Showing posts with label Jaan. Show all posts
Showing posts with label Jaan. Show all posts

Jun 28, 2020

कंवारा नहीं मरना-जान १९९६

९० के दशक के सफल निर्देशक राज कँवर का आज जन्मदिन है.
राज कँवर ने फिल्म दीवाना से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी.
इसके पहले वे सहायक के तौर पर निर्देशक राजकुमार संतोषी और
शेखर कपूर के साथ काम कर चुके थे.

बॉलीवुड से जुड़े हुए जिन लोगों का आज जन्मदिन है उनमें से एक
हैं राजीव वर्मा, अमिताभ बच्चन के साढू. इसके अलावा मधुबाला एक
इश्क एक जूनून सीरियेल फेम विवियन डिसेना और जी टीवी पर
प्रसारित टशन-ए-इश्क सीरियल की अभिनेत्री जास्मिन भसीन

राज कँवर के बारे में हम पहले  भी चर्चा कर चुके हैं इस ब्लॉग पर.
फिल्मों में सम्पूर्ण मसाले में विश्वास रखने वाले राज कँवर की फिल्मों
का संगीत पक्ष मजबूत रहा और दीवाना, लाडला, जुदाई, फ़र्ज़, अंदाज़
हर दिल जो प्यार करेगा जैसी फिल्मों के गाने बहुत चले पाने समय
में. गीतों की लम्बाई फिल्मांकन में भी काफी उदारता दिखती है. और
फिल्मों के गानों की तुलना में थोड़े बड़े लेकिन चुस्त गाने मिलेंगे
आपको उनकी फिल्मों में.

आज आपको सुनवाते हैं जान फिल्म से एक गाना अलका याग्निक
का गाया हुआ. आनंद बक्षी रचित इस गीत की धुन तैयार की है
आनंद मिलिंद ने.





गीत के बोल:

नैनों में महबूब के देखूंगी मैं डूब के
नैनों में महबूब के देखूंगी मैं डूब के
शादी के बाद मैं मर जाऊं तो ग़म नहीं
कंवारा नहीं मरना कंवारा नहीं मरना

साहिल पे बैठ के दरिया के तूफ़ान का
नज़ारा नहीं करना कंवारा नहीं मरना

ये लाज का घूंघट खोलूंगी ये बात मैं सबसे बोलूंगी
ये लाज का घूंघट खोलूंगी ये बात मैं सबसे बोलूंगी
मेरे घरवालों चुप रहने का तुम मुझे इशारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना

जा चुटकी भर सिंदूर मंगा जल्दी से मेरी मांग सजा
जा चुटकी भर सिंदूर मंगा जल्दी से मेरी मांग सजा
मैं मर गई तो ले के मेरा नाम तू पुकारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना

पानी में आग लगानी है इस दिल पर चोट भी खानी है
पानी में आग लगानी है इस दिल पर चोट भी खानी है
हँसना है रोना है जीना है दिल थाम के गुज़ारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना

ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
दिल का अरमान निकल जाये फिर चाहे जान निकल जाये
दिल का अरमान निकल जाये फिर चाहे जान निकल जाये
ओ दुनिया वालों तुम दो दिलों को जुदा ख़ुदारा नहीं करना
कंवारा नहीं मरना
कंवारा नहीं मरना
कंवारा नहीं मरना
…………………………………………
Kanwara nahin marna-Jaan 1996

Artists: Twinkle Khanna, Ajay Devgan

Read more...

Aug 4, 2016

हम ऐसे करेंगे प्यार के-जान १९९६

एक मधुर युगल गीत सुनते हैं जान फिल्म से. ये १९९६
की फिल्म है. अजय देवगन और ट्विंकल खन्ना प्रमुख
कलाकार हैं इस फिल्म के. अशोक घई ने इस फिल्म का
निर्माण किया था. फिल्म का निर्देशन राज कँवर ने किया.

फिल्म में आनंद बक्षी के लिखे हुए छः गीत हैं. एक गीत
समीर ने लिखा है. ऐसा मालूम होता है कि आनंद मिलिंद
के रेगुलर समीर को केवल एक ही गीत लिखने को मिला
इसमें. क्या वजह है इस पर कोई प्रकाश डाले तो समझ
आये.

गीत धमाधम स्टाईल में शुरू होता है जिससे ये अनुमान
लगाना कठिन हो जाता है कि आगे एक मधुर युगल गीत
आने वाला है.

प्यार समुन्दर से गहरा-ये बात बक्षी साहब फिल्म समुन्दर
के शीर्षक गीत में भी कह चुके हैं.




गीत के बोल:

ऐसा न हो हम खो जाएँ
इस प्यार की आँख मिचोली में
चल तुझे बिठा के ले जाऊं
मैं दो नैनों की डोली में

हम ऐसे करेंगे प्यार
हम ऐसे करेंगे प्यार के दुनिया याद करे
हम ऐसे करेंगे प्यार के दुनिया याद करे
यूँ जियेंगे मरेंगे यार
यूँ जियेंगे मरेंगे यार के दुनिया याद करे
यूँ जियेंगे मरेंगे यार के दुनिया याद करे
यूँ जियेंगे मरेंगे यार के दुनिया याद करे

इस धरती पर ना जाने ये आसमान क्यूँ है
तेरे मेरे बीच में ये जहां क्यूँ है
इस धरती पर ना जाने ये आसमान क्यूँ है
तेरे मेरे बीच में ये जहां क्यूँ है
इस पार हम तड़पे उस पार तुम तड़पे
प्यासे रहे दो दिल सावन कहीं बरसे
यूँ टूटे ये दीवार के दुनिया याद करे
यूँ टूटे ये दीवार के दुनिया याद करे
यूँ जियेंगे मरेंगे यार के दुनिया याद करे

प्यार समुन्दर से गहरा सब लोग कहते हैं
किसी दुश्मन को भी ना लगे ये रोग कहते हैं
हो प्यार समुन्दर से गहरा सब लोग कहते हैं
किसी दुश्मन को भी ना लगे ये रोग कहते हैं
हमसे पहले कितने इस प्यार के मारे
इस इश्क के दरिया में बस डूब गए सारे
कर जाएँ इसे हम पार के दुनिया याद करे
कर जाएँ इसे हम पार के दुनिया याद करे
यूँ जियेंगे मरेंगे यार के दुनिया याद करे

एक दूजे के दिल पे हम नाम लिख डालें
अपनी प्रेम कहानी का अंजाम लिख डालें
एक दूजे के दिल पे हम नाम लिख डालें
अपनी प्रेम कहानी का अंजाम लिख डालें
इस प्यार में सारी दुनिया को भूल के
दो चार पल तेरी बाहों में झूल के
कर ले बातें दो चार के दुनिया याद करे
कर ले बातें दो चार के दुनिया याद करे
यूँ जियेंगे मरेंगे यार के दुनिया याद करे

हम ऐसे करेंगे प्यार के दुनिया याद करे
हम ऐसे करेंगे प्यार के दुनिया याद करे
यूँ जियेंगे मरेंगे यार
यूँ जियेंगे मरेंगे यार के दुनिया याद करे
यूँ जियेंगे मरेंगे यार के दुनिया याद करे
यूँ जियेंगे मरेंगे यार के दुनिया याद करे
..........................................................
Ham aise karenge pyar ke duniya-Jaan 1996

Artists: Ajay Devgan, Twinkle Khanna

Read more...

Jan 1, 2010

जान गई दिल आया-जान १९९६

पिछली पोस्ट में हमने फिल्म चलता पुर्जा से एक गाना सुना। आइये अब
एक ऐसे गीत से आपका परिचय करवाएं जिसकी शुरुआत कुछ कुछ याद
दिलाती है चलता पुर्जा के गीत की।

राज कँवर निर्देशित फिल्म जान (१९९६) से ये गीत लिया गया है जिसे
गाया है अलका याग्निक और उदित नारायण ने। यह गीत फिल्माया गया
है अजय देवगन और ट्विंकल खन्ना पर। गाने के शुरू में आनंद बक्षी की
आवाज़ में दो पंक्तियाँ है जिन्होंने ये गीत लिखा है। संगीत तैयार किया है
आनंद-मिलिंद ने।



गीत के बोल:

गम जरूरी है मोहब्बत के फ़साने के लिए
दिल है आने के लिए और जां जाने के लिए

जान गयी दिल आया शीशा पत्थर से टकराया
जान गयी दिल आया शीशा पत्थर से टकराया
शीशा टूट गया, शीशा टूट गया
जान गयी दिल आया शीशा पत्थर से टकराया
शीशा टूट गया, शीशा टूट गया

प्यार किया दुःख पाया, शीशा पत्थर से टकराया
पत्थर टूट गया, पत्थर टूट गया

जान गयी दिल आया

सिसक सिसक के यूँ हम रोये
लगता है फिर भी कम रोये
सिसक सिसक के यूँ हम रोये
लगता है फिर भी कम रोये

याद मुझे तू आया
तेरे हाथ से मेरा दामन जब छूट गया
सजन छोट गया

प्यार किया दुःख पाया, शीशा पत्थर से टकराया
पत्थर टूट गया, पत्थर टूट गया

जान गयी दिल आया

दर्द के मारे कम नहीं मिलते
इतने किसी को गम नहीं मिलते
दर्द के मारे कम नहीं मिलते
इतने किसी को गम नहीं मिलते

दर्द ने दिल तड़पाया
मैंने रूठा यार मनाया तो रब रूठ गया
तो रब रूठ गया

प्यार किया दुःख पाया, शीशा पत्थर से टकराया
पत्थर टूट गया, पत्थर टूट गया

जान गयी दिल आया
जान गयी दिल आया
..................................................
Jaan gayi dil aaya-Jaan 1996

Artists: Ajay Devgan, Twinkle Khanna

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP