Showing posts with label I love you. Show all posts
Showing posts with label I love you. Show all posts

Dec 15, 2017

काश कोई मेरी नींदें उड़ा दे-आई लव यू १९९२

९० के दशक की फिल्म है आई लव यू. ८० के दशक का रिप्राईज़
बनाया जाए तो ९० के दशक का सरप्राईज़ बन जायेगा. सन १९९५
तक के संगीत में दोनों दशकों के एलिमेंट्स मौजूद होते थे. उसके
बाद ध्वनियों ने बदलना शुरू कर दिया.

देव कोहली का लिखा गीत सुनते हैं लता मंगेशकर की आवाज़ में
जिसका संगीत राम लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल ने तैयार किया है.

फिल्म के हीरो वही प्रशांत हैं जो १९९८ की फिल्म जींस में ऐश्वर्या
के साथ दिखलाई दिए थे. ये प्रशांत की पहली हिंदी फिल्म थी जो
कि १९९० में बनी तमिल भाषा की उनकी पदार्पण फिल्म का रीमेक
है. फिल्म आई लव यू की नायिका हैं सबा. फिल्म कौन से थियेटर
में लगी थी मुझे याद नहीं मगर इसके गाने काफी बजे थे उस समय.
   


गीत के बोल:

काश कोई मेरी नींदें उड़ा दे
काश कोई मेरा चैन चुरा ले
हो हो हो हो हो हो हो हो
काश कोई मेरी नींद उड़ा दे
काश कोई मेरा चैन चुरा ले
लिखे कोई एक लव लेटर जानी
मेरी भी हो एक प्रेम कहानी
हो हो हो हो हो हो हो हो

हाय मैं कितनी बदल गई हूँ
हद से आगे निकल गई हूँ
दर्पण देखूं तो मन डोले
मैं कैसी हूँ कुछ ना बोले
हो हो हो हो हो हो हो हो

काश कोई मेरी नींदें उड़ा दे
काश कोई मेरा चैन चुरा ले
लिखे कोई इक लव लेटर जानी
मेरी भी हो इक प्रेम कहानी
हो हो हो हो हो हो हो हो

दिन काटूं तो रैन ढले ना
किसी तरह से ये आराम मिला ना
कहती है ये मन की धडकन
प्यार बिना है सूना जीवन
हो हो हो हो हो हो हो हो

काश कोई मेरी नींदें उड़ा दे
काश कोई मेरा चैन चुरा ले
लिखे कोई इक लव लेटर जानी
मेरी भी हो इक प्रेम कहानी
हो हो हो हो हो हो हो हो

उलझी हूँ मैं कितनी सोचो
जहाँ पे है वो कैसे पहुंचूं
जब वो मुझको मिल जायेगा
कोई जुदा न कर पायेगा
होय होय हो हो हो हो होय हो

काश कोई मेरी नींद उड़ा दे
काश कोई मेरा चैन चुरा ले
लिखे कोई इक लव लेटर जानी
मेरी भी हो इक प्रेम कहानी
हो हो हो हो हो हो हो हो
ला ला ला ला ला ला ला ला
………………………………………………………………………………..
Kaash koi meri neenden uda de-I love you 1992

Read more...

Oct 2, 2017

संडे को बुलाया-आई लव यू १९९२

जब फिल्म का शीर्षक ही आई लव यू हो, तो संदेह की गुंजाइश
ना का बराबर रह जाती है कि फिल्म एक लव स्टोरी है. ये बात
हालांकि सभी फिल्म के शीर्षकों के साथ खरी नहीं उतरती. किसी
फिल्म को तो पूरा देख लो तो भी शीर्षक और फिल्म की कहानी
में को कनेक्शन समझ नहीं आता.

सुनते हैं राम लक्ष्मण के संगीत निर्देशन में बना एक गीत जिसे
लता संग एस पी बालू ने गाया है.



गीत के बोल:

संडे को बुलाया मगर तू ना आया
मंडे को बुलाया तो बहाना बनाया
के जब तक न हमने होंठों से कहा
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू

ओ ओ ओ जनवरी में पूछा जवाब नहीं आया
फरवरी में पूछा बहाना बनाया
के जब तक न हमने होंठों से कहा
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू

पहले पहले प्यार को समझ न सके
समझ गए तो फिर रुक न सके
पहले पहले प्यार को समझ न सके
समझ गए तो फिर रुक न सके
तेरी बातें दिल से सोच सोच कर
ठंडी ठंडी आहें हम तो भर न सके
और होंठों से हमको ये कहना पड़ा
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू
संडे को बुलाया मगर तू ना आया
मंडे को बुलाया तो बहाना बनाया
के जब तक न हमने होंठों से कहा
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू

धीरे धीरे दिल का करार खो गया
होना था कुछ और इकरार हो गया
धीरे धीरे दिल का करार खो गया
होना था कुछ और इकरार हो गया
होते होते होते होते प्यार हो गया
तेरे बिना जीना दुश्वार हो गया
और होंठों से हमको ये कहना पड़ा
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू

ओ ओ ओ ओ जनवरी में पूछा जवाब नहीं आया
फरवरी में पूछा बहाना बनाया
के जब तक न हमने होंठों से कहा
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू आई लव यू
आई लव यू लव यू आई लव यू
आई लव यू लव यू आई लव यू
आई लव यू लव यू आई लव यू
………………………………………………………………….
Sunday ko bulaya-I love you 1992

Artists: Prashant, Saba

Read more...

Mar 22, 2015

हे माँ अम्बे जगदम्बे-आई लव यू १९९२

आज नवरात्रि का दूसरा दिन है. नवरात्रि के शुभ अवसर पर
एक और माता भजन सुनिए फिल्म आई लव यू से. ये सन
१९९२ की फिल्म है. एस पी बालू की आवाज़ में आपने हिंदी
भाषा में भजन शायद ही सुने हों. इस हिसाब से ये एक दुर्लभ
भजन है एस पी बालू का गाया हुआ. उनके हिंदी उच्चारण
की स्पष्टता को देखते हुए उनसे और भजन गवाए जाने की
ज़रूरत है. धार्मिक कैसेट सी डी बनाने वाले शायद इस बात
पर ध्यान दें कभी.




भजन के बोल:


माँ अम्बे अम्बे अम्बे माँ
माँ अम्बे अम्बे अम्बे माँ


शेरावालिये ज्योतावालिये
माँ अम्बे अम्बे अम्बे माँ
माँ अम्बे अम्बे अम्बे माँ
मेहरावालिये लाटावालिये

हे माँ अम्बे जय जगदम्बे
माता तेरे रूप है हज़ार
हे माँ अम्बे जय जगदम्बे
माता तेरे रूप है हज़ार

शेरावाली ज्योतावाली
तू ही दुर्गा तू ही काली
भवानी तू शक्ति का अवतार

हे माँ अम्बे जय जगदम्बे
माता तेरे रूप है हज़ार, हो 
माता तेरे रूप है हज़ार


जो भक्त माँ का ध्यान धरे
माँ उसके संकट दूर करे
माँ उसके संकट दूर करे
जो द्वार आये माता के
माँ उसकी खाली झोली भरे
माँ उसकी खाली झोली भरे

मुझको न लौटा तू खाली हाथ
इस बार दे दे तू मेरा साथ
मुझे दे दे माँ तेरा दुलार

हे माँ अम्बे जय जगदम्बे
माता तेरे रूप है हज़ार, हो 
माता तेरे रूप है हज़ार

शेरावाली ज्योतावाली
तू ही दुर्गा तू ही काली
भवानी तू शक्ति का अवतार

शेरावाली ज्योतावाली
तू ही दुर्गा तू ही काली
भवानी तू शक्ति का अवतार

हे माँ अम्बे जय जगदम्बे
माता तेरे रूप है हज़ार, हो 
माता तेरे रूप है हज़ार

तेरी कृपा हो जाए तो
अंगारे भी बन जाएँ फूल
अंगारे भी बन जाएँ फूल
दुष्टों का सीना चीर दे
माँ तेरे हाथों का ये त्रिशूल
माँ तेरे हाथों का ये त्रिशूल
होगा वही जो चाहेगी तू
भक्तों से नाता निभाएगी तू
है जग की तू पालनहार

हे माँ अम्बे जय जगदम्बे
माता तेरे रूप है हज़ार, हो 
माता तेरे रूप है हज़ार

शेरावाली ज्योतावाली
तू ही दुर्गा तू ही काली
भवानी तू शक्ति का अवतार

शेरावाली ज्योतावाली
तू ही दुर्गा तू ही काली
भवानी तू शक्ति का अवतार


हे माँ अम्बे जय जगदम्बे
माता तेरे रूप है हज़ार, हो 
माता तेरे रूप है हज़ार

शेरावाली ज्योतावाली
तू ही दुर्गा तू ही काली
भवानी तू शक्ति का अवतार

शेरावाली ज्योतावाली
तू ही दुर्गा तू ही काली
भवानी तू शक्ति का अवतार
शेरावाली ज्योतावाली
तू ही दुर्गा तू ही काली
भवानी तू शक्ति का अवतार
हे माँ अम्बे, जगदम्बे माँ
माँ अम्बे माँ जगदम्बे
........................................
He Maa Ambe-I Love You 1992

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP