Showing posts with label Love story. Show all posts
Showing posts with label Love story. Show all posts

Mar 11, 2018

याद आ रही है २-लव स्टोरी १९८१

आपने फिल्म लव स्टोरी का युगल गीत सुना अब उसका
सोलो वर्ज़न सुनते हैं जो अमित कुमार की आवाज़ में है.
इसके बोल भी आनंद बक्षी के हैं और संगीत पंचम का.

अमित कुमार को गायन के अवसर आर डी बर्मन और
लक्ष्मी प्यारे ने सबसे ज्यादा उपलब्ध करवाए. अमित कुमार
सबसे पहले बालिका वधू के गीत-बड़े अच्छे लगते हैं से
चर्चा में आये थे.



गीत के बोल:

याद आ रही है तेरी याद आ रही है
याद आने से तैरे जाने से जान जा रही है

पहले ये न जाना तेरे बाद ये जाना प्यार में
जीना मुश्किल कर देगा ये दिल दीवाना प्यार में
जाने कैसे साँस ये ऐसे आ जा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है

ये रुत की रंगरेलियां ये फूलों की गलियां रो पड़ीं
मेरा हाल सुना तो मेरे साथ ये कलियां रो पड़ीं
एक नहीं तू दुनिया धांसू बरसा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है

बनते भनते दुल्हन प्रीत हमारी उलझन बन गई
मेरे दिल की धड़कन मेरी जान की दुश्मन बन गई
कुछ कह कह के मुझे रह रह के तड़पा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है
………………………………………………..
Yaa aa rahi hai 2-Love story 1981

Artist: Kumar Gaurav

Read more...

Mar 3, 2018

याद आ रही है १-लव स्टोरी १९८१

सन १९८१ की फिल्म लव स्टोरी नायक कुमार गौरव और नायिका
विजयेता पंडित की पदार्पण फिल्म है. फिल्म काफी चली और इसके
गाने भी खूब बजे.

आर डी बर्मन के संगीत वाली कुल बीस फ़िल्में सन १९८१ में आईं.
अंगूर, बरसात की एक रात, बीबी ओ बीबी, दौलत, धुंआ, गहरा ज़ख्म,
घुँघरू की आवाज़, हरजाई, जेलयात्रा, कालिया, कच्चे हीरे, कुदरत,
लव स्टोरी, मंगल सूत्र, नरम गरम, रक्षा, रॉकी, सत्ते पे सत्ता और
ज़माने को दिखाना है.

इनमें से एक और फिल्म ऐसी है जो पदार्पण फिल्म है एक नायक
की और उनका नाम है संजय दत्त. इस फिल्म ने भी अच्छा व्यवसाय
किया और इसके गाने भी खूब बजे. अमिताभ के डबल रोल वाली
फिल्म सत्ते पे सत्ता में पुराने कलाकार हैं. इस फिल्म के गाने भी
जनता ने खूब सुने. चर्चा जारी है और आगे की पोस्ट पढते रहिये.

फिल्म लव स्टोरी से युगल गीत सुनते हैं लता और अमित कुमार का
गाया हुआ. आनंद बक्षी का गीत है और संगीतकार का नाम हम
ऊपर बतला ही चुके हैं आपको. फिल्म के ये सबसे ज्यादा चर्चित
गीत है.



गीत के बोल:

याद आ रही है तेरी याद आ रही है
याद आने से तेरे जाने से जान जा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है

पहले ये न जाना तेरे बाद ये जाना प्यार में
जीना मुश्किल कर देगा ये दिल दीवाना प्यार में
जाने कैसे साँस ये ऐसे आ जा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है

ये रुत की रंगरलियां ये फूलों की गलियां रो पड़ीं
मेरा हाल सुना तो मेरे साथ ये कलियां रो पड़ीं
एक नहीं तू दुनिया आँसू बरसा रही है

याद आ रही है तेरी याद आ रही है

बनते बनते दुल्हन प्रीत हमारी उलझन बन गई
मेरे दिल की धड़कन मेरी जान की दुश्मन बन गई
कुछ कह कह के मुझे रह रह के तड़पा रही है

याद आ रही है तेरी याद आ रही है
याद आने से तेरे जाने से जान जा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है
………………………………………………….
Yaad aa rahi hai-Love story 1981

Artists: Kumar Gaurav, Vijyeta Pandit

Read more...

May 27, 2017

कैसा तेरा प्यार कैसा गुस्सा-लव स्टोरी १९८२

कुमार गौरव की पदार्पण फिल्म लव स्टोरी से एक गीत सुनते हैं.
ये फिल्म विजयेता पंडित की भी पदार्पण फिल्म है. फिल्म का
निर्माण राजेंद्र कुमार ने किया था. फिल्म का संगीत काफी ज्यादा
लोकप्रिय हुआ था.

फिल्म के गीतों के लिए अमित कुमार की आवाज़ का इस्तेमाल
किया गया. नए नायक के लिए नई आवाज़. फिल्म के गीतों से
अमित कुमार को भी काफी लोकप्रियता मिली. फिल्म के गीत
आनंद बक्षी के लिखे हुए हैं और संगीत है आर डी बर्मन का.



गीत के बोल:

ओ कैसा तेरा प्यार कैसा गुस्सा है तेरा
कैसा तेरा प्यार कैसा गुस्सा है तेरा
तौबा सनम तौबा सनम
तौबा सनम तौबा सनम

अरे जैसा मेरा प्यार वैसा गुस्सा है मेरा
तेरी क़सम तेरी क़सम
तेरी क़सम तेरी क़सम

इक दिल्लगी मैंने की थी
तूने क्यों दिल से लगा ली
हो ओ ओ इक दिल्लगी मैंने की थी
तूने क्यों दिल से लगा ली
शीशे जैसा टूटा
ऐसे जो तू रूठा
शीशे जैसा टूटा
ऐसे जो तू रूठा
ऐसा हुआ क्या सितम
तौबा सनम तौबा सनम
तौबा सनम तौबा सनम

मैं इक तेरा दीवाना
देखे तुझे क्यों ज़माना
मैं इक तेरा दीवाना
देखे तुझे क्यों ज़माना
देखे मेरे नैना
दिल में छुप के रहना
हो देखे मेरे नैना
दिल में छुप के रहना
रखना ना बाहर कदम
मेरी क़सम मेरी क़सम
मेरी क़सम मेरी क़सम
तौबा सनम तौबा सनम

अपनी ख़ता मैंने मानी
अब छोड़ भी ये कहानी
हो ओ ओ ओ अपनी ख़ता मैंने मानी
अब छोड़ भी ये कहानी
तू भी मुस्कुरा दे
मुझे भी हँसा दे
तू भी मुस्कुरा दे
मुझे भी हँसा दे
ओ मेरे अच्छे बलम
मेरी कसम मेरी कसम
मेरी कसम मेरी कसम

ओ कैसा तेरा प्यार कैसा गुस्सा है तेरा
तौबा सनम तौबा सनम

अरे जैसा मेरा प्यार वैसा गुस्सा है मेरा
तेरी क़सम तेरी क़सम
तेरी क़सम तेरी क़सम
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला
.................................................................
Kaisa tera pyar kaisa gussa-Love story 1981

Artists: Kumar Gaurav, Vijyeta Pandit

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP