Showing posts with label Imaan Beimaan. Show all posts
Showing posts with label Imaan Beimaan. Show all posts

Aug 29, 2017

आँखों में चंदा-ईमान बेईमान १९९७

फिल्म ईमान बेईमान से एक और गीत सुनते हैं. कुछ लोरीनुमा
गीत है ये. एक बच्चे की आवाज़ है इसमें. साथ में मिलावट है
सुरेश वाडकर की आवाज़ की.
   
गीत का वीडियो उपलब्ध नहीं है अतः ये कहना मुश्किल है इसे
किस पर फिल्माया गया है. इन्दीवर के लिखे गीत को संगीत 
से सजाया है राजेश रोशन ने.

गीत के बोल:

आँखों में चंदा चंदा है मामा
आँखों में चंदा चंदा है मामा
इसका मेरा रिश्ता है कोई रिश्ता पुराना
आँखों में चंदा चंदा है मामा
आँखों में चंदा चंदा है मामा
इसका मेरा रिश्ता है कोई रिश्ता पुराना
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला

मामा ये तेरा है तेरा दीवाना
मामा ये तेरा है तेरा दीवाना
चलो चलें खेलें वही खेल पुराना
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला

जैसे के चंदा सितारों में एक है
मामा हमारा हजारों में एक है
जैसे के चंदा सितारों में एक है
मामा हमारा हजारों में एक है
दुनिया मेरी तू मेरा खजाना
दुनिया मेरी तू मेरा खजाना
प्यार मुझे सारा है तुझपे लुटाना
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला
हो हो हो हो हो हो हो हो हो
हो हो हो हो हो हो हो हो हो

आँखों में चंदा चंदा है मामा
आँखों में चंदा चंदा है मामा
इसका मेरा रिश्ता है कोई रिश्ता पुराना

ध नि सा नि रे सा नि सा
ध नि सा ध मा प ग
ध नि सा नि रे सा नि सा
ध नि सा ध मा प ग
चल तेरी गुडिया की शादी करा दूं
प्यारा सा दूल्हा राजा मैं ला दूं
चल तेरी गुडिया की शादी करा दूं
प्यारा सा दूल्हा राजा मैं ला दूं
जब गुडिया हो परदेश रवाना
जब गुडिया हो परदेश रवाना
तू अपनी गुड़िया को भूल ना जाना

आँखों में चंदा चंदा है मामा
आँखों में चंदा चंदा है मामा
इसका मेरा रिश्ता है कोई रिश्ता पुराना
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला

मामा ये तेरा है तेरा दीवाना
मामा ये तेरा है तेरा दीवाना
चलो चलें खेलें वही खेल पुराना
……………………………………………………
Aankhon mein chanda-Imaan beimaan 1997

Read more...

Jun 16, 2017

मेरी जिंदगी के मालिक-ईमान बेईमान १९९७

कुछ अनजान फ़िल्में ९० के दशक की भी हैं जिनमें मधुर
गीत हैं. ऐसी एक फिल्म है ईमान बेईमान. चंकी पांडे और
मधु अभिनीत इस फिल्म के इस गीत को आपने ज़रूर ही
सुना होगा जो हम आज आपको सुनवा रहे हैं.

गीत का वीडियो शायद उपलब्ध नहीं है यूट्यूब पर. इस गीत
पर जनता ने अपनी तरफ से कलाकृतियाँ चिपका रखी हैं.

गीत के बोल:

मेरी जिंदगी के मालिक मेरे दिल पे हाथ रख दे
मेरी जिंदगी के मालिक मेरे दिल पे हाथ रख दे
तेरे आने की खुशी में
तेरे आने की खुशी में मेरा दम निकल ना जाए
तेरे आने की खुशी में मेरा दम निकल ना जाए
मेरी जिंदगी के मालिक मेरे दिल पे हाथ रख दे
तेरे आने की खुशी में
तेरे आने की खुशी में मेरा दम निकल ना जाए
तेरे आने की खुशी में मेरा दम निकल ना जाए

तेरा हौसला बढ़ेगा
तेरा हौसला बढ़ेगा दामन तू थाम लेगा
रख दूं जो हाथ दिल पर
रख दूं जो हाथ दिल पर तेरा दिल मचल ना जाए
रख दूं जो हाथ दिल पर तेरा दिल मचल ना जाए

एक तरफ हो सारी दुनिया एक तरफ हो सूरत तेरी
एक तरफ हो सारी दुनिया एक तरफ हो सूरत तेरी
हम तुझे दुनिया से हो कर बेखबर देखा करें
हो ओ ओ ओ ओ ओ हो ओ ओ ओ ओ ओ
मुझको कबूल तेरी दुनिया में रहना लेकिन
मुझको कबूल तेरी दुनिया में रहना लेकिन
भर जाए ना दिल तेरा
भर जाए ना दिल तेरा कहीं तू बदल ना जाए
मेरी जिंदगी के मालिक मेरे दिल पे हाथ रख दे
तेरे आने की खुशी में मेरा दम निकल ना जाए
तेरे आने की खुशी में मेरा दम निकल ना जाए

कर गयी दीवाना मुझको तेरी दीवानगी
कर गयी दीवाना मुझको तेरी दीवानगी
तू मुझमें अब है जिंदा मैं तो थी जैसी मर गयी
हो ओ ओ ओ ओ ओ हो ओ ओ ओ ओ ओ

मेरी जिंदगी के मालिक मेरे दिल पे हाथ रख दे
तेरे आने की खुशी में
तेरे आने की खुशी में मेरा दम निकल ना जाए
तेरे आने की खुशी में मेरा दम निकल ना जाए

तेरा हौसला बढ़ेगा दामन तू थाम लेगा
रख दूं जो हाथ दिल पर
रख दूं जो हाथ दिल पर तेरा दिल मचल ना जाए
रख दूं जो हाथ दिल पर तेरा दिल मचल ना जाए
..............................................................................
Meri zindagi ke malik-Imaan Beimaan 1997

Artists: Chunkey Pandey, Madhu

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP