Showing posts with label Hangama. Show all posts
Showing posts with label Hangama. Show all posts

Jun 11, 2020

चैन आपको मिला-हंगामा २००३

चेन, चैन, सोने की चेन, बेचैन, भैंस बाँधने के चेन इत्यादि
श्रेणियों के अंतर्गत आने वाला एक गाना सुनते हैं फिल्म
हंगामा से.

समीर के बोल हैं और नदीम श्रवण का संगीत. इसे शान और
साधना सरगम ने गाया है. श्रवणीय गीत है जिसे आप सुन
सकते हैं कभी कभार.

गीत एक स्टेज प्रोग्राम में गाया जा रहा है जिसमें आप दोनों
गायकों को देख सकते हैं. फिल्म इ प्रमुख कलाकार परेश रावल,
अक्षय खन्ना, शोमा आनंद और रिमी सेन को भी आप देख
पायेंगे इस गाने में.

कुछ दर्शकों का ऐसा मानना है कि गाने अगर हीरो हीरोईन पे
ना फिल्माएं जाए तो सुनने में और देखने में मजा नहीं आता.
अब ये बात बैकग्राउंड गीतों पर तो लागू होगी नहीं जिनमें
पेड़ पौधे, सड़क, खम्बे, खेत खलिहान, पशु पक्षी और तमाम
चीजें दिखाई देती हैं सिवाय अभिनेताओं के. इनगीतों में से भी
काफ़ी सारे पॉपुलर हैं ही.

फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है और ये गाना फिल्म के कथानक
का हिस्सा है. बिना फिल्म देखे आपको पूरी कहानी समझ नहीं
आने वाली. ये दर्शन निर्देशक प्रियदर्शन की देन है.



गीत के बोल:

चैन आपको मिला मुझे दीवानगी मिली
होश आपको मिला मुझे तो बेख़ुदी मिली
फिर भी प्यार आपसे ही करता है दिल
चैन आपको मिला मुझे दीवानगी मिली
ओ हो हो होश आपको मिला मुझे तो बेख़ुदी मिली
फिर भी प्यार आपसे ही करता है दिल
चैन आपको मिला मुझे दीवानगी मिली

मनाऊँ तो इसे मैं कैसे ये दिल दीवाना है ना माने
बताऊँ तो भला मैं कैसे ये इश्क़ क्या है ये ना जाने
शैदाई मैं तेरा हुआ तुझको नहीं है ये पता

जाम आपको मिला मुझे तो बेरुख़ी मिली
ओ हो हो होश आपको मिला मुझे तो बेख़ुदी मिली
फिर भी प्यार आपसे ही करता है दिल
चैन आपको मिला मुझे दीवानगी मिली

कोई किसी पे जान दे दे कोई करे है बेवफ़ाई
ये फ़ासलों का दर्द क्या है ये जानती है बस जुदाई
तुझसे मिली जबसे नज़र दीवानी मैं हो गई

नींद आपको मिली मुझे तो बेबसी मिली
आ हा हा होश आपको मिला मुझे तो बेख़ुदी मिली
फिर भी प्यार आपसे ही करता है दिल
चैन आपको मिला मुझे दीवानगी मिली
हाँ हाँ हाँ हाँ होश आपको मिला मुझे तो बेख़ुदी मिली
………………………………..
Chain aapko mila-Hangama 2003

Artists: Akshya Khanna, Rimi Sen, Paresh Rawal, Shoma Anand

Read more...

Apr 14, 2017

कच्ची कली कचनार की-हंगामा १९७१

फ़िल्मी गीतों में फूल, गुलाब का फूल और गोभी के फूल का
जिक्र अक्सर होता रहता है. कचनार की कली का जिक्र कम
गीतों में है. सन १९७१ की फिल्म हंगामा  में मन्ना डे ने एक
गीत गाया है इस पर.

गौरतलब है. हंगामा नाम से तीन फ़िल्में उपलब्ध हैं. लगभग
२० साल का अंतर है तीनों के अवतरित होने में. यानि हर एक
पीढ़ी के लिए हंगामा.

प्रस्तुत गीत अनजान का लिखा हुआ है और इसके संगीतकार हैं
राहुल देव बर्मन. गीत में आशा भोंसले की आवाज़ भी है.



गीत के बोल:

कच्ची कली कचनार की हाय हाय
कच्ची कली कचनार की
अरे क्या समझेगी बातें प्यार की
अरे क्या समझेगी बातें प्यार की
कच्ची कली कचनार की हाय रे
हाय रे कच्ची कली कचनार की
हो कुछ दिन संभाल जिया खिलने तो दे रसिया
कुछ दिन संभाल जिया खिलने तो दे रसिया
आने तो दे रुत बहार की
आएगी आएगी
कच्ची कली कचनार की 
का का का का कच्ची कली कचनार की
ककक ककक

चेहरा गोरा गोरा चुनरी धानी धानी
तेरे आगे गोरी चन्दा भरे पानी
यूँ ना जाल बिछा यूँ ना बात बढ़ा
हमको प्यार का ये तू न पाठ पढ़ा
तेरी समझ है उधार की
क्यूँ छेड़े बातें प्यार की
अरे क्या समझेगी बातें प्यार की
क्या समझेगी बातें प्यार की
कच्ची कली कचनार की हे हे हे 
कच्ची कली कचनार की

खुशबू मेरी उडी महकी गली गली
बहके लोग जहाँ मेरी बात चली
हाँ जाने किसकी उम्र तेरे साथ कटे
जाने किसको मिले जाने किसपे लूटे
दौलत ये सोलह सिंगार की
कच्ची कली कचनार की
अरे क्या समझेगी बातें प्यार की
क्या समझेगी बातें प्यार की
कच्ची कली कचनार की  ही ही
कच्ची कली कचनार की
कच कच कच कच

खिल के तेरी उम्र जिस दिन फूल बने
चाहे लाख तुझे तू बस मुझको चूमे
सोचूंगी ये कभी वो दिन आने तो दे
बचपन जाने को है बचपन जाने तो दे
घड़ियाँ कटे ना इंतज़ार की
कच्ची कली कचनार की
हो कुछ दिन संभाल जिया खिलने तो दे रसिया
कुछ दिन संभाल जिया खिलने तो दे रसिया
आने तो दे रुत बहार की
आएगी आएगी
कच्ची कली कचनार की
का का का का कच्ची कली कचनार की
ककक ककक
.......................................................................
Kachchi kali kachnar ki-Hangama 1971

Artists: Helen, Mehmood

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP