Showing posts with label Amit Kumar. Show all posts
Showing posts with label Amit Kumar. Show all posts

Jul 27, 2020

लैला मैं लैला-क़ुर्बानी १९८०

बॉलीवुड में आज काफी सारे कलाकारों का जन्मदिन है उनमें से
कृति सेनन प्रमुख हैं. उसके अलावा सुपरस्टार राजेश खन्ना की
सुपुत्री रिंकी खन्ना, नायक विनय पाठक, नायक राहुल बोस और
प्रसिद्ध गायिका के एस चित्रा का भी आज जन्मदिवस है.

आज  बॉलीवुड के उत्तम कलाकारों में से एक और शोले फिल्म में
महाखलनायक की भूमिका निभाने वाले कलाकार अमजद खान
की पुण्यतिथि है.

फिल्म क़ुर्बानी से एक गाना सुनते हैं जिसमें अमजद खान ड्रम
बजाते नज़र आ रहे हैं.

गीत इन्दीवर का है जिसे कंचन और अमित कुमार ने गाया है.
संगीत कल्याणजी आनंदजी का है. गीत अपने ज़माने का बड़ा
हिट गाना है.





गीत  के बोल:

लैला मैं लैला
.
.
.
.
.
..............................................................
Laila main laila-Qurbani 1980

Artists: Amjad Khan,

Read more...

Apr 6, 2020

नज़र लगे ना साथियों-देस परदेस १९७८

ढेर सारे गायकों वाला एक गाना सुनते हैं. ये कव्वाली नहीं
है, सामान्य गाना है. इसे सुनते सुनते समय बीत गया मगर
बरसों बाद मालूम हुआ कि इस भीड़ में विजय बेनेडिक्ट की
आवाज़ भी है. विजय बेनेडिक्ट बप्पी लहरी के लिए काफ़ी
गीत गा चुके हैं डिस्को युग में.

सुनते हैं गीत जिसमें बाप-बेटा अर्थात किशोर कुमार और उनके
पुत्र संग मनहर की आवाजें हैं चौथी आवाज़ के बारे में हम
लिख ही चुके हैं ऊपर.

गीत अमित खन्ना का है और इसका संगीत तैयार किया है
राकेश रोशन के भाई और संगीतकार रोशनलाल नागरथ के
सुपुत्र राजेश रोशन ने.

इस ब्लॉग पर संगीत रसिकों के लिए ही हम चर्चा करते हैं.
हमारा उद्देश्य केवल गीत प्रेमियों और गाना गुनगुनाने के
शौकीनों के लिए बोल देना है. ये कोई फ्री सर्विस नहीं कि
यहाँ तमाम लिरिक्स वाली साइटें के मालिक आ कर कॉपी
कर के अपनी साइटों पर पेस्ट मार दें.





गीत के बोल:

अरे नज़र लगे ना.........
अरे हो ...... ओ ओ ओ ओ
आज भरी महफ़िल मे
रे कहीं डोल न जाये ...
............. गोरी मेमों का
अ ब ब .........
अरे नज़र लगे ना.........
अरे हो ओ ओ ................
आज भरी .................
रे कहीं ....... न जाये दिल
इन गोरी गोरी ..... का
अ ब ब .................

वहाँ मिले थे ..........हम तुम कुछ दिन पहले
यहाँ मिले ..... विष मयखाने में ...........
अरे हुक्का ..... पीते थे वहां बाँध के ...... पगड़ी
अरे कस के बूट ............. बात करें कोई तगड़ी
यादें वादे .............. भूली बातें याद करा दे
अरे भटके ..... अरे यूँ ही अटके ........हम लटके लटके
उल्टा चोर ........... डांटे ये पुराना दस्तूर हमने माना
हुर्र .......भरी महफ़िल मे
रे कहीं ........ जाये दिल
इन गोरी ...... मेमों का
........... ब ब ब ब ब
भुर्र

अरे सोच ......... आगे बढ़ना आग का ये एक दरिया
दिलवालों से मिलना हो तो ........ ... ज़रिया हो
वहाँ ...... साथी है यहाँ .....नया साँवरिया
वो ..... तो ये भी ठीक है अपना अपना नज़रिया
झूमर पायल बिंदिया ....... चुनरी है ना है आँचल
रोज़ बरस के ....... है ये अंग्रेज़ी ...... का बादल
अरे ........ के बीच में ..... साबुत बचा न कोय
ये क्यों होये

आज ..... महफ़िल मे
रे कहीं डोल ..... दिल
इन गोरी गोरी मेमों का
बल्ले .. बल्ले .गेंद गेंद

इक दिन ........... था अब किसको ... के आये
हम तो ...... बैठे अब तुम क्या खाने आये हो
..... करो ......खेतों की .... जहाँ .... के आये
अरे यहाँ तो पल पल ..... मारे दम भी ..... जाये
आओ आओ उन्हें ... सोये हुओं को .... जगाओ
डरते ...... हैं करते सौ बार बचे हैं...... मरते
अरे खाओ ...... मनाओ मौका फिर नहीं आना
ओ रे लाना
हे रे कहीं ...... जाये दिल
इन गोरी गोरी .........
ब ब ब ....................
अरे नज़र लगे ना साथियों
अरे हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ
आज भरी ........ मे
रे कहीं ........ जाये दिल
इन ..... गोरी मेमों का
अ ब ब ब अ ब ब ब ..........
………………………………………………….
Nazar lage na sathiyon-Des Pardes 1978

Artists: Dev Anand, Tina Munim, Mehmood

Read more...

Nov 30, 2019

ज़माने में सबसे पुरानी-लवर्स १९८३

बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले कई नायकों में
से एक हैं कुमार गौरव जिनकी पहली फिल्म और उसका
संगीत खूब चला यूँ कहें कि दौड़ा. उसके बाद उन्हें वो
आनंद प्राप्त नहीं हुआ.

सन १९८३ की फिल्म लवर्स से अगला गीत सुनते हैं
जिसे गाया है लता मंगेशकर और अमित कुमार ने. इसे
आनंद बक्षी ने लिखा है और इसकी धुन तैयार की है
राहुल देव बर्मन ने.

गीत में ऐतिहासिक प्रेमी जोड़ियों को याद किया गया
है और इसे फिल्माने में काफी मेहनत की गई है. वो
क्या है आप कितनी भी मेहनत कर लो, पिक्चर नहीं
चलने की सूरत में सब कसरत बेकार चली जाती है.




गीत के बोल:

ज़माने में सबसे पुरानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी
ज़माने में सबसे पुरानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी

खुदा ने यह दिल क्यों बनाया
यहाँ जिसने भी दिल लगाया
खुदा ने यह दिल क्यों बनाया
यहाँ जिसने भी दिल लगाया
ओ ओ ओ सितम उसपे लोगों ने ढाया
किसी ने न की मेहरबानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी

ये दुनिया है दीवार कोई
तरसता है इस पार कोई
ये दुनिया है दीवार कोई
तरसता है इस पार कोई
हो ओ ओ तडपता है उस पार कोई
गुज़रती है यूँ जिंदगानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी

जियें प्यार में लोग कैसे
के सोनी ते महिवाल जैसे
जियें प्यार में लोग कैसे
के सोनी ते महिवाल जैसे
हो ओ ओ मरे डूब कर दोनों ऐसे
के रोया चनादां भी पानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी

ज़माने में सबसे पुरानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी
……………………………………….
Zamane mein sabse purani-Lovers 1983

Artists: Kumar Gaurav, Padmini Kolhapure

Read more...

Aug 11, 2019

आधा तेरा दिल आधा मेरा दिल-हनीमून १९९२

फिल्म हनीमून से अगला गीत सुनते हैं. इसे गाया है अमित कुमार
और अनुराधा पौडवाल ने.

आधा आधी शब्दों वाले कुछ गीत हम आपको सुनवा चुके हैं इस
ब्लॉग पर. इस गीत को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा है और इसकी
तर्ज़ बनाई है आनंद मिलिंद ने.

आनंद मिलिंद को धन्यवाद. उनकी चित परिचित टूं टां के बीच
भी लव स्टोरी के गीत-कैसा तेरा प्यार कैसा गुस्सा है तेरा की
याद आ जाती है. दोनों गीतों में अमित कुमार एक कॉमन फेक्टर
हैं. बस गायिकाएं बदल गई हैं.



गीत के बोल:

आधा तेरा दिल आधा मेरा दिल
मिल के हुआ एक दिल
आधा तेरा दिल आधा मेरा दिल
मिल के हुआ एक दिल
मिल के जुदा होना मेरी जान
अब है बहुत मुश्किल
मिल के जुदा होना मेरी जान
अब है बहुत मुश्किल
हो आधा तेरा दिल आधा मेरा दिल
मिल के हुआ एक दिल
आधा तेरा दिल आधा मेरा दिल
मिल के हुआ एक दिल
हो मिल के जुदा होना मेरी जान
अब है बहुत मुश्किल
मिल के जुदा होना मेरी जान
अब है बहुत मुश्किल

शुकर करो जो बिना हमारे
कभी ना पूरे होते तुम
शुकर करो जो बिना हमारे
कभी ना पूरे होते तुम
तो ये भी सच है मेरे बिना भी
सदा अधूरे होते तुम
हूँ अकेली काफी जाऊं जिस महफ़िल में
होगी तन्हा फिर भी तुम हर एक मंजिल में
तन्हा कब हूँ मैं जब साथ है मेरी मंजिल

आधा तेरा दिल आधा मेरा दिल
मिल के हुआ एक दिल
हो मिल के जुदा होना मेरी जान
अब है बहुत मुश्किल
मिल के जुदा होना मेरी जान
अब है बहुत मुश्किल

दबी है दिल में जो बात कह दूं
कहो तो हँसते हँसते मैं
दबी है दिल में जो बात कह दूं
कहो तो हँसते हँसते मैं
अरे रे तुम तो बिसर रहे हो
अभी से आधे रस्ते में
क्या करून आशिक हूँ हो गाया बेकाबू
वाह रे नन्हे मुन्ने वाह रे भोले बाबू
प्यार है तुम्हारा वरना हूँ मैं किस काबिल

आधा तेरा दिल आधा मेरा दिल
मिल के हुआ एक दिल
आधा तेरा दिल आधा मेरा दिल
मिल के हुआ एक दिल
मिल के जुदा होना मेरी जान
अब है बहुत मुश्किल
मिल के जुदा होना मेरी जान
अब है बहुत मुश्किल
……………………………………………………….
Aadha tera dil-Honeymoon 1992

Read more...

Apr 20, 2019

दिल के आसमान पे गम की-रोमांस १९८३

जैसा कि हम बतला चुके हैं आपको फिल्म रोमांस के
दो गाने खूब बजे थे उनमें से एक ये भी है जो आज
आपको सुनवा/दिखला रहे हैं. पोस्ट के बीच के डब्बे
में क्या दिख जाए कुछ नहीं कहा जा सकता.

गाना गाया है अमित कुमार और लता मंगेशकर ने.
आनंद बक्षी ने कलम घिसी है और आर डी बर्मन ने
झांझ, मंजीरे, तबला इत्यादि बजवाये हैं.



गीत के बोल:

दिल के आसमान पे गम की घटा छाई
आई आई आई तेरी याद आई
दिल के आसमान पे गम की घटा छाई
आई आई आई तेरी याद आई
तेरी याद में सारी दुनिया भुलाई
आई आई आई तेरी याद आई

आ गया फूलों के खिलने का मौसम
दुनिया के आशिक़ो के मिलने का मौसम
आ गया फूलों के खिलने का मौसम
दुनिया के आशिक़ो के मिलने का मौसम
अपने नसीबों में है क्यों ये जुदाई
आई आई आई तेरी याद आई

तेरी याद में सारी दुनिया भुलाई
आई आई आई तेरी याद आई

लोग कहें तो मैं ये जान गवा दूं
कैसे लबों से तेरा नाम मिटा दूं
लोग कहें तो मैं ये जान गवा दूं
कैसे लबों से तेरा नाम मिटा दूं
मुझसे न होगी कभी ये बेवफाई
आई आई आई तेरी याद आई

तेरी याद में सारी दुनिया भुलाई
आई आई आई तेरी याद आई

मौत के कदमों पे हम गिर पड़ेंगे
हम दो अकेले किस किस से लड़ेंगे
मौत के कदमों पे हम गिर पड़ेंगे
हम दो अकेले किस किस से लड़ेंगे
प्यार की दुश्मन है ये सारी खुदाई
आई आई आई तेरी याद आई

तेरी याद में सारी दुनिया भुलाई
आई आई आई तेरी याद आई
आई आई आई तेरी याद आई
आई आई आई तेरी याद आई
आई आई आई तेरी याद आई
……………………………………….
Dil ke aasman par-Romance 1983

Artists: Kumar Gaurav, Poonam Dhillon,

Read more...

Dec 29, 2018

असली क्या है नकली क्या है-महान १९८३

दो जुड़वाँ भाइयों अर्थात दो एक शक्ल के किरदारों पर फिल्माया
गया गीत.

अमिताभ बच्चन के रोल नंबर २ और रोल नंबर ३

गीत अनजान का है और संगीत आर डी बर्मन का. गायक हैं
किशोर कुमार और अमित कुमार.



गीत के बोल:

.
..
.
.
.

………………………………………………..
Asli kya hai nakli kya hai-Mahaan 1983

Artists: Amitabh(double role)



Read more...

Oct 23, 2018

बम बम बंबई-स्वर्ग १९९०

राजेश खन्ना और गोविंदा अभिनीत फिल्म स्वर्ग से अगला
गीत सुनते हैं जो अमित कुमार की आवाज़ में है.

समीर के बोल हैं और आनंद मिलिंद का संगीत.

फिल्म की स्टारकास्ट इस तरह से है-राजेश खन्ना, माधवी,
गोविंदा, जूही चावला, परेश रावल, दिलीप धवन, नीना गुप्ता,
महेश आनंद, सतीश कौशिक, भरत कपूर, शम्मी और
राजा बुंदेला.

   


गीत के बोल:

बम बम बम बंबई बंबई हमको जम गई
बम बम बम बंबई बंबई हमको जम गई
देख के बम्बई का नज़ारा दिल की धडकन थम  गई
बम बम बम बंबई बंबई हमको जम गई
बम बम बम बंबई बंबई हमको जम गई
देख के बम्बई का नज़ारा दिल की धडकन थम  गई
बम बम बम बंबई बंबई हमको जम गई
बम बम बम बंबई बंबई हमको जम गई
……………………………………………..
Bam bam bambai-Swarg 1991

Artist: Govinda

Read more...

Jun 3, 2018

डंके पे चोट पड़ी है-युद्ध १९८५

सुनते हैं सन १९८५ की फिल्म युद्ध से एक लोकप्रिय गीत.
इस गीत में महाभारत वाला प्रसंग है जिसमें कृष्ण अर्जुन
से युद्ध करने के लिए कह रहे हैं.

आनंद बक्षी की रचना है और कल्याणजी आनंदजी का
संगीत. इसे स्वर दिया है अमित कुमार और अलका याग्निक
ने.




गीत के बोल:

डंके पे चोट पड़ी हैं
सामने फौज खड़ी
डंके पे चोट पड़ी हैं
सामने फौज खड़ी है
कृष्ण ने कहा अर्जुन से
न प्यार जता दुश्मन से
युद्ध कर युद्ध कर
युद्ध कर युद्ध क

डंके पे चोट पड़ी हैं
सामने फौज खड़ी है
डंके पे चोट पड़ी हैं
सामने फौज खड़ी
कृष्ण ने कहा अर्जुन से
न प्यार जता दुश्मन से
युद्ध कर युद्ध कर
युद्ध कर युद्ध कर

डंके पे चोट पड़ी हैं
हाँ सामने फौज खड़ी है
कृष्ण ने कहा अर्जुन से
न प्यार जता दुश्मन से
युद्ध कर हाँ युद्ध कर
ओ युद्ध कर युद्ध कर

हो हो ओ ओ ओ ओ
सदियों पहले की ये कहानी
आज जुबां पर आई हैं
आज जुबां पर आई हैं
आज की रात न जाने क्या हो
शाम खबर ये लाई हैं
शाम खबर ये लाई हैं
तेरे इम्तहान की ये घड़ी हैं
सामने मौत खड़ी हैं
तेरे इम्तहान की ये घड़ी हैं
सामने मौत खड़ी हैं
हो कृष्ण ने कहा अर्जुन से
न प्यार जता दुश्मन से
युद्ध कर हाँ युद्ध कर
हो युद्ध कर युद्ध कर

हो हो ओ ओ ओ ओ
दुनिया वाले कब झुकते है
प्यार की मीठी बातों से
इनको सबक सिखाना होगा
लड़ कर अपने हाथों से
हाँ लड़ कर अपने हाथों से
बातों से बात बड़ी हैं
सामने मौत खड़ी हैं
बातों से बात बड़ी हैं
सामने मौत खड़ी हैं
कृष्ण ने कहा अर्जुन से
न प्यार जता दुश्मन से
युद्ध कर हाँ युद्ध कर
हो युद्ध कर युद्ध कर

डंके पे चोट पड़ी हैं
हाँ सामने फौज खड़ी है
कृष्ण ने कहा अर्जुन से
न प्यार जता दुश्मन से
युद्ध कर हाँ युद्ध कर
ओ युद्ध कर युद्ध कर
…………………………………………………..
Danke pe chot padi hai-Yudh 1985

Artist:

Read more...

May 9, 2018

जिंदगी कब तुमको देखा है-जनम १९८८

महेश भट्ट निर्देशित सन १९८८ की फिल्म जनम से एक
गाना सुनते हैं. ये गीत रेयर की श्रेणी में आता है.

सूरज सनीम के बोल हैं, अजित वर्मन का संगीत और इसे
गाया है अमित कुमार ने. गीत में आप फिल्म के नायक
कुमार गौरव को विभिन्न मुद्राओं में देख सकते हैं.




गीत के बोल:

ज़िंदगी ज़िंदगी ज़िंदगी
ज़िंदगी ज़िंदगी ज़िंदगी
कब तुमको देखा है
कब तुमको जाना है तारों के संग
फूलों के रंग में तुमको पाना है
ये मैंने ठाना है तुमको पाना है
ये मैंने ठाना है अपने घर लाना है
ये मैंने ठाना है

बेच डाला मेरे माली ने
मुझे गैरों के हाथ
खुश्क पत्ते की तरह मैं
हो लिया लहरों के साथ
रातों के संग काँटों के रंग में
तुमको पाना है तुमको पाना है

ज़िंदगी ज़िंदगी ज़िंदगी
कब तुमको देखा है
कब तुमको जाना है तारों के संग
फूलों के रंग में तुमको पाना है
ये मैंने ठाना है तुमको पाना है
ये मैंने ठाना है अपने घर लाना है
ये मैंने ठाना है

तुम मेरे साथ हो मैं तेरे साथ हूँ
वो ज़मीन साथ है आसमान साथ है
ये भीगा भीगा जिस्म ये भीगी आरज़ू
ज़िन्दगी मिल गई
ज़िन्दगी है सौदागर
देती है कुछ लेने के बाद
दी बहार मुझको मगर फिर
ली चमन रखने के बाद
साये के संग लहू के रंग में
तुम को पाना है तुम को पाना है

ज़िंदगी ज़िंदगी ज़िंदगी
कब तुमको देखा है
कब तुमको जाना है तारों के संग
फूलों के रंग में तुमको पाना है
ये मैंने ठाना है तुमको पाना है
ये मैंने ठाना है अपने घर लाना है
ये मैंने ठाना है
…………………………………………………….
Zindagi kab tuko dekha hai-Janam 1988

Artist: Amit Kumar

Read more...

Mar 11, 2018

याद आ रही है २-लव स्टोरी १९८१

आपने फिल्म लव स्टोरी का युगल गीत सुना अब उसका
सोलो वर्ज़न सुनते हैं जो अमित कुमार की आवाज़ में है.
इसके बोल भी आनंद बक्षी के हैं और संगीत पंचम का.

अमित कुमार को गायन के अवसर आर डी बर्मन और
लक्ष्मी प्यारे ने सबसे ज्यादा उपलब्ध करवाए. अमित कुमार
सबसे पहले बालिका वधू के गीत-बड़े अच्छे लगते हैं से
चर्चा में आये थे.



गीत के बोल:

याद आ रही है तेरी याद आ रही है
याद आने से तैरे जाने से जान जा रही है

पहले ये न जाना तेरे बाद ये जाना प्यार में
जीना मुश्किल कर देगा ये दिल दीवाना प्यार में
जाने कैसे साँस ये ऐसे आ जा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है

ये रुत की रंगरेलियां ये फूलों की गलियां रो पड़ीं
मेरा हाल सुना तो मेरे साथ ये कलियां रो पड़ीं
एक नहीं तू दुनिया धांसू बरसा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है

बनते भनते दुल्हन प्रीत हमारी उलझन बन गई
मेरे दिल की धड़कन मेरी जान की दुश्मन बन गई
कुछ कह कह के मुझे रह रह के तड़पा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है
………………………………………………..
Yaa aa rahi hai 2-Love story 1981

Artist: Kumar Gaurav

Read more...

Mar 3, 2018

याद आ रही है १-लव स्टोरी १९८१

सन १९८१ की फिल्म लव स्टोरी नायक कुमार गौरव और नायिका
विजयेता पंडित की पदार्पण फिल्म है. फिल्म काफी चली और इसके
गाने भी खूब बजे.

आर डी बर्मन के संगीत वाली कुल बीस फ़िल्में सन १९८१ में आईं.
अंगूर, बरसात की एक रात, बीबी ओ बीबी, दौलत, धुंआ, गहरा ज़ख्म,
घुँघरू की आवाज़, हरजाई, जेलयात्रा, कालिया, कच्चे हीरे, कुदरत,
लव स्टोरी, मंगल सूत्र, नरम गरम, रक्षा, रॉकी, सत्ते पे सत्ता और
ज़माने को दिखाना है.

इनमें से एक और फिल्म ऐसी है जो पदार्पण फिल्म है एक नायक
की और उनका नाम है संजय दत्त. इस फिल्म ने भी अच्छा व्यवसाय
किया और इसके गाने भी खूब बजे. अमिताभ के डबल रोल वाली
फिल्म सत्ते पे सत्ता में पुराने कलाकार हैं. इस फिल्म के गाने भी
जनता ने खूब सुने. चर्चा जारी है और आगे की पोस्ट पढते रहिये.

फिल्म लव स्टोरी से युगल गीत सुनते हैं लता और अमित कुमार का
गाया हुआ. आनंद बक्षी का गीत है और संगीतकार का नाम हम
ऊपर बतला ही चुके हैं आपको. फिल्म के ये सबसे ज्यादा चर्चित
गीत है.



गीत के बोल:

याद आ रही है तेरी याद आ रही है
याद आने से तेरे जाने से जान जा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है

पहले ये न जाना तेरे बाद ये जाना प्यार में
जीना मुश्किल कर देगा ये दिल दीवाना प्यार में
जाने कैसे साँस ये ऐसे आ जा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है

ये रुत की रंगरलियां ये फूलों की गलियां रो पड़ीं
मेरा हाल सुना तो मेरे साथ ये कलियां रो पड़ीं
एक नहीं तू दुनिया आँसू बरसा रही है

याद आ रही है तेरी याद आ रही है

बनते बनते दुल्हन प्रीत हमारी उलझन बन गई
मेरे दिल की धड़कन मेरी जान की दुश्मन बन गई
कुछ कह कह के मुझे रह रह के तड़पा रही है

याद आ रही है तेरी याद आ रही है
याद आने से तेरे जाने से जान जा रही है
याद आ रही है तेरी याद आ रही है
………………………………………………….
Yaad aa rahi hai-Love story 1981

Artists: Kumar Gaurav, Vijyeta Pandit

Read more...

Feb 23, 2018

दिल दिया है मैंने दिल दिया है-अशांति १९८२

अभिनेता कंवलजीत कुछ गिनती की ही फिल्मों में नायक बने हैं.
इनमें से एक हम अशांति फिल्म को मान सकते हैं. ये शब्द मैंने
इसलिए इस्तेमाल किये क्यूंकि फिल्म में राजेश खन्ना की मुख्य
भूमिका है मगर उस दौर में कई ऐसी फ़िल्में बनीं जिनमें अधेढ़
नायक के साथ साथ एक युवा नायक भी मौजूद होता था. ऐसे में
रोल की लम्बाई से ही अनुमान लगाया जाता था कि हीरो कौन है
फिल्म का या फिर निर्माता और निर्देशक को ही पता होता था.

ऐसा धारणाएं क्यूँ बनती हैं-इसकी वजह है. इस फिल्म के बारे में
अंग्रेजी लेख में मैंने पढ़ा-कंवलजीत और जीनत अमान मेन लीड
पेयर हैं फिल्म के. और भी काफी ज्ञानवर्धक लीद थी उस लेख में
जिसे मैंने सरसरी निगाह डालने के बाद भूलना ही उचित समझा.
अंग्रेजी  आलेख वाले को मिथुन का नाम तो याद ही नहीं आया.

गीत आशा भोंसले और अमित कुमार ने गाया है. इसे लिखा है
आनंद बक्षी ने और धुन तैयार की आर डी बर्मन ने.आज एक
हमारे एन आर आई मित्र मिल गए थे जिहें बात बात में या या
करने की आदत है. उनकी या या से यह गीत याद हो आया.




गीत के बोल:

हाँ दिल दिया है मैंने दिल लिया है
या या याद रखना
अरे हाँ किसी से मैंने प्यार किया है
या या याद रखना
मेरे दिलवर का जाने जिगर का
मेरे दिल पे नाम लिखा है हू हू
दिल दिया है मैंने दिल लिया है
या या याद रखना
अरे हाँ किसी से मैंने प्यार किया है
या या याद रखना

मेरी मोहब्बत के लिए प्यार भरा दिल लाये हो
मुझको मगर अफ़सोस है तुम ज़रा देर से आये हो
हाथ किसी ने मेरा थाम लिया है
या या याद रखना
मेरे दिलवर का जाने जिगर का
मेरे दिल पे नाम लिखा है हू हू
दिल दिया है मैंने दिल लिया है
या या याद रखना
हाँ किसी से मैंने प्यार किया है
या या याद रखना

मेरी निगाहों पे तेरी जुल्फों का बादल छा गया
झूम के बादल की तरह तेरा दीवाना आ गया
दिल ने तुझे फिर याद किया है
या या याद रखना
मेरे दिलवर का जाने जिगर का
मेरे दिल पे नाम लिखा है हू हू
दिल दिया है मैंने दिल लिया है
या या याद रखना
हाँ किसी से मैंने प्यार किया है
या या याद रखना

सब की नज़र के सामने दुनिया से ये कहना है
हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा 
तुमसे जुदा हो कर हमें दुनिया में नहीं रहना है
जान से बिछड के कौन जिया है
या या याद रखना
हो मेरे दिलवर का जाने जिगर का
मेरे दिल पे नाम लिखा है कू कू
दिल दिया है मैंने दिल लिया है
या या याद रखना
हाँ किसी से मैंने प्यार किया है
या या याद रखना
……………………………………………………
Dil diya hai maine dil-Ashanti 1982

Artists:Zeenat Aman, Kanwaljeet

Read more...

Feb 15, 2018

न बोले तुम न मैंने कुछ-बातों बातों में १९७९

फिल्म गोलमाल से सुर्ख़ियों में आये अमोल पालेकर के बारे
में उस समय की पत्रिकाओं में काफी लिखा जाता था जैसे
आज का सुपरस्टार, सभी स्टारों को पीछे छोड़ने वाला इत्यादि.

अमोल पालेकर अच्छे कलाकार तो हैं मगर वे कमर्शियल सिनेमा
के सुपर स्टार ना बन सके. सुपरस्टार बनने के लिए सबसे
पहली शर्त शायद नाक-नक्श लुभावने होने चाहिए. अभिनय से
अपनी धाक ज़माने वाले अमोल पालेकर को बतौर नायक काफी
फिल्मों में मौके मिले.

आज जिस फिल्म से गीत सुनेंगे वो भी अपने समय की एक
सफल और हिट फिल्म है जिसके गीत भी खूब चले और आज
भी बजते हैं. गीत एक पार्टी सोंग है जिसे आशा भोंसले और
आमिर कुमार ने गाया है. योगेश के बोल हैं और इसका संगीत
राजेश रोशन ने तैयार किया है.



गीत के बोल:

न बोले तुम न मैंने कुछ कहा कहा
मगर न जाने ऐसा क्यों लगा लगा
के धूप में खिला है चाँद दिन में रात हो गई
ये प्यार की बिना कहे सुने ही बात हो गई
न बोले तुम न मैंने कुछ कहा कहा
मगर न जाने ऐसा क्यों लगा लगा
के धूप में खिला है चाँद दिन में रात हो गई
ये प्यार की बिना कहे सुने ही बात हो गई

बदल रही है ज़िंदगी बदल रहे हैं हम
हो ओ ओ ओ ओ हो ओ ओ ओ ओ
थिरक रहे हैं जाने आज क्यों मेरे कदम
मेरे कदम मेरे कदम
किसी को हो न हो मगर हमें तो है पता

न बोले तुम न मैंने कुछ कहा कहा
मगर न जाने ऐसा क्यों लगा लगा
के धूप में खिला है चाँद दिन में रात हो गई
ये प्यार की बिना कहे सुने ही बात हो गई

घुली सी आज साँसों में किसी की साँस है
साँस है साँस है
ये कौन आज दिल के मेरे आस-पास है
हो ओ ओ ओ ओ हो ओ ओ ओ ओ
ये धीरे धीरे हो रहा है प्यार का नशा

न बोले तुम न मैंने कुछ कहा कहा कहा कहा
मगर न जाने ऐसा क्यों लगा लगा लगा लगा
के धूप में खिला है चाँद दिन में रात हो गई
ये प्यार की बिना कहे सुने ही बात हो गई
हो ओ ओ ओ ओ हो ओ
हो ओ ओ ओ ओ हो ओ

ये लग रहा है सारी उलझनें सुलझ गईं
सुलझ गईं सुलझ गईं
ये धड़कनों की बात धड़कने समझ गईं
न बोलिये की बोलने को कुछ नहीं रहा

न बोले तुम न मैंने कुछ कहा कहा
मगर न जाने ऐसा क्यों लगा लगा
के धूप में खिला है चाँद दिन में रात हो गई
ये प्यार की बिना कहे सुने ही बात हो गई
न बोले तुम न मैंने कुछ कहा कहा
मगर न जाने ऐसा क्यों लगा लगा
के धूप में खिला है चाँद दिन में रात हो गई
ये प्यार की बिना कहे सुने ही बात हो गई
...................................................................
Na bole tum na maine kuchh-Baaton baton mein 1979

Artists: Amol Palekar, Tina Munim

Read more...

Aug 27, 2017

बड़े अच्छे लगते हैं-बालिका वधू १९७६

एक गीत सुनते हैं बालिका वधु से. सचिन और रजनी शर्मा अभिनीत
इस फिल्म में कुछ अच्छे गीत हैं. ये गीत अमित कुमार के शुरू के
कुछ गीतों में से एक है.

गीत आनंद बक्षी का है जिन्होंने इस फिल्म का एक गीत स्वयं गाया
भी है. संगीतकार हैं आर डी बर्मन. इस गीत में उनकी आवाज़ भी है.
कुछ एक्स्ट्रा दर्द वाली वायलिन की आवाज़ के साथ गीत शुरू होता है.

इसका एक हलवाई वर्ज़न भी मैंने कई साल पहले सुना था-बड़े अच्छे
लगते हैं ये बर्फी, ये पेड़ा, ये लड्डू और तुम.




गीत के बोल:

बड़े अच्छे लगते हैं
बड़े अच्छे लगते हैं के ये धरती ये नदिया ये रैना
और और तुम
बड़े अच्छे लगते हैं ये धरती ये नदिया ये रैना
और और तुम

ओ माझी रे जईयो पिया के देस

हम तुम कितने पास हैं कितने दूर हैं चाँद सितारे
सच पूछो तो मन को झूठे लगते हैं ये सारे
हम तुम कितने पास हैं कितने दूर हैं चाँद सितारे
सच पूछो तो मन को झूठे लगते हैं ये सारे
मगर सच्चे लगते हैं ये धरती ये नदिया ये रैना
और और तुम

तुम इन सबको छोड़ के कैसे कल सुबह जाओगी
मेरे साथ इन्हें भी तो तुम याद बहुत आओगी
तुम इन सबको छोड़ के कैसे कल सुबह जाओगी
मेरे साथ इन्हें भी तो तुम याद बहुत आओगी
बड़े अच्छे लगते हैं ये धरती ये नदिया ये रैना
और और तुम
बड़े अच्छे लगते हैं
.................................................................
Bade achchhe lagte hain-Balika vadhu 1976

Artists: Sachin, Rajni Sharma

Read more...

May 27, 2017

कैसा तेरा प्यार कैसा गुस्सा-लव स्टोरी १९८२

कुमार गौरव की पदार्पण फिल्म लव स्टोरी से एक गीत सुनते हैं.
ये फिल्म विजयेता पंडित की भी पदार्पण फिल्म है. फिल्म का
निर्माण राजेंद्र कुमार ने किया था. फिल्म का संगीत काफी ज्यादा
लोकप्रिय हुआ था.

फिल्म के गीतों के लिए अमित कुमार की आवाज़ का इस्तेमाल
किया गया. नए नायक के लिए नई आवाज़. फिल्म के गीतों से
अमित कुमार को भी काफी लोकप्रियता मिली. फिल्म के गीत
आनंद बक्षी के लिखे हुए हैं और संगीत है आर डी बर्मन का.



गीत के बोल:

ओ कैसा तेरा प्यार कैसा गुस्सा है तेरा
कैसा तेरा प्यार कैसा गुस्सा है तेरा
तौबा सनम तौबा सनम
तौबा सनम तौबा सनम

अरे जैसा मेरा प्यार वैसा गुस्सा है मेरा
तेरी क़सम तेरी क़सम
तेरी क़सम तेरी क़सम

इक दिल्लगी मैंने की थी
तूने क्यों दिल से लगा ली
हो ओ ओ इक दिल्लगी मैंने की थी
तूने क्यों दिल से लगा ली
शीशे जैसा टूटा
ऐसे जो तू रूठा
शीशे जैसा टूटा
ऐसे जो तू रूठा
ऐसा हुआ क्या सितम
तौबा सनम तौबा सनम
तौबा सनम तौबा सनम

मैं इक तेरा दीवाना
देखे तुझे क्यों ज़माना
मैं इक तेरा दीवाना
देखे तुझे क्यों ज़माना
देखे मेरे नैना
दिल में छुप के रहना
हो देखे मेरे नैना
दिल में छुप के रहना
रखना ना बाहर कदम
मेरी क़सम मेरी क़सम
मेरी क़सम मेरी क़सम
तौबा सनम तौबा सनम

अपनी ख़ता मैंने मानी
अब छोड़ भी ये कहानी
हो ओ ओ ओ अपनी ख़ता मैंने मानी
अब छोड़ भी ये कहानी
तू भी मुस्कुरा दे
मुझे भी हँसा दे
तू भी मुस्कुरा दे
मुझे भी हँसा दे
ओ मेरे अच्छे बलम
मेरी कसम मेरी कसम
मेरी कसम मेरी कसम

ओ कैसा तेरा प्यार कैसा गुस्सा है तेरा
तौबा सनम तौबा सनम

अरे जैसा मेरा प्यार वैसा गुस्सा है मेरा
तेरी क़सम तेरी क़सम
तेरी क़सम तेरी क़सम
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला
.................................................................
Kaisa tera pyar kaisa gussa-Love story 1981

Artists: Kumar Gaurav, Vijyeta Pandit

Read more...

Feb 24, 2017

पी के शंकर जी की बूटी-रणभूमि १९९०

९० के दशक में ये फ़िल्मी गीत खूब सुनने को मिला करता था. आज
सुनिए एक बार फिर से. इसे अमित कुमार और कविता कृष्णमूर्ति
ने गाया है.

सन १९९० की फिल्म रणभूमि के लिए इसे लिखा असद भोपाली ने
और इसकी धुन बनाई है लक्ष्मी प्यारे ने. शंकर जी की बूटी का जिक्र
है इसमें.

वीडियो  अपलोड करने वालों को दिल से धन्यवाद.



गीत के बोल:

बम चिक चिक बम चिक चिक बम
बम भोले
बम चिक चिक बम चिक चिक बम
बम भोले
पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी
पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी
नया सा लागे सब संसार
ज़रा सी, ओए ज़रा सी, हाय
ज़रा सी और पिला दे यार
ज़रा सी और पिला दे यार

पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी
नया सा लागे सब संसार
ज़रा सी और पिला दे यार
ज़रा सी और पिला दे यार
पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी
पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी

मैंने कम पी तूने ज्यादा
कर ले प्याला आधा आधा
मैंने कम पी तूने ज्यादा
कर ले प्याला आधा आधा
पी ले लेकिन  तू बहकी तू
लाज रहेगी ना मर्यादा
बढ़ा ना बात कर तकरार
ज़रा सी और पिला दे यार
ज़रा सी और पिला दे यार
हो पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी
हो पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी

उतरी सूरत और बिखरे बाल
हाय ये बहकी अरे बहकी चाल
उतरी सूरत और बिखरे बाल
हाय ये बहकी अरे बहकी चाल
दर्पण लाऊं तुझे दिखाऊँ
मुझे बुरा है तेरा हाल
ये बातें हो गयीं दिल के पार
ज़रा सी और पिला दे यार
ज़रा सी और पिला दे यार
हो पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी
पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी

देर ना कर बाहों में छुपा ले
सब कुछ है अब तेरे हवाले
देर ना कर बाहों में छुपा ले
सब कुछ है अब तेरे हवाले
हाय मैं तेरे सदके जाऊं
भाड में जाएँ दुनिया वाले
समझ ले होगा बेड़ा पार
ज़रा सी और पिला दे यार
ज़रा सी और पिला दे यार

पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी
पी के शंकर जी की बूटी
अँखियाँ खुल गयीं निंदिया टूटी
नया सा लागे सब संसार
ज़रा सी, ओए ज़रा सी, हाय
ज़रा सी और पिला दे यार
ज़रा सी और पिला दे यार
ज़रा सी और पिला दे यार
ज़रा सी और पिला दे यार
………………………………………………………………
Pee ke Shankar ji ki booti-Ranbhoomi 1990

Artists: Arun Bakshi, Rishi Kapoor, Neelam

Read more...

Dec 8, 2016

दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम-आखिर क्यों १९८५

एक ज़माना था हिंदी टी वी का और उस पर गीतों का एक ही
कार्यक्रम आया करता था-चित्रहार. चैनल भी एक होता था डीडी
कृषि दर्शन कार्यक्रम जनता बड़े चाव से देखा करती थी. मूली
गाजर की खेती की विधियाँ जनता इतने ध्यान से देखा करती
मानो केवल लगातार स्क्रीन को घूरने से ही टी वी के डब्बे से
सब्जियां टपकना शुरू हो जाएँगी.

चित्रहार में एक गीत खूब दिखाया जाता वो है आखिर क्यूँ फिल्म
का ये गीत. लता मंगेशकर और अमित क्युमार का गाया यह
गीत स्मिता पाटिल और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है.
गीत में राकेश रौशन और टीना मुनीम भी दिखलाई दे रहे हैं.

राजेश रौशन ने भी कुछ ऐसे गीत बनाये हैं जो हिंदी फिल्म
संगीत के इतिहास के सर्वाधिक लोकप्रिय गीत हैं. फिल्म में
स्मिता पाटिल ने यादगार भूमिका निभाई है और फिल्म उनके
किरदार के इर्द गिर्द ही घूमती प्रतीत होती है. फिल्म के शीर्षक
का अर्थ फिल्म के आखिरी सीन में प्रकट होता है.



गीत के बोल:

दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है
दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है
उम्र भर का गम हमें इनाम दिया है
दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है
उम्र भर का गम हमें इनाम दिया है

तूफ़ान में हमको छोड़ के साहिल पे आ गए
तूफ़ान में हमको छोड़ के साहिल पे आ गए
साहिल पे आ गए
नाखुदा का
नाखुदा का हमने जिन्हें नाम दिया है
उम्र भर का गम हमें इनाम दिया है

दुश्मन न करे ओ ओ ओ ओ ओ

पहले तो होश छीन लिए ज़ुल्म-ओ-सितम से
पहले तो होश छीन लिए ज़ुल्म-ओ-सितम से
ज़ुल्म-ओ-सितम से
दीवानगी का
दीवानगी का फिर हमें इलज़ाम दिया है
उम्र भर का गम हमें इनाम दिया है

दुश्मन न करे ओ ओ ओ ओ ओ

अपने ही गिराते हैं नशेमन पे बिजलियाँ
अपने ही गिराते हैं नशेमन पे बिजलियाँ
नशेमन पे बिजलियाँ
गैरों ने आ के
गैरों ने आ के फिर भी उसे थाम लिया है
उम्र भर का गम हमें इनाम दिया है

दुश्मन न करे ओ ओ ओ ओ ओ

बन के रकीब बैठे हैं वो जो हबीब थे
बन के रकीब बैठे हैं वो जो हबीब थे
वो जो हबीब थे
यारों ने खूब
यारों ने खूब फ़र्ज़ को अंजाम दिया है
उम्र भर का गम हमें इनाम दिया है

दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है
उम्र भर का गम हमें इनाम दिया है
………………………………………………………………
Dushman na kare dost ne-Aakhir kyon 1985

Artists: Smita Patil, Rajesh Khanna

Read more...

Nov 10, 2016

आती रहेंगी बहारें-कसमे वादे १९७८

आज आपको पिता-पुत्र हिट्स के अंतर्गत एक गीत सुनवाते हैं
फिल्म कसमे वादे से. इसे किशोर कुमार, अमित कुमार और
आशा भोंसले ने गाया है.

बड़ी स्टारकास्ट वाली कसमे वादे में अमिताभ बच्चन का डबल
रोल है और साथ में रणधीर कपूर, राखी और नीतू सिंह प्रमुख
कलाकार हैं. फिल्म के गीत बेहद लोकप्रिय हैं.

गुलशन बावरा ने गीत लिखा है और इसका संगीत तैयार किया
है आर डी बर्मन ने.



गीत के बोल:

हे आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें
दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है

हो आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें
दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है हो हो

आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें
दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है हो हो

आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें

मैंने तो बस यही मांगी हैं दुआएं
फूलों की तरह हम सदा मुस्कुरायें
मैंने तो बस यही मांगी हैं दुआएं
फूलों की तरह हम सदा मुस्कुरायें
गाते रहे हम खुशियों के गीत
यूँ ही जाये बीत ज़िन्दगी हो हो

आती रहेंगी बहारें
हो जाती रहेंगी बहारें
दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है हो हो
आती रहेंगी बहारें
हे जाती रहेंगी बहारें

तुमसे हैं जब जीवन में सहारे
जहाँ जाये नजरें वही हैं नजारे
तुमसे हैं जब जीवन में सहारे
जहाँ जाये नजरें वही हैं नजारे
ले के आयेगी हर नई बहार
रंग भरा प्यार और ख़ुशी हो हो

आती रहेंगी बहारें
हे जाती रहेंगी बहारें
हाँ दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है हो हो
आती रहेंगी बहारें
हे जाती रहेंगी बहारें

हे हम जो मिले हैं तो दिल को यकीं हैं
धरती पे स्वर्ग जो है सो यहीं है
हे हम जो मिले हैं तो दिल को यकीं हैं
धरती पे स्वर्ग जो है सो यहीं है
भूले से भी ग़म आये ना वहाँ
प्यार हैं जहाँ बंदगी हो हो

आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें
दिल की नजर से
दुनिया को देखो
दुनिया सदा ही हसीं है हो हो
आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें

ला ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला ला
.....................................................................
Aati rahengi baharen-Kasme Vaade 1978

Artists: Amitabh Bachchan, Randhir Kapoor, Rakhi

Read more...

Nov 7, 2016

हर घडी ढल रही-सारांश १९८४

अनुपम खेर की पदार्पण फिल्म है सारांश. पदार्पण फिल्म में
ही उन्होंने एक बूढ़े आदमी का किरदार निभाया जो साहस से
भरा प्रयास था. अनुपम खेर के फ़िल्मी दुनिया में आगमन का
जनता ने स्वागत किया और इससे आगे की कहानी हम सब
के सामने है. उन्होंने एक सफल अभिनय कैरियर व्यतीत किया
बॉलीवुड में.

महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म में स्टेज की ख्यात कलाकार
रोहिणी हटंगडी और अनुपम खेर प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

आज सी फिल्म से एक गीत सुनते हैं वसंत देव का लिखा और
अजित वर्मन द्वारा संगीतबद्ध. अमित कुमार ने इस गीत को
गाया है. इस जोड़ी से पुराने समय की गीतकार-संगीतकार जोड़ी
भरत व्यास और एस एन त्रिपाठी याद आ जाते हैं. 




गीत के बोल:

हर घडी ढल रही शाम है जिंदगी
दर्द का दूसरा नाम है ज़िंदगी
हर घडी ढल रही शाम है जिंदगी
दर्द का दूसरा नाम है ज़िंदगी

आसमान है वही
और वही है ज़मीन
है मुकाम गैर का
गैर है या हमीं
अजनबी आँख सी आज है जिंदगी
दर्द का दूसरा नाम है ज़िंदगी

क्यूँ खडे राह में
राह भी सो गई
अपनी तो छांव भी
अपने से खो गई
भटके हुए पंछी की रात है ज़िंदगी
दर्द का दूसरा नाम है ज़िंदगी
.............................................................
Har ghadi dhal rahi-Saaransh 1984

Artists: Anupam Kher, Rohini Hattangadi

Read more...

Nov 5, 2016

आई एम ए स्ट्रीट डांसर-इलज़ाम १९८६

आज सुनवाते हैं आपको सन १९८६ का एक बेहद लोकप्रिय
गीत. ये फिल्म गोविंदा की पदार्पण फिल्म है. प्रस्तुत गीत
गोविन्दा पर ही फिल्माया गया है. अमित कुमार इस गीत
के गायक हैं. हालंकि गोविंदा ने दो फिल्मों में पहले काम
करना शुरू कर दिया था मगर इलज़ाम सबसे पहले रिलीज़
हुई.

प्रस्तुत गीत ने गोविंदा को ऐक्टर-डांसर के रूप में स्थापित
कर दिया. फिल्म सन १९८६ की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में
गिनी जाती है. माईकल जैक्सन ने जिन भारतीय कलाकारों
को प्रभावित किया उनमें से एक हैं गोविंदा. गोविंदा ने नृत्य
के लिए कड़ी मेहनत की तब जा कर उन्हें ये मुकाम हासिल
हुआ की वे एक अच्छे डांसर के रूप में पहचाने जाने लगे.

गीत अनजान ने लिखा और इसका संगीत तैयार किया है
बप्पी लहरी ने.



गीत के बोल:

स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर
स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर

आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आता हूँ जाता हूँ राहों में मैं गीत गाता हूँ
गीतों से रातों को लोगों की नींदें चुराता हूँ
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर

स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर
स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर

सड़कों पे जन्मा हूँ सड़कों पे पलता हूँ
सड़कों पे जीवन गुज़ारा
अपनी ही हिम्मत से अपने ही हाथों से
अपना मुकद्दर संवारा
हे हे हे हे
सड़कों पे जन्मा हूँ सड़कों पे पलता हूँ
सड़कों पे जीवन गुज़ारा
अपनी ही हिम्मत से अपने ही हाथों से
अपना मुकद्दर संवारा
अपनी ही हिम्मत से अपने ही हाथों से
अपना मुकद्दर संवारा

आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर
स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर

है ये ज़मीन मेरी वो आसमान मेरा
सारा जहाँ है मेरा
यूँ चलते चलते जहाँ शाम ढल जाए
कर लूं वहीँ पे बसेरा
है ये ज़मीन मेरी वो आसमान मेरा
सारा जहाँ है मेरा
यूँ चलते चलते जहाँ शाम ढल जाए
कर लूं वहीँ पे बसेरा
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर
स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर

ऐ हर दर्द से कोई नगमा बनाऊं मैं
हर गम से खुशियाँ चुराऊँ
लोगों के गम को खुशी में बदल दे जो
दिन रात वो गीत गाऊँ
ऐ हर दर्द से कोई नगमा बनाऊं मैं
हर गम से खुशियाँ चुराऊँ
लोगों के गम को खुशी में बदल दे जो
दिन रात वो गीत गाऊँ
हे हे हे हे हे हे हे

आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आता हूँ जाता हूँ राहों में मैं गीत गाता हूँ
गीतों से रातों को लोगों की नींदें चुराता हूँ
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
आई एम ए स्ट्रीट डांसर
स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर
ये ये ये ये ये
स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर
स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर
देट्स मी
स्ट्रीट डांसर स्ट्रीट डांसर
…………………………………………………………
I am a street dancer-Ilzaam 1986

Artists: Govinda

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP