने जीना मेरे हमदम
ना सीखा कभी जीना जीना कैसे जीना
ना सीखा जीना तेरे बिना हमदम
……………………………………………………………..
Na seekha jeena-Badlapur 2014

Artists: Nawazuddin Siddiqi, Varun Dhawan, Yami Gautam

Read more...

Feb 20, 2017

चदरिया झीनी रे झीनी…जुदाई-बदलापुर २०१४

बदलापुर से एक गीत आपने सुन लिया है. दूसरा गीत आपको
सुनवाते हैं जिसे डिशें विजन संग प्रिया पांचाल ने लिखा है.
प्रिय पांचाल शादी के बाद प्रिय सरैया कहलाई जाने लगी हैं.
संगीत तैयार किया है सचिन जिगर की जोड़ी ने.

गीत गा रहे हैं रेखा भारद्वाज और अरिजीत सिंह. आज के दौर
में इतने सारे गायक कलाकार उपलब्ध हैं कि युगल गीत भी
अनेक कोम्बिनेशन में सुनाई देते हैं. अलका याग्निक और
कुमार सानू वाला ज़माना बीत गया है. उसके बाद कुछ समय
तक हमें सोनू निगम-सुनिधि चौहान के युगल गीत काफी तादाद
में सुनाई दिए.



गीत के बोल:

रांझण ढूँढण मैं चलेया
रांझण मिलेया नाये
जिगरा विचों अगन लगा के रब्बा
लकीरां विच लिख दी जुदाई

खो गया  गुम हो गया
वक्त से चुराया था जो
अपना बनाया था
हो तेरा  वो मेरा
साथ निभाया था जो
अपना बनाया था

चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी

ऐसा भी क्या मिलना  साथ हो के तन्हा
ऐसी क्यूँ सज़ा हमने है पाई  रांझणा वे
फिर से मुझे जीना  तुझपे है मरना
फिर से दिल ने दी है ये दुहाई  साजना वे
लकीरों पे लिख दी क्यूँ जुदाई
हो गैर सा हुआ खुद से भी  ना कोई मेरा
दर्द से कर ले चल यारी  दिल ये कह रहा
खोलूँ जो बाहें  बस गम ये सिमट रहे हैं
आँखों के आगे लम्हें ये क्यूँ घट रहे हैं
जाने कैसे कोई सहता जुदाईयाँ
चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
चदरिया झीनी रे झीनी
हे आँखें भीनी ये  भीनी ये  भीनी
यादें झीनी रे  झीनी रे  झीनी

रांझण ढूँढण मैं चलेया
रांझण मिलेया नाये
जिगरा विचों अगन लगा के रब्बा
लकीरां विच लिख दी जुदाई
................................................................
Chadariya jheeni re jheeni-Badlapur 2014

Artists: Varun Dhawan, Yami Gautam

Read more...

Apr 18, 2016

जी करदा-बदलापुर २०१४

सन २०१४ में पंजाबी संगीत और खुशबू की बहार बरकरार
रही हिंदी फिल्मों में. अपनी गली को हमने भी कई बार
साडी गली कह कर पुकारा.

आज आपको सुनवाते हैं फिल्म बदलापुर से एक गीत जो
दिव्य कुमार का गाया हुआ है. फिल्म के गीत युवा पब्लिक
ने काफी सुने हैं और अभी भी सुन रही है.

इस गीत को सुन कर एक बारगी मुझे लगा कि सुखविंदर
की आवाज़ है. फिर, ऊंचे सुर पर गायक को थोडा संघर्ष
करते सुना तो और कान ध्यान से लगा के सुना, तब लगा
ये तो कोई और है. जो भी है परफेक्ट है सुखविंदर के साथ
मेल डुएट गाने के लिए. अच्छी जुगलबंदी हो जायेगी.

गीत दो लोगों ने मिल के लिखा है-दिनेश विजन और
प्रिया पांचाल ने. संगीत है सचिन जिगर का, गीत गाया है
दिव्य कुमार ने. वरुण धवन नाम के अभिनेता पर इसे
फिल्माया गया है.



गीत के बोल:

छल्ली कर दे सीना मेरा
छल्ली कर दे सीना मेरा
छल्ली कर दे सीना मेरा
दाग दे सारी गोलियाँ
नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा

मुश्क़िल कर दे जीना मेरा
मुश्क़िल कर दे जीना मेरा
मुश्क़िल कर दे जीना मेरा
हँसते हँसते मिट जानेया, नी मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा

रब्बा मेरे  मुझे घर पे तेरे
कदि बुला तेरी चौखट पे
दे दे और जो दर्द हो बाक़ी
रुला मुझे रज्ज रज्ज के
आज्ज मेरा जी करदा
कि आज्ज मेरा जी करदा
कि आज्ज मेरा जी करदा
जी करदा  जी करदा हो
इक वारी दीदार को तेरे
इक वारी दीदार को तेरे
इक वारी दीदार को तेरे
लख वारी मैं कत्त जानिया
नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा

ले लूँ बलायें  बलायें तेरी
दे दूँ दुआयें दुआयें
ले जा ले जा तू अबकी बारी
साँसें अब हैं हारी हारी
नी आज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा
मर जाणेया नी आज्ज मेरा जी करदा

छल्ली कर दे सीना मेरा
मुश्क़िल कर दे जीना मेरा
......................................................................
Jee karda-Badlapur 2014

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP