आज चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि है. इस शुभ अवसर
पर सुनते हैं एक माता भजन फिल्म क्रांतिवीर से. इसे
सुदेश भोंसले, प्रफुल्ल दवे और सपना अवस्थी ने गाया है.
बोल समीर के हैं और संगीत आनंद मिलिंद का.
भजन के बोल:
जय अम्बे जगदम्बे माँ तेरे दम से है दुनिया

तेरी महिमा कोई ना जाने तुझसे कौन बचा है यहाँ

दृष्टि दया की जिसपे डाले तू उसका उद्धार करे

जग कल्याणी भव सागर से सबका बेडा पार करे
खाली झोली भरने वाली किसको दे दे कब कितना
तेरी महिमा कोई ना जाने तुझसे कौन बचा है यहाँ
जय अम्बे जगदम्बे माँ तेरे दम से है दुनिया
तेरी महिमा कोई ना जाने तुझसे कौन बचा है यहाँ
अँधेरे में बन के उजाला भटके जनों को राह दिखाए

मैया कर संतों की रक्षा शैतानों को आज मिटा
जालिम को ऐसी सजा दे रह ना जाए कोई निशाँ
तेरी महिमा कोई ना जाने तुझसे कौन बचा है यहाँ
जय अम्बे जगदम्बे माँ तेरे दम से है दुनिया
तेरी महिमा कोई ना जाने तुझसे कौन बचा है यहाँ
हे माँ रानी देवी भवानी ज्योत जलाने आया हूँ
ज्योता वाली माता काली तुझको मानाने आया हूँ
हे मैहर वैष्णो दुर्गा चंडी बस तेरे गुण गाऊंगा
बरस बरस मैं इन चरणों में श्रद्धा फूल चढाऊँगा
हे रुक जायेगा दर पे तेरे अगर तूफ़ान भी आएगा
मेरे सर पे हाथ है तेरा मुझको कौन मिटाएगा
जय अम्बे जगदम्बे माँ तेरे दम से है दुनिया
तेरी महिमा कोई ना जाने तुझसे कौन बचा है यहाँ
.......................................................................
Jai Ambe Jagdambe Maa-Mata Bhajan-Krantiveer 1994
Read more...