Showing posts with label Henna. Show all posts
Showing posts with label Henna. Show all posts

Oct 31, 2020

जाने वाले ओ जाने वाले-हिना १९९२

जाने वाले चले जाते हैं. आखिर को किसी के रोके से कौन रुका है.
अकेले ही आना है और अकेले ही जाना है. चाहे जीवन के किसी
हिस्से में आगे ना मिलने के लिए बिछडना हो या संसार से
विदा लेना हो, विदा करने वाले अपनी भावनाएं क्विंटलों में 
उडेलते हैं.

वो समय था जब चीज़ें धीरे धीरे अपना आकार लेती थीं. आज की
तरह नहीं-हटा सावन की घटा स्टाईल-एक क्षण फुर्र दूसरे क्षण 
छू. करेले के हलवे और लहसुन की चाय वाले इस युग में 
मुझे मुकेश का एक पुराना गीत याद आता है-सुर की गति मैं
क्या जानूं. इसे यूँ समझें-फिल्मों की गति मैं क्या जानूं. 

तकनीकि का विकास हुआ मगर क्या घोड़े ने चारा खा के अगले
ही क्षण लीद निकालना शुरू कर दिया ? इंसानों की क्रिएटिविटी
इतनी रफ़्तार वाली हो गई कि एक हफ्ते में मास्टरपीस फ़िल्में 
बनने लग गयीं ?

सुनते हैं फिल्म हिना से एक कर्णप्रिय गीत जिसे ऋषि कपूर
और ज़ेबा बख्तियार पर फिल्माया गया है. Zee Music का
धन्यवाद जिसकी वजह से ये गीत हम देख
सुन पा रहे हैं.                                                                                                                                              




गीत के बोल:

गीत का आनंद लें, बोलों की
आवश्यकता हो तो कमेन्ट करें
...........................................................
Jaane waale o jaane waale-Henna 1991

Read more...

Oct 1, 2015

मैं देर करता नहीं-हिना १९९१

कुछ लोग आदतन देर से आने की बीमारी से ग्रसित होते हैं.
इनमें से कुछ जान बूझ के तो कुछ बेवजह ही देर लगा दिया
करते हैं. फिल्म हिना में इस बात पर पूरा गीत है.

इसे ऋषि कपूर और अश्विनी भावे पर फिल्माया गया है जो
लता मंगेशकर और सुरेश वाडकर ने गाया है. इसके रचयिता
और संगीतकार रवीन्द्र जैन हैं.

फिल्म हिना के गीत काफी साल बजे हैं और शायद ये फिल्म
“मैंने प्यार किया” के बाद एक ऐसा एल्बम है जिसे लोगों ने
खूब पसंद किया था.इस गाने का वीडियो आपको जिसकी भैंस
है उसी के पास जाने पर दिखलाई देगा.




गीत के बोल:


मेरे जागने से पहले हाय रे मेरी किस्मत
मेरे जागने से पहले हाय रे मेरी किस्मत सो जाती है
मैं देर करता नहीं देर हो जाती है
मैं देर करता नहीं देर हो जाती है
ओ मेरे साथ यही मुश्किल पाई हुई मंजिल
ओ मेरे साथ यही मुश्किल पाई हुई मंजिल खो जाती है
मैं देर करता नहीं देर हो जाती है
मैं देर करता नहीं देर हो जाती है

हाय किसपे भरोसा किया है
जो भी वादा किया झूठा किया है
हाय किसपे भरोसा किया है
जो भी वादा किया झूठा किया है
ओ चाहा जब भी मैंने वादा निभाना
चाहा जब भी मैंने वादा निभाना
वक्त ने वक्त पे धोखा दिया है
वक्त ने वक्त पे धोखा दिया है
देर करने की आदत चाहत की कश्ती
देर करने की आदत चाहत की कश्ती डुबो जाती है
मैं देर करता नहीं देर हो जाती है
मैं देर करता नहीं देर हो जाती है

बीत गए कितने मौसम सुहाने
प्यार करने के रंगीन ज़माने
बीत गए कितने मौसम सुहाने
प्यार करने के रंगीन ज़माने
मौसम तो आते जाते रहेंगे
मौसम तो आते जाते रहेंगे
आया मैं तो रूठा दिलवर मनाने
आया मैं तो रूठा दिलवर मनाने
मेरी हालत पे देखो शबनम भी आंसू
मेरी हालत पे देखो शबनम भी आंसू रो जाती है
मैं देर करता नहीं देर हो जाती है
मैं देर करता नहीं देर हो जाती है
मेरे जागने से पहले हाय रे मेरी किस्मत सो जाती है
तुम देर करते नहीं देर हो जाती है
हो तुम देर करते नहीं देर हो जाती है
.......................................................
Main der karta nahin-Henna 1991

Artists: Rishi Kapoor, Ashwini Bhave

Read more...

Oct 26, 2009

बेदर्दी तेरे प्यार ने- हिना १९९१

गाना अच्छा हो तो उसके विडियो की खामियां छुप जाती हैं।
पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार को लेकर बनाई गई
फ़िल्म हिना में कुछ अच्छे कर्णप्रिय गीत हैं। इस गीत पर उन्होंने
ईमानदारी से कोशिश करी है की नृत्य कौशल दिखाएँ। लंबे
चोगे जैसी वेशभूषा पहन कर वैसे भी नाचना आसान नहीं होता है।
इस गाने के स्टिल्स और बैक ग्राउंड के दृश्य बहुत पसंद हैं। जेबा
सुंदर हैं और उनका चेहरा ही काफ़ी है इस गाने के हिसाब से।



गाने के बोल:

हो हो हो, हो हो ओ ओ ......

बेदर्दी तेरे प्यार ने दीवाना कर दिया
बेदर्दी तेरे प्यार ने दीवाना कर दिया
मुझे दीवाना कर दिया
कहीं भी लागे न जिया

बेदर्दी तेरे प्यार ने दीवाना कर दिया

अपनी ख़बर है न दिल का पता
कुछ मुझे याद नहीं तेरे सिवा

देखूं जिधर तू ही नज़र आए दिलरुबा

दुनिया के हर ख्याल से बेगाना कर दिया
दुनिया के हर ख्याल से बेगाना कर दिया, हो


बेदर्दी तेरे प्यार ने दीवाना कर दिया
बेदर्दी तेरे प्यार ने दीवाना कर दिया


मुझे दीवाना कर दिया, कहीं भी लागे न जिया
मुझे दीवाना कर दिया, कहीं भी लागे न जिया


खो गई यूँ तेरे प्यार में सनम
कहीं रखती हूँ, कहीं, पड़े हैं कदम
नई खुशी, तड़प नई, तेरा है करम


मुझको मेरी ही राह से अंजाना कर दिया
मुझको मेरी ही राह से अंजाना कर दिया

मुझे दीवाना कर दिया, कहीं भी लागे न जिया
मुझे दीवाना कर दिया, कहीं भी लागे न जिया, हो

बेदर्दी तेरे प्यार ने दीवाना कर दिया
बेदर्दी तेरे प्यार ने
.............................
Bedardi tere pyar ne-Henna 1991

Read more...

Jun 18, 2009

चिट्ठीये-हिना १९९१

आज कोशिश कर रहा हूँ एक कठिन गीत को सुनकर उसके
कठिन बोलों को यहाँ उतारने की । ये खूबसूरत गीत फ़िल्म
हिना से है। इसको स्वरों की मलिका लता मंगेशकर ने गाया
है। इसको फिल्माया गया है ज़ेबा बख्तियार पर। गीत संगीत
दोनों रवीन्द्र जैन के हैं। उम्मीद है पंजाबी बोलों के लिए उनकी
सहायता किसी ने ज़रूर की होगी। 

मेरा अनुमान गलत था. ये गीत नक्श लायलपुरी का लिखा हुआ है और 
टैग अपडेट कर दिया गया है टिप्पणी के बाद.




गाने के बोल:

चिट्ठीये नी
दर्द फिरा पु वालिये
ले जा ले जा सनेडा सोने यार दा।
हो ,ले जा ले जा संदेसा सोने यार दा
तैनू वास्ता है दिल दी पुकार का

चिट्ठीये नी
दर्द फिरा पु वालिये
ले जा ले जा सनेडा सोने यार दा।
हो ,ले जा ले जा संदेसा सोने यार दा

पल्ले विच अग दे अंगारे नहीं लुकदे,
हो ओ ओ ओ ,हो ओ,
पल्ले विच अग दे अंगारे नहीं लुकदे,
इश्क ते मुश्क छुपाये नहीं छुपदे,
फिर भी ये राज़,
फिर भी यह राज़ जान जाती है दुनिया,
होठों पे लगा ले चाहे ताले कोई चुप दे,
होठों पे लगा ले चाहे ताले कोई चुप दे,

हो ,बूटा पत्थरां ते उगदा ए प्यार दा

चिट्ठीये चिट्ठीये चिट्ठीये
दर्द फिरा पु वालिये
ले जा ले जा सनेडा सोने यार दा।
हो ,ले जा ले जा संदेसा सोने यार दा

आवे न बिछोड़ा कोई बिछडे न यार से
हो ओ ओ ओ ,हो ओ,
आवे न बिछोड़ा कोई बिछडे न यार से
सुनते हैं आंसुओं का रिश्ता है प्यार से
आंसुओं से दर्द के ,
आंसुओं से दर्द के शोले नहीं बुझते

हायो रब्बा मौत चंगी लंबे इंतज़ार से,
हायो रब्बा मौत चंगी लंबे इंतज़ार से

हो दुःख देना किसी को इंतजार दा

चिट्ठीये
दर्द फिरा पु वालिये
ले जा ले जा सनेडा सोने यार दा।
हो ,ले जा ले जा संदेसा सोने यार दा
चिट्ठीये चिट्ठीये
चिट्ठीये ओ हो हो ओ चिट्ठीये
.....................................
Chitthiye-Henna 1991

Artist-Zeba Bakhtiyar

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP