Showing posts with label Kahin Din Kahin Raat. Show all posts
Showing posts with label Kahin Din Kahin Raat. Show all posts

Sep 13, 2019

कमर पतली नज़र बिजली-कहीं दिन कहीं रात १९६८

जब हमने ब्लॉग लिखना शुरू किया था तब ऐसे ब्लॉग नेट
पर २-३ ही थे. धीरे धीरे संख्या बढ़ी और रंग बिरंगी साइटें
उगना शुरू हुयीं और उन लिरिक्स की अंग्रेजी वाली साइटों
की चकाचौंध में हमारा ब्लॉग कहीं दब सा गया.

सारी मक्खियाँ एक ही जगह जा के चिपकें तो आश्चर्य होता
है. जब इन्डियन क्रिकेट टीम में २-३ विकेट जल्दी जल्दी
गिर जायें तो बाकियों को भी दस्तें लग जाती हैं तब उतना
अचरज नहीं होता.

सुनते हैं फिल्म कहीं दिन कही रात से एक गीत महेंद्र कपूर
की आवाज़ में. एस एच बिहारी के बोल हैं और ओ पी नैयर
का संगीत.



गीत के बोल:

कमर पतली नज़र बिजली
सुराहीदार गर्दन
क़यामत से में जन कम नहीं हो
कमर पतली नज़र बिजली
सुराहीदार गर्दन
……………………………………………..
Kamar patli-Kahin din kahin raat 1968

Artist:

Read more...

Sep 12, 2019

तुम्हारा चाहने वाला-कहीं दिन कहीं रात १९६८

फिल्म का सबसे लोकप्रिय गीत है इसलिए हमने कभी क्वश्चन
नहीं किया कि कौन सी दुनिया की बात कर रहे हों. ज़मीन
वाली या आसमान वाली.

एस एच बिहारी की रचना है और ओ पी नैयर का संगीत.
गायक कलाकार हैं महेंद्र कपूर. नैयर के संगीत में सन १९६५
और उसके बाद महेंद्र कपूर के गीत काफी हैं.



गीत के बोल:

तुम्हारा चाहने वाला खुदा की दुनिया में
मेरे सिवा भी कोई और हो खुदा न करे
तुम्हारा चाहने वाला खुदा की दुनिया में
मेरे सिवा भी कोई और हो खुदा न कर
तुम्हारा चाहने वल

ये बात कैसे गवारा करेगा दिल मेरा
तुम्हारा ज़िक्र किसी और की ज़ुबान पे हो
तुम्हारे हुस्न की तारीफ आइना भी करे
तो मैं तुम्हारी क़सम है के तोड़ दूँ उसको
तुम्हारे प्यार तुम्हारी अदा का दीवाना
मेरे सिवा भी कोई और हो खुदा न करे
तुम्हारा चाहने वाला

वो दिन नआये के मुझसे कभी जुदा हो कर
किसी का प्यार दोबारा कहीं तलाश करो
झुका के सर को किसी अजनबी के शानो पर
तुम अपने गम का सहारा कहीं तलाश करो
करीब दिल के तुम्हारे किसी भी हालत में
मेरे सिवा भी कोई और हो खुदा न करे
तुम्हारा चाहने वाला

तुम्हारे दिल को कहीं मुझसे कभी ठेस लगे
मुझे यकीं है ऐसा कभी नहीं होगा
मुझे वफाओ पे अपनी बड़ा भरोसा है
तुम्हारा प्यार ही दे जाये ना कहीं धोखा
दुआ ये है के तुम्हारा खुदा की दुनिया में
मेरे सिवा भी कोई और हो खुदा न करे
तुम्हारा चाहने वाला
………………………………………..
Tumhara chahne wala-Kahin din kahin raat 1968

Artist: Biswajeet

Read more...

Jul 8, 2009

मोहब्बत हो गई जिनसे-कहीं दिन कहीं रात १९६८

ओ पी नय्यर द्वारा संगीतबद्ध और आशा का गया हुआ एक सदाबहार
नगमा। हेलन के ऊपर चर्चा हम लोग आगे की पोस्ट में करते रहेंगे।
इस गाने की ख़ास बात ये है कि इस गाने में हेलन का जो गेट-अप
है उसको देख के मुझे हॉलीवुड की हीरोईन एंजेलिना जोली की याद
आती है। गाने द्वारा हेलन खलनायक को आगे जाने से रोक रही है।
खलनायक भी बॉलीवुड के महा-खलनायकों में से एक-प्राण हैं.
आपके लिए एंजेलिना जोली की तस्वीर भी पेश है एक, जो कि
एक निहायत ही खूबसूरत अदाकारा हैं हॉलीवुड की।


कभी गर एंजेलिना जोली से मुलाक़ात हुई तो हम कह सकते हैं -
आपकी छबि हम पहले हिंदी फिल्म में देख चुके हैं. किसी को हमारे
इस मुगालते पर कुछ कहना है?





गीतकार : एस. एच. बिहारी
संगीतकार: ओ पी नय्यर

गाने के बोल:

मोहब्बत हो गई जिनसे
शिकायत उनसे क्या होगी (२)

ज़बान तक बात जो आई
यकीनन वो दुआ होगी

मोहब्बत हो गई........

गिला कैसे करुँ उनसे
मैं उनकी बेवफाई का

किया करते हैं जो दावा
मोहब्बत में खुदाई का

अगर वो मुझसे रूठे हैं
तो मेरी ही ख़ता होगी

ज़बान तक......
मोहब्बत हो गई....

मोहब्बत में जिसे ऐ दिल
सजा-ऐ-मौत मिल जाए
वो मर के भी ज़माने में
कभी मरने नहीं पाये

कहाँ ऐसी अदालत है
कहाँ ऐसी सज़ा होगी

मोहब्बत हो गई जिनसे
शिकायत उनसे क्या होगी

ज़बान तक बात जो आई
यकीनन वो दुआ होगी
.................................................................
Mohabbat ho gayi jinse-kahin din kahin raat 1968

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP